कल से मैट्रिक परीक्षा का महासंग्राम: 55 केंद्रों पर 55,817 परीक्षार्थी, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा 16 फरवरी, सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा कल से शुरू होगी और 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—बेतिया में 27, बगहा में 13 और नरकटियागंज में 15 केंद्र। परीक्षा में 55,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 27,848 छात्र और 27,969 छात्राएं हैं। निगरानी के लिए 2,528 वीक्षक तैनात रहेंगे और 158 सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी और उड़न दस्ता सक्रिय रहेंगे। चार केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिन्हें फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। यहां परीक्षार्थियों का स्वागत विशेष रूप से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही मिलेगा और जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कल से मैट्रिक परीक्षा का महासंग्राम: 55 केंद्रों पर 55,817 परीक्षार्थी, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा 16 फरवरी, सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा कल से शुरू होगी और 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—बेतिया में 27, बगहा में 13 और नरकटियागंज में 15 केंद्र। परीक्षा में 55,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 27,848 छात्र और 27,969 छात्राएं हैं। निगरानी के लिए 2,528 वीक्षक तैनात रहेंगे और 158 सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी और उड़न दस्ता सक्रिय रहेंगे। चार केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिन्हें फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। यहां परीक्षार्थियों का स्वागत विशेष रूप से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही मिलेगा और जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- सिद्धपीठ पटजिरवा धाम में सिद्धपीठ पटजिरवा देवी स्थान विकास समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) की बैठक सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रस्ट अध्यक्ष दारोगा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे द्वारा समिति को ट्रस्ट के रूप में निबंधित कराने में किए गए प्रयासों की सराहना की गई तथा प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी गई।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से धाम के समग्र विकास का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे तथा मेलार्थियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। साथ ही, ट्रस्ट के सदस्य विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद धाम के विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। ट्रस्ट डीड पर सहमति देकर संरक्षक पद स्वीकार करने वाले नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रकाश राय, वरीय अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और धाम के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।1
- मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण और सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से NCORD अंतर्गत जिला स्तरीय समीति की समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। 16.02.2026.1
- बेतिया में तम्बाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान तेज पश्चिम चम्पारण, बेतिया अमित शुक्ला की रिपोर्ट1
- बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया1
- ब्रेकिंग न्यूज : बंजारी में हर्ष फायरिंग की घटना में 2 अभियुक्त गिरफ्तार गोपालगंज में रविवार को नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रम्हसथान चौक के पास विमल जनरल स्टोर के पास कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी स्व रामाधार दुबे के पुत्र बलिराम दुबे किराना दुकान से समान खरीद रहे थे। वहाँ पहले से मौजूद व्यक्तियों के द्वारा आपसी वर्चस्व को लेकर हर्ष फायरिंग किया गया। गोली उनके उपर से गुजरी, जिस संदर्भ में नगर थाना में कांड दर्ज कराया गया है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 प्रांजल एवं नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा FSL टीम को साक्ष्य एकत्र करने हेतू दिया गया। घटनासथल पर FSL टीम द्वारा जाँच के दौरान घटनास्थल से दो गोली का खोखा बरामद किया गया है। इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं थानाध्यक्ष नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त पंकज कुमार, पे-रामसेवक प्रसाद, सा०-वार्ड नंबर थाना-रामकृष्णा नगर, जिला-पटना, वर्त्तमान पता-बंजारी ब्रम्हस्थान, थाना-नगर, जिला-गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर आशीष कुमार पे-अर्जन सिह, सा-तवकला थाना-वर्षी, वर्तमान पु०अ०नि० अकिलपुर थाना, जिला- सारण से गिरफ्तार किया गया है। तथा अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है...1
- Post by Dhananjay Kumar Yadav2
- मझौलिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। आसमान छूती लपटों और उठते धुएं को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तत्काल अग्निशमन विभाग तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयावह थी कि उसे काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन खतरा टला नहीं था। सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया, बाद में बेतिया से बड़ी टीम भी पहुंची। दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। इस भीषण अग्निकांड में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई बनाने की सामग्री, फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन देर रात लगभग ढाई बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी वर्षों की मेहनत आग की लपटों में समाती नजर आई। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और क्षति का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों ने पीड़ित दुकानदार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और चिंता का माहौल है, वहीं लोग आग के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मझौलिया का यह अग्निकांड इलाके में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।1
- बैरिया प्रखंड अंतर्गत केदार पांडे कन्या उच्च विद्यालय पुजहा पटजिरवा में प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बबलु विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। नीरज कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को मजबूत करना समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर विश सुत्री के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता दरोगा पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। बैठक में विद्यालय के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए।1
- सुखपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक, 14 लोग घायल सुखपुरा (बलिया)। कस्बे में बंदरों के बाद अब आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह से देर रात तक कुत्तों के काटने से 14 लोग घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे की लगभग हर गली, सड़क और बाजार में आवारा कुत्तों की मौजूदगी है। राह चलते कब कौन सा कुत्ता हमला कर दे, इसका कोई भरोसा नहीं। पीड़ितों में कलावती सिंह, अशोक सिंह, राजेश राम व काशीनाथ राम प्रमुख हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में सीएचसी और पीएचसी होने के बावजूद एंटी रेबीज इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते घायलों को 8 किलोमीटर दूर बेरूआरबारी पीएचसी जाना पड़ा। शासन और पंचायत स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट।1