logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में भव्य शोभा यात्रा बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया

2 hrs ago
user_क्राईम ब्रांच बेतिया
क्राईम ब्रांच बेतिया
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में भव्य शोभा यात्रा बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया

More news from बिहार and nearby areas
  • महाशिवरात्रि पर मझौलिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम मझौलिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और रुद्र महायज्ञ को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
    1
    महाशिवरात्रि पर मझौलिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम
मझौलिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और रुद्र महायज्ञ को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 min ago
  • बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया
    1
    बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया
    user_क्राईम ब्रांच बेतिया
    क्राईम ब्रांच बेतिया
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जब लपटें उठती देखीं तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया। बाद में बेतिया से बड़ी अग्निशमन टीम भी पहुंची। दोबारा पहुंचे दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई सामग्री, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
    4
    मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जब लपटें उठती देखीं तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया। बाद में बेतिया से बड़ी अग्निशमन टीम भी पहुंची। दोबारा पहुंचे दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।
अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई सामग्री, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सागर पोखरा मनोकामना महादेव मंदिर बेतिया से निकलीं लाल बाजार होते हुए भगवान शिव की बारात। भगवान शिव के इस बारात का शोभा अद्भुत था। हर हर महादेव। 15.02.2026.
    1
    महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सागर पोखरा मनोकामना महादेव मंदिर बेतिया से निकलीं लाल बाजार होते हुए भगवान शिव की बारात। भगवान शिव के इस बारात का शोभा अद्भुत था। हर हर महादेव।  15.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुबौलिया में रविवार के दोपहर करीब 12:00 बझे महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को सफल बनाने हेतु विज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रंजन सिंह ने की, जबकि आयोजन में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट पश्चिम चंपारण के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के शिक्षक व संस्थापक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विज्ञान, प्रोजेक्ट निर्माण और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी संस्थान अपने-अपने विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से प्रतिभाग कराएंगे। डॉ. रंजन सिंह ने कहा कि विज्ञान दिवस पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए श्रेष्ठ प्रोजेक्ट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं नितेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं में विज्ञान एवं शोध के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में नई सोच विकसित होगी। मौके पर निरुपम ठाकुर, खुशजीत कुमार, लालजी पटेल, भुनेश्वर गुप्ता, डी.के तिवारी, मंटू कुमार, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुबौलिया में रविवार के दोपहर करीब 12:00 बझे महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को सफल बनाने हेतु विज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रंजन सिंह ने की, जबकि आयोजन में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट पश्चिम चंपारण के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के शिक्षक व संस्थापक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विज्ञान, प्रोजेक्ट निर्माण और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी संस्थान अपने-अपने विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से प्रतिभाग कराएंगे।
डॉ. रंजन सिंह ने कहा कि विज्ञान दिवस पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए श्रेष्ठ प्रोजेक्ट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं नितेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं में विज्ञान एवं शोध के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में नई सोच विकसित होगी।
मौके पर निरुपम ठाकुर, खुशजीत कुमार, लालजी पटेल, भुनेश्वर गुप्ता, डी.के तिवारी, मंटू कुमार, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    23 hrs ago
  • बेतिया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक संगठित ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने नौतन थाना के सहयोग से मंगलपुर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी कर 30 वर्षीय संदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मौके से 28 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 5 बैंक पासबुक और 4 चेक बुक बरामद किए, जिसने पूरे साइबर खेल की परतें खोल दीं। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से “म्यूल बैंक खाते” और सिम कार्ड 4 से 5 हजार रुपये में खरीदता था। इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी 7 से 8 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर बाकी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देता था, ताकि असली सरगना तक पहुंचना मुश्किल हो सके। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार जिले के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं और कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि बेतिया पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल और बैंक दस्तावेजों की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि इस ठगी गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच यह कार्रवाई आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है और अपराधियों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश भी।
    1
    बेतिया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक संगठित ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने नौतन थाना के सहयोग से मंगलपुर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी कर 30 वर्षीय संदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मौके से 28 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 5 बैंक पासबुक और 4 चेक बुक बरामद किए, जिसने पूरे साइबर खेल की परतें खोल दीं।
जांच में सामने आया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से “म्यूल बैंक खाते” और सिम कार्ड 4 से 5 हजार रुपये में खरीदता था। इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी 7 से 8 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर बाकी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देता था, ताकि असली सरगना तक पहुंचना मुश्किल हो सके। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार जिले के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं और कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि बेतिया पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल और बैंक दस्तावेजों की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि इस ठगी गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच यह कार्रवाई आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है और अपराधियों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश भी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    27 min ago
  • सुगौली स्टेशन प्लेटफार्म पर जांच के दौरान पुलिस टीम ने 4 बैग में 202 बोतल कस्तूरी शराब किया बरामद।
    1
    सुगौली स्टेशन प्लेटफार्म पर जांच के दौरान पुलिस टीम ने 4 बैग में 202 बोतल कस्तूरी शराब किया बरामद।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    पत्रकार सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर सागर पोखरा स्थित ऐतिहासिक मनोकामना शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
    1
    महाशिवरात्रि पर सागर पोखरा स्थित ऐतिहासिक मनोकामना शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.