Shuru
Apke Nagar Ki App…
रमजान मुबारक मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ए आजम मध्य प्रदेश जबलपुर ने रमजान के चाँद की (सहादत )खबर का ऐलान किया रात 1 बजे सेहर जबलपुर में रमजान के चाँद की खबर आम हुई 19/02/26 को पहला रोज़ा
News_n_News
रमजान मुबारक मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ए आजम मध्य प्रदेश जबलपुर ने रमजान के चाँद की (सहादत )खबर का ऐलान किया रात 1 बजे सेहर जबलपुर में रमजान के चाँद की खबर आम हुई 19/02/26 को पहला रोज़ा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रमजान मुबारक मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ए आजम मध्य प्रदेश जबलपुर ने रमजान के चाँद की (सहादत )खबर का ऐलान किया रात 1 बजे सेहर जबलपुर में रमजान के चाँद की खबर आम हुई 19/02/26 को पहला रोज़ा1
- - जबलपुर मर्डर केस — AI से पहचान की कोशिश - जबलपुर के सिमरिया-रैगंवा इलाके में मिली अज्ञात युवती की हत्या अब रहस्य बनी हुई है। चेहरा पत्थर से कुचलने के कारण पहचान मुश्किल थी, इसलिए पुलिस ने AI तकनीक से फोटो बनाकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की है। - युवती की उम्र करीब 16–18 साल बताई जा रही है। हाथों में मेहंदी पर “ईशु-तनु” लिखा मिला है। पुलिस पड़ोसी जिलों से भी संपर्क कर पहचान जुटा रही है। - पोस्टमॉर्टम के बाद शव मेडिकल कॉलेज मरचुरी में रखा गया है। पुलिस का दावा — जल्द खुलासा होगा। - 📍 स्थान: सिमरिया-रैगंवा, जबलपुर (मध्य प्रदेश) 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - ⚠️ मामला जांचाधीन है - 💬 अगर कोई इस युवती को पहचानता हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। क्या AI तकनीक ऐसे मामलों में मददगार साबित हो रही है?1
- पावन मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान पूज्य अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ आज गोटेगांव नगर पहुंचे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय मां नर्मदा 🙏2
- घंसौर जनपद पंचायत क्षेत्र के झारखंड टेकरी धाम सन्यासी आश्रम में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। यहां चल रहे भजन-कीर्तन कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की विभिन्न भजन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 17 फरवरी 2026 को भक्तों ने मधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर तक भजनों का आनंद लेते रहे। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।1
- *रोती मां ने कहा... मेरा सहारा चला गया...* *हाई टेंशन तार की चपेट में आया शिवराज* *इलाज के दौरान मौत*1
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को शाम 5 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, निर्वाचन अधीक्षक श्री अरूण कुशवाहा तथा श्री सी.के. तिवारी उपस्थित रहे।1
- रेलवे हक की हुंकार: मंडला कलेक्ट्रेट में विशाल धरना, कलेक्टर ने नहीं लिया ज्ञापन तो मां नर्मदा को सौंपा1
- नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को शाम 4:30 बजे यह अभियान मोहगांव थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।1