Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल-पुलिस अधीक्षक ने निर्भया मोबाइल के अपग्रेड वर्जन को दिखाई हरी झंडी नरसिंहपुर जिले में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्भया मोबाइल सेवा को नए कलेवर में अपग्रेड किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने बुधवार पुलिस कंट्रोल रूम से इस आधुनिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपग्रेड की गई निर्भया मोबाइल जिले के संवेदनशील हॉटस्पॉट्स, शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल/कॉलेज) और कोचिंग सेंटरों के आसपास निरंतर पेट्रोलिंग करेंगी।
SATISH DUBEY
महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल-पुलिस अधीक्षक ने निर्भया मोबाइल के अपग्रेड वर्जन को दिखाई हरी झंडी नरसिंहपुर जिले में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्भया मोबाइल सेवा को नए कलेवर में अपग्रेड किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने बुधवार पुलिस कंट्रोल रूम से इस आधुनिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपग्रेड की गई निर्भया मोबाइल जिले के संवेदनशील हॉटस्पॉट्स, शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल/कॉलेज) और कोचिंग सेंटरों के आसपास निरंतर पेट्रोलिंग करेंगी।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हज यात्रा-2026 की तैयारी, 42 यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण नरसिंहपुर। सऊदी अरब की मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन की सहूलियत और सुरक्षा के लिए आज नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की मौजूदगी में हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें अनिवार्य टीके लगाए गए। 1
- नरसिंहपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया मोबाइल सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया है। विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजार, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निर्भया मोबाइल की नियमित गश्त बढ़ाई गई है। निर्भया टीम द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। त्वरित सहायता के लिए निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया गया है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता — निर्भया मोबाइल के माध्यम से तत्पर नरसिंहपुर पुलिस।3
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- पावन मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान पूज्य अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ आज गोटेगांव नगर पहुंचे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय मां नर्मदा 🙏2
- https://youtu.be/4Ecr13TO4-0?si=oFoC8USQ_EBFg8FA गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी करैरा के अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हुई हत्या हत्या के विरोध मे मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन । म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।आपको बता दें कि विगत दिवस दिनांक 14/02/2025 को शिवपुरी जिला के..करेरा अधिवक्ता संजय सक्सेना को कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताकों में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है एवं म.प्र. का अधिवक्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है ज्ञापन देने आए अधिवक्ताओं की जुबानी ज्ञापन की पूरी कहानी। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- खबर। पत्रिका 18/02/2026 भू माफियाओं के द्वारा वन विभाग एवं शासकीय राजस्व विभाग की जमीन पर जोरदार कब्जा,,, जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा जनपद पंचायत चीचली, ग्राम पंचायत छेना कछार एव ग्राम पंचायत राती करार बाबा कुड़ी छारगांव में भू माफियाओं ने शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है शासन प्रशासन के अधिकारी सो रहे कुंभकरण की नींद कुंभकरण तो 6 महीने में जग जाता है मगर हमारे नरसिंहपुर जिला के अधिकारी अभी नहीं जागे उनकी आंखों के नीचे उन्हीं की जमीन में भू माफियाओं ने लगातार अपना डेरा जमा रखा ,, जिनके पास पहले से जमीन है वह भी इंस सरकारी जमीन तोड़ने की लगी है होड़ और कब्जा किए है जमीनों पर कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों के जेब भरे जा रहे हैं ताकि कार्रवाई न हो इस भ्रष्टाचार में लिप्त पहला नंबर पटवारी दूसरा नंबर आर आई तहसील में जो बाबू बैठता है और जहां तक बड़ी रकम पहुंचती है तो तहसीलदार भी इस मलाई में हिस्सेदारी होता है इसीलिए पत्रकार के द्वारा आवाज उठाने पर भू माफिया ने पत्रकार को धमकी दी जिसकी शिकायत कलेक्टर मैडम एवं अन्य अधिकारियों को दी 181 पर शिकायत होने के बाद भी इन भूमाफियाओं का कुछ नहीं कर पा रहे अधिकारी यहां तक की नरसिंहपुर जिले में स्वयं पत्रकार से बात करने पर परिवहन मंत्री एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने फोन पर कहा की सबसे ज्यादा नरसिंहपुर जिला में भू माफियाओं ने शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है फिर भी विधायक मंत्री बड़े-बड़े अधिकारी चुप क्यों बैठे हैं हर गांव में हर ग्राम पंचायत में शासकीय जमीनों पर कब्जा हुआ है इसीलिए नरसिंहपुर जिले में गायों की एवं गौवंशों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है ऐसा क्यों,, पूछती है जनता की आवाज पूछता है आम नागरिक पूछता है राजनीति में नेताओं को वोट देने वाला एक वोटर,,, संवाददाता देवेंद्र कौरव पत्रिका न्यूज़ चीचली4
- करेली थाना क्षेत्र के राकई रोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी ने एक युवक की जान ले ली। पिपरिया निवासी युवक प्रवीण की इस दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा रांकई रोड पर हुआ हादसे का वीडियो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मृतक युवक,जो मूलतः पिपरिया का रहने वाला बताया जा रहा है, बाइक पर सवार होकर तीन युवक करेली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे जिसमें से एक कि मौत हो गई। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जल्दबाजी के खतरों की ओर इशारा करती हैं। और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी।1