मझौलिया में भीषण अगलगी: ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ में 20 लाख की संपत्ति खाक, दोबारा भड़की आग पर काबू मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जब लपटें उठती देखीं तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया। बाद में बेतिया से बड़ी अग्निशमन टीम भी पहुंची। दोबारा पहुंचे दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई सामग्री, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
मझौलिया में भीषण अगलगी: ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ में 20 लाख की संपत्ति खाक, दोबारा भड़की आग पर काबू मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जब
लपटें उठती देखीं तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया। बाद में बेतिया से बड़ी अग्निशमन टीम भी
पहुंची। दोबारा पहुंचे दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। दुकान
में रखा किराना सामान, मिठाई सामग्री, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
- महाशिवरात्रि पर मझौलिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम मझौलिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और रुद्र महायज्ञ को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।1
- बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया1
- मझौलिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘साह स्वीट्स एंड किराना’ दुकान में रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जब लपटें उठती देखीं तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सुबह होते-होते दुकान के अंदर फिर से आग सुलगने लगी और धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझौलिया थाना से छोटी अग्निशमन टीम को बुलाया गया। बाद में बेतिया से बड़ी अग्निशमन टीम भी पहुंची। दोबारा पहुंचे दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। अग्निपीड़ित स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र धनेश साह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। दुकान में रखा किराना सामान, मिठाई सामग्री, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।4
- महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सागर पोखरा मनोकामना महादेव मंदिर बेतिया से निकलीं लाल बाजार होते हुए भगवान शिव की बारात। भगवान शिव के इस बारात का शोभा अद्भुत था। हर हर महादेव। 15.02.2026.1
- मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुबौलिया में रविवार के दोपहर करीब 12:00 बझे महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को सफल बनाने हेतु विज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रंजन सिंह ने की, जबकि आयोजन में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट पश्चिम चंपारण के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के शिक्षक व संस्थापक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विज्ञान, प्रोजेक्ट निर्माण और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी संस्थान अपने-अपने विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से प्रतिभाग कराएंगे। डॉ. रंजन सिंह ने कहा कि विज्ञान दिवस पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए श्रेष्ठ प्रोजेक्ट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं नितेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं में विज्ञान एवं शोध के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में नई सोच विकसित होगी। मौके पर निरुपम ठाकुर, खुशजीत कुमार, लालजी पटेल, भुनेश्वर गुप्ता, डी.के तिवारी, मंटू कुमार, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- सुगौली स्टेशन प्लेटफार्म पर जांच के दौरान पुलिस टीम ने 4 बैग में 202 बोतल कस्तूरी शराब किया बरामद।1
- नौतन प्रखंड राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय +2 फुटबॉल टूर्नामेंट का खेल हुआ गोल से हराकर दिल्ली खिलाड़ियों को विजय हासिल की पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी1
- महाशिवरात्रि पर सागर पोखरा स्थित ऐतिहासिक मनोकामना शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब1