Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ पहुंचे गोटेगांव नगर 🚩 पावन मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान पूज्य अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ आज गोटेगांव नगर पहुंचे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय मां नर्मदा 🙏
Kailash gupta tv 24
मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ पहुंचे गोटेगांव नगर 🚩 पावन मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान पूज्य अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ आज गोटेगांव नगर पहुंचे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय मां नर्मदा 🙏
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पावन मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान पूज्य अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ आज गोटेगांव नगर पहुंचे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय मां नर्मदा 🙏2
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हज यात्रा-2026 की तैयारी, 42 यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण नरसिंहपुर। सऊदी अरब की मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन की सहूलियत और सुरक्षा के लिए आज नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की मौजूदगी में हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें अनिवार्य टीके लगाए गए। 1
- नरसिंहपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया मोबाइल सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया है। विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजार, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निर्भया मोबाइल की नियमित गश्त बढ़ाई गई है। निर्भया टीम द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। त्वरित सहायता के लिए निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया गया है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता — निर्भया मोबाइल के माध्यम से तत्पर नरसिंहपुर पुलिस।3
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- रमजान मुबारक मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ए आजम मध्य प्रदेश जबलपुर ने रमजान के चाँद की (सहादत )खबर का ऐलान किया रात 1 बजे सेहर जबलपुर में रमजान के चाँद की खबर आम हुई 19/02/26 को पहला रोज़ा1
- - जबलपुर मर्डर केस — AI से पहचान की कोशिश - जबलपुर के सिमरिया-रैगंवा इलाके में मिली अज्ञात युवती की हत्या अब रहस्य बनी हुई है। चेहरा पत्थर से कुचलने के कारण पहचान मुश्किल थी, इसलिए पुलिस ने AI तकनीक से फोटो बनाकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की है। - युवती की उम्र करीब 16–18 साल बताई जा रही है। हाथों में मेहंदी पर “ईशु-तनु” लिखा मिला है। पुलिस पड़ोसी जिलों से भी संपर्क कर पहचान जुटा रही है। - पोस्टमॉर्टम के बाद शव मेडिकल कॉलेज मरचुरी में रखा गया है। पुलिस का दावा — जल्द खुलासा होगा। - 📍 स्थान: सिमरिया-रैगंवा, जबलपुर (मध्य प्रदेश) 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - ⚠️ मामला जांचाधीन है - 💬 अगर कोई इस युवती को पहचानता हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। क्या AI तकनीक ऐसे मामलों में मददगार साबित हो रही है?1
- करेली थाना क्षेत्र के राकई रोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी ने एक युवक की जान ले ली। पिपरिया निवासी युवक प्रवीण की इस दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा रांकई रोड पर हुआ हादसे का वीडियो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मृतक युवक,जो मूलतः पिपरिया का रहने वाला बताया जा रहा है, बाइक पर सवार होकर तीन युवक करेली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे जिसमें से एक कि मौत हो गई। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जल्दबाजी के खतरों की ओर इशारा करती हैं। और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी।1