logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बथुआ बाजार पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी । मो.नेयाज उर्फ डब्लू आलम । के द्वारा बथुआ बाजार मे नाला का सफाई करवाया गया । और सभी नाला सफाई कर्मी को गमछा देकर सम्मानित किया गया । बथुआ बाजार के सभी वासियों को सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।

5 hrs ago
user_मो.नेयाज उर्फ डब्लू आलम । बथुआ पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी
मो.नेयाज उर्फ डब्लू आलम । बथुआ पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी
Phulwaria, Gopalganj•
5 hrs ago
dc649d5c-e6ab-4596-ad8b-5462d431edb4
e32de7d0-d3e0-455d-a178-42cbe01e24e9

बथुआ बाजार पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी । मो.नेयाज उर्फ डब्लू आलम । के द्वारा बथुआ बाजार मे नाला का सफाई करवाया गया । और सभी नाला सफाई कर्मी को गमछा देकर सम्मानित किया गया । बथुआ बाजार के सभी वासियों को सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।

More news from Bihar and nearby areas
  • लोजपा जिला महासचिव के सर के ऊपर से निकला गोली,, दारू के नशे में थे फायर किए लोग,,
    1
    लोजपा जिला महासचिव के सर के ऊपर से निकला गोली,, दारू के नशे में थे फायर किए लोग,,
    user_गोपालगंज की जनता
    गोपालगंज की जनता
    Local Politician Gopalganj, Bihar•
    23 hrs ago
  • जिला प्रशासन द्वारा 16 फरवरी, सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा कल से शुरू होगी और 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—बेतिया में 27, बगहा में 13 और नरकटियागंज में 15 केंद्र। परीक्षा में 55,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 27,848 छात्र और 27,969 छात्राएं हैं। निगरानी के लिए 2,528 वीक्षक तैनात रहेंगे और 158 सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी और उड़न दस्ता सक्रिय रहेंगे। चार केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिन्हें फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। यहां परीक्षार्थियों का स्वागत विशेष रूप से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही मिलेगा और जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    1
    जिला प्रशासन द्वारा 16 फरवरी, सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा कल से शुरू होगी और 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।
जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—बेतिया में 27, बगहा में 13 और नरकटियागंज में 15 केंद्र। परीक्षा में 55,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 27,848 छात्र और 27,969 छात्राएं हैं। निगरानी के लिए 2,528 वीक्षक तैनात रहेंगे और 158 सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी और उड़न दस्ता सक्रिय रहेंगे।
चार केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिन्हें फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। यहां परीक्षार्थियों का स्वागत विशेष रूप से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही मिलेगा और जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा।
जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • प. चंपारण दिव्यांग खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन बेतिया। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स में पश्चिमी चंपारण के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। दिव्या कुमारी, आर्या कुमारी, अनिल कुमार, जहाँ आरा व अनमोल सांक्रित ने विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल जीते। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विजेताओं को सम्मानित कर बधाई दी।
    1
    प. चंपारण दिव्यांग खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
बेतिया। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स में पश्चिमी चंपारण के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। दिव्या कुमारी, आर्या कुमारी, अनिल कुमार, जहाँ आरा व अनमोल सांक्रित ने विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल जीते।
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विजेताओं को सम्मानित कर बधाई दी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    48 min ago
  • बेतिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने अपने पूजनीय माता पिता को बेतिया राज के द्वारा 200 साल पुराना प्राचीन शिव मंदिर पहुंच कर माता-पिता के साथ आचार्य उमेश त्रिपाठी मंत्र उच्चारण की बा महादेव को पूजा अर्चना की पुजारी मंदिर की पुजारी अचार्य उमेश त्रिपाठी इसको कायम रखना और विकास करना हम लोग कर्तव्य है त्रिपाठी से मंदिर के इतिहास और भूगोल और वर्तमान को जाने मंदिर के विकास को लेकर चर्चा कीजिए बोले यह राष्ट्रीय धरोहर ऐसे धरोहर को विकास कर पर्यटक से जोड़ा जाएगा
    1
    बेतिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने अपने पूजनीय माता पिता को  बेतिया राज के द्वारा 200 साल पुराना प्राचीन शिव मंदिर पहुंच कर माता-पिता के साथ आचार्य उमेश त्रिपाठी मंत्र उच्चारण की बा महादेव को पूजा अर्चना की पुजारी मंदिर की पुजारी अचार्य उमेश त्रिपाठी इसको कायम रखना और विकास करना हम लोग कर्तव्य है त्रिपाठी से मंदिर के इतिहास और भूगोल और वर्तमान को जाने मंदिर के विकास को लेकर चर्चा कीजिए बोले यह राष्ट्रीय धरोहर ऐसे धरोहर को विकास कर पर्यटक से जोड़ा जाएगा
    user_Dharmendra Sarraff
    Dharmendra Sarraff
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    49 min ago
  • नशे की जंजीरें तोड़ो – नया जीवन शुरू करो,अब सिवान के मैरवा में खुल गया
    1
    नशे की जंजीरें तोड़ो – नया जीवन शुरू करो,अब सिवान के मैरवा में खुल गया
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत चार मवेशी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगाड़ी गांव में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने पिकअप को रोका, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस अब जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान में जुटी है। चारों मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत चार मवेशी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगाड़ी गांव में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने पिकअप को रोका, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस अब जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान में जुटी है। चारों मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मझौलिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। आसमान छूती लपटों और उठते धुएं को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तत्काल अग्निशमन विभाग तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयावह थी कि उसे काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन खतरा टला नहीं था। सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया, बाद में बेतिया से बड़ी टीम भी पहुंची। दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। इस भीषण अग्निकांड में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई बनाने की सामग्री, फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन देर रात लगभग ढाई बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी वर्षों की मेहनत आग की लपटों में समाती नजर आई। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और क्षति का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों ने पीड़ित दुकानदार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और चिंता का माहौल है, वहीं लोग आग के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मझौलिया का यह अग्निकांड इलाके में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।
    1
    मझौलिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। आसमान छूती लपटों और उठते धुएं को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तत्काल अग्निशमन विभाग तथा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयावह थी कि उसे काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन खतरा टला नहीं था। सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया, बाद में बेतिया से बड़ी टीम भी पहुंची। दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।
इस भीषण अग्निकांड में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई बनाने की सामग्री, फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन देर रात लगभग ढाई बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी वर्षों की मेहनत आग की लपटों में समाती नजर आई।
आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और क्षति का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों ने पीड़ित दुकानदार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और चिंता का माहौल है, वहीं लोग आग के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मझौलिया का यह अग्निकांड इलाके में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • सिद्धपीठ पटजिरवा धाम में सिद्धपीठ पटजिरवा देवी स्थान विकास समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) की बैठक सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रस्ट अध्यक्ष दारोगा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे द्वारा समिति को ट्रस्ट के रूप में निबंधित कराने में किए गए प्रयासों की सराहना की गई तथा प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी गई।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से धाम के समग्र विकास का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे तथा मेलार्थियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। साथ ही, ट्रस्ट के सदस्य विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद धाम के विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। ट्रस्ट डीड पर सहमति देकर संरक्षक पद स्वीकार करने वाले नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रकाश राय, वरीय अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और धाम के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
    1
    सिद्धपीठ पटजिरवा धाम में सिद्धपीठ पटजिरवा देवी स्थान विकास समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) की बैठक सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रस्ट अध्यक्ष दारोगा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे द्वारा समिति को ट्रस्ट के रूप में निबंधित कराने में किए गए प्रयासों की सराहना की गई तथा प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी गई।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से धाम के समग्र विकास का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे तथा मेलार्थियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। साथ ही, ट्रस्ट के सदस्य विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद धाम के विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। ट्रस्ट डीड पर सहमति देकर संरक्षक पद स्वीकार करने वाले नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रकाश राय, वरीय अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और धाम के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक 10 हजार रुपया बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। 16.02.2026.
    1
    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक 10 हजार रुपया बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया।  16.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.