logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केदार पांडे कन्या उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विकास पर हुई चर्चा बैरिया प्रखंड अंतर्गत केदार पांडे कन्या उच्च विद्यालय पुजहा पटजिरवा में प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बबलु विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। नीरज कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को मजबूत करना समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर विश सुत्री के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता दरोगा पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। बैठक में विद्यालय के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए।

3 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

केदार पांडे कन्या उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विकास पर हुई चर्चा बैरिया प्रखंड अंतर्गत केदार पांडे कन्या उच्च विद्यालय पुजहा पटजिरवा में प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बबलु विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। नीरज कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को मजबूत करना समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर विश सुत्री के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता दरोगा पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। बैठक में विद्यालय के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए।

More news from बिहार and nearby areas
  • प. चंपारण दिव्यांग खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन बेतिया। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स में पश्चिमी चंपारण के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। दिव्या कुमारी, आर्या कुमारी, अनिल कुमार, जहाँ आरा व अनमोल सांक्रित ने विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल जीते। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विजेताओं को सम्मानित कर बधाई दी।
    1
    प. चंपारण दिव्यांग खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
बेतिया। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स में पश्चिमी चंपारण के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। दिव्या कुमारी, आर्या कुमारी, अनिल कुमार, जहाँ आरा व अनमोल सांक्रित ने विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल जीते।
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विजेताओं को सम्मानित कर बधाई दी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • बेतिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने अपने पूजनीय माता पिता को बेतिया राज के द्वारा 200 साल पुराना प्राचीन शिव मंदिर पहुंच कर माता-पिता के साथ आचार्य उमेश त्रिपाठी मंत्र उच्चारण की बा महादेव को पूजा अर्चना की पुजारी मंदिर की पुजारी अचार्य उमेश त्रिपाठी इसको कायम रखना और विकास करना हम लोग कर्तव्य है त्रिपाठी से मंदिर के इतिहास और भूगोल और वर्तमान को जाने मंदिर के विकास को लेकर चर्चा कीजिए बोले यह राष्ट्रीय धरोहर ऐसे धरोहर को विकास कर पर्यटक से जोड़ा जाएगा
    1
    बेतिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने अपने पूजनीय माता पिता को  बेतिया राज के द्वारा 200 साल पुराना प्राचीन शिव मंदिर पहुंच कर माता-पिता के साथ आचार्य उमेश त्रिपाठी मंत्र उच्चारण की बा महादेव को पूजा अर्चना की पुजारी मंदिर की पुजारी अचार्य उमेश त्रिपाठी इसको कायम रखना और विकास करना हम लोग कर्तव्य है त्रिपाठी से मंदिर के इतिहास और भूगोल और वर्तमान को जाने मंदिर के विकास को लेकर चर्चा कीजिए बोले यह राष्ट्रीय धरोहर ऐसे धरोहर को विकास कर पर्यटक से जोड़ा जाएगा
    user_Dharmendra Sarraff
    Dharmendra Sarraff
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत चार मवेशी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगाड़ी गांव में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने पिकअप को रोका, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस अब जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान में जुटी है। चारों मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत चार मवेशी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगाड़ी गांव में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने पिकअप को रोका, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस अब जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान में जुटी है। चारों मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक 10 हजार रुपया बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। 16.02.2026.
    1
    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक 10 हजार रुपया बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया।  16.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • मैनाटांड प्रखंड मे चल रही है बिना लाइसेंस के कृषि उत्पादों की दुकानों पर ठगे जा रहे है किसान और अधिकारी है निश्चिंत  आखिर कैसे बिना लाइसेंस वाली दुकानों को मिल जाते है कृषि सम्बंधित कीटनाशक और अन्य दवाये  ऐसी अवैध दुकानों की जानकारी पंचायत कृषि सलाहकारों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रहने के बाबजूद क्यूँ नहीं होती कार्यवाही
    1
    मैनाटांड प्रखंड मे चल रही है बिना लाइसेंस के कृषि उत्पादों की दुकानों पर ठगे जा रहे है किसान और अधिकारी है निश्चिंत 
आखिर कैसे बिना लाइसेंस वाली दुकानों को मिल जाते है कृषि सम्बंधित कीटनाशक और अन्य दवाये 
ऐसी अवैध दुकानों की जानकारी पंचायत कृषि सलाहकारों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रहने के बाबजूद क्यूँ नहीं होती कार्यवाही
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया
    1
    बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया
    user_क्राईम ब्रांच बेतिया
    क्राईम ब्रांच बेतिया
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जब लपटें उठती देखीं तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया। बाद में बेतिया से बड़ी अग्निशमन टीम भी पहुंची। दोबारा पहुंचे दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई सामग्री, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
    4
    मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जब लपटें उठती देखीं तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया। बाद में बेतिया से बड़ी अग्निशमन टीम भी पहुंची। दोबारा पहुंचे दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।
अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई सामग्री, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    15 hrs ago
  • सिद्धपीठ पटजिरवा धाम में सिद्धपीठ पटजिरवा देवी स्थान विकास समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) की बैठक सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रस्ट अध्यक्ष दारोगा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे द्वारा समिति को ट्रस्ट के रूप में निबंधित कराने में किए गए प्रयासों की सराहना की गई तथा प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी गई।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से धाम के समग्र विकास का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे तथा मेलार्थियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। साथ ही, ट्रस्ट के सदस्य विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद धाम के विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। ट्रस्ट डीड पर सहमति देकर संरक्षक पद स्वीकार करने वाले नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रकाश राय, वरीय अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और धाम के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
    1
    सिद्धपीठ पटजिरवा धाम में सिद्धपीठ पटजिरवा देवी स्थान विकास समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) की बैठक सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रस्ट अध्यक्ष दारोगा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे द्वारा समिति को ट्रस्ट के रूप में निबंधित कराने में किए गए प्रयासों की सराहना की गई तथा प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी गई।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से धाम के समग्र विकास का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे तथा मेलार्थियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। साथ ही, ट्रस्ट के सदस्य विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद धाम के विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। ट्रस्ट डीड पर सहमति देकर संरक्षक पद स्वीकार करने वाले नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रकाश राय, वरीय अधिवक्ता वशिष्ठ मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और धाम के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.