logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, घर में चारपाई पर लहूलुहान मिला शव; गांव में दहशत हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में मिला। मृतक की पहचान जगदीश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह जब परिजन बुजुर्ग को देखने पहुंचे, तो वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। यह दृश्य देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

2 days ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, घर में चारपाई पर लहूलुहान मिला शव; गांव में दहशत हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में मिला। मृतक की पहचान जगदीश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव

में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह जब परिजन बुजुर्ग को देखने पहुंचे, तो वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। यह दृश्य देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की

मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का

a66ea4e3-83f8-4a07-8b42-ad2600f03206

पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में शादी समारोह में साथ न ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी मोहन पुत्र छत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के मनज, प्रमोद, श्याम सिंह और जयप्रकाश पुत्रगण खेमकरण गाली-गलौज कर रहे थे। जब मोहन ने उन्हें अपशब्द कहने से मना किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। विवाद बढ़ता देख मोहन का भाई रामू बीच-बचाव करने पहुंचा। हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सासनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल जारी है।
    1
    हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में शादी समारोह में साथ न ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी मोहन पुत्र छत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के मनज, प्रमोद, श्याम सिंह और जयप्रकाश पुत्रगण खेमकरण गाली-गलौज कर रहे थे। जब मोहन ने उन्हें अपशब्द कहने से मना किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
विवाद बढ़ता देख मोहन का भाई रामू बीच-बचाव करने पहुंचा। हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सासनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल जारी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚩 गौ माता की सुरक्षा, हमारा संकल्प! 🚩 गौ माता की पुकार, अब हमारी बारी! हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर गौ सम्मान के इस महा-अभियान को सफल बनाएं। आपका एक हस्ताक्षर, एक बड़ा बदलाव ला सकता है। 🙏 अभियान से जुड़ें: 📸 📞 संपर्क करें: +91 9045700518 +919670510094 🌐 विजिट करें: www.gausamman.cloud आप भी इस आह्वान का हिस्सा बनिए! इस वीडियो को शेयर करें और अपने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू करें। #GauSamman #GauSeva #SanatanDharma #GauMata #gsaa #viralreelsfacebook #viralshorts #rammandirayodhya #viralreel #viralreelschallenge #श्रीमच्छङ्कराचार्यो_विजयतेतराम् #पुरी_शंकराचार्य #गोवर्धन_मठ #धर्म_प्रचार_यात्रा #संकल्परामराज्य संकल्प रामराज्य संकल्प रामराज्य #
    1
    🚩 गौ माता की सुरक्षा, हमारा संकल्प! 🚩
गौ माता की पुकार, अब हमारी बारी! 
हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर गौ सम्मान के इस महा-अभियान को सफल बनाएं। आपका एक हस्ताक्षर, एक बड़ा बदलाव ला सकता है। 🙏
अभियान से जुड़ें:
📸 
📞 संपर्क करें: +91 9045700518
+919670510094
🌐 विजिट करें: www.gausamman.cloud
आप भी इस आह्वान का हिस्सा बनिए! इस वीडियो को शेयर करें और अपने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू करें।
#GauSamman #GauSeva #SanatanDharma #GauMata #gsaa
#viralreelsfacebook #viralshorts #rammandirayodhya #viralreel #viralreelschallenge #श्रीमच्छङ्कराचार्यो_विजयतेतराम् #पुरी_शंकराचार्य #गोवर्धन_मठ #धर्म_प्रचार_यात्रा #संकल्परामराज्य संकल्प रामराज्य संकल्प रामराज्य #
    user_स्वामी दीपेशानन्द सरस्वती
    स्वामी दीपेशानन्द सरस्वती
    Voice of people इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने दी जन गणना की जानकारी #dmhathras #highlightseveryone #sosialmediamarketing
    1
    हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने दी  जन गणना की जानकारी 
#dmhathras 
#highlightseveryone 
#sosialmediamarketing
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by AP NEWS NEWS
    1
    Post by AP NEWS NEWS
    user_AP NEWS NEWS
    AP NEWS NEWS
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हाथरस में मूक-बधिर बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग, जनपद हाथरस और मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त प्रयास से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क कोक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह विशेष कैंप मई माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महंगे ऑपरेशन (लगभग ₹4-5 लाख) को पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे बच्चों की जानकारी उनके परिवार तक जरूर पहुंचाएं और उन्हें नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, PHC/CHC या जिला अस्पताल में संपर्क करने के लिए प्रेरित करें। इस पहल से मूक-बधिर बच्चों को नई आवाज़ और बेहतर भविष्य मिलने की उम्मीद है।
    1
    हाथरस में मूक-बधिर बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग, जनपद हाथरस और मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त प्रयास से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क कोक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
यह विशेष कैंप मई माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महंगे ऑपरेशन (लगभग ₹4-5 लाख) को पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे बच्चों की जानकारी उनके परिवार तक जरूर पहुंचाएं और उन्हें नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, PHC/CHC या जिला अस्पताल में संपर्क करने के लिए प्रेरित करें।
इस पहल से मूक-बधिर बच्चों को नई आवाज़ और बेहतर भविष्य मिलने की उम्मीद है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर मंगलवार दोपहर एक महिला के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। विवाहिता अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे टॉवर के शीर्ष पर जा बैठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा, पत्नी यशपाल, अचानक ससुराल से निकलकर लुटसान रोड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर बैठे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया और टॉवर के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस को भी मौके पर तैनात रखा गया। बताया जाता है कि टॉवर पर बैठी महिला ने फोन के जरिए अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वह काफी देर तक अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयम के साथ स्थिति को संभाला। लगातार समझाइश और प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर मंगलवार दोपहर एक महिला के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। विवाहिता अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे टॉवर के शीर्ष पर जा बैठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा, पत्नी यशपाल, अचानक ससुराल से निकलकर लुटसान रोड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर बैठे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया और टॉवर के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस को भी मौके पर तैनात रखा गया।
बताया जाता है कि टॉवर पर बैठी महिला ने फोन के जरिए अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वह काफी देर तक अपनी मांग पर अड़ी रही।
करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयम के साथ स्थिति को संभाला। लगातार समझाइश और प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आज बसपा का सासनी क्षेत्र अध्यक्ष बूथ का पद सभालने को मिला उसके लिए बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर का बहुत बहुत धन्यवाद जनपद हाथरस की तहसील सासनी मौहल्ला जाटवान मै बसपा पार्टी के द्वारा चलाया गया बूथ कमेटी का अभियान साथ ही सदस्यता जोड़ो अभियान का नारा देते हुए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा भी दिया मौजूद रहे बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर हाथरस विजेंद्र सिंह विक्रम मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा सुरेंद्र गौतम मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा महिपाल सिंह विधानसभा अध्यक्ष हाथरस विधानसभा प्रत्याशी संजय सिंह उर्फ संजू भैया के छोटे भाई विनोद कुमार बसपा रिंकू कुमार जिला सचिव बसपा हाथरस और समस्त नगरवासी #धर्मेन्द्र_कुमार_गौतम_पत्रकार #बहुजन_मीडिया_टीवी
    3
    आज बसपा का सासनी क्षेत्र अध्यक्ष बूथ का पद सभालने को मिला उसके लिए बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर का बहुत बहुत धन्यवाद जनपद हाथरस की तहसील सासनी मौहल्ला जाटवान मै बसपा पार्टी के द्वारा चलाया गया बूथ कमेटी का अभियान साथ ही सदस्यता जोड़ो अभियान का नारा देते हुए 
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा भी दिया 
मौजूद रहे बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर हाथरस विजेंद्र सिंह विक्रम मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा सुरेंद्र गौतम मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा महिपाल सिंह विधानसभा अध्यक्ष हाथरस विधानसभा प्रत्याशी संजय सिंह उर्फ संजू भैया के छोटे भाई विनोद कुमार बसपा रिंकू कुमार जिला सचिव बसपा हाथरस और समस्त नगरवासी #धर्मेन्द्र_कुमार_गौतम_पत्रकार #बहुजन_मीडिया_टीवी
    user_धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    Court reporter सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सासनी (हाथरस): सासनी कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर के शिखर पर जा बैठी। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन की सांसें अटका दीं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी यशपाल अचानक अपनी ससुराल से निकली और लुटसान रोड पर स्थित टॉवर की चोटी पर जा पहुंची। महिला को इतनी ऊंचाई पर देख राहगीरों के होश उड़ गए और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी और भारी पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टॉवर के ऊपर से ही पूजा ने अपने मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सासनी के हरी नगर निवासी उसके पिता और भाई भी वहां पहुंच गए। परिजन फोन के जरिए लगातार उससे नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से नीचे जाल बिछाया और 102 व 108 एम्बुलेंस को भी तैनात कर दिया। वह शांति से टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठी रही। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला सुरक्षित नीचे उतरी, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला को सुरक्षित बचाना पहली प्राथमिकता थी। फिलहाल सासनी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    4
    सासनी (हाथरस): सासनी कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर के शिखर पर जा बैठी। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन की सांसें अटका दीं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी यशपाल अचानक अपनी ससुराल से निकली और लुटसान रोड पर स्थित टॉवर की चोटी पर जा पहुंची। महिला को इतनी ऊंचाई पर देख राहगीरों के होश उड़ गए और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी और भारी पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
टॉवर के ऊपर से ही पूजा ने अपने मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सासनी के हरी नगर निवासी उसके पिता और भाई भी वहां पहुंच गए। परिजन फोन के जरिए लगातार उससे नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से नीचे जाल बिछाया और 102 व 108 एम्बुलेंस को भी तैनात कर दिया।  वह शांति से टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठी रही। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला सुरक्षित नीचे उतरी, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला को सुरक्षित बचाना पहली प्राथमिकता थी। फिलहाल सासनी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भीषण गर्मी के बीच हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर नई बस्ती में एक बंदर की गर्दन में बर्तन फंस गया। प्यास बुझाने के लिए बंदर ने बर्तन में गर्दन डाली थी, जो बाहर नहीं निकल पाई। गले में बर्तन फंसने के बाद बंदर दो मंजिला ऊंची दीवार पर चढ़ गया और गिरते-गिरते बचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदर का रेस्क्यू किया और उसकी गर्दन से फंसा बर्तन निकालकर उसे सुरक्षित छोड़ा।
    1
    भीषण गर्मी के बीच हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर नई बस्ती में एक बंदर की गर्दन में बर्तन फंस गया। प्यास बुझाने के लिए बंदर ने बर्तन में गर्दन डाली थी, जो बाहर नहीं निकल पाई। गले में बर्तन फंसने के बाद बंदर दो मंजिला ऊंची दीवार पर चढ़ गया और गिरते-गिरते बचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदर का रेस्क्यू किया और उसकी गर्दन से फंसा बर्तन निकालकर उसे सुरक्षित छोड़ा।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.