*सनातन सिखाता सेवा ओर संस्कार,भारत को बनाना विश्व का महामार्गदर्शक-देवनानी* *सृष्टि के परम तत्व को जान लेने पर समाप्त हो जाते जन्म-मरण के बंधन- डॉ.पाराशर* *सनातन मंगल महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा में छाया कृष्ण जन्म का उल्ल्लास, बधाईयों के साथ झुमे श्रद्धालु* भीलवाड़ा, 22 फरवरी। हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के चौथे दिन रविवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी वहां पहुंचे ओर श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रवण किया। देवनानी ने व्यास पीठ पर विराजित श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में राम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंगों का वाचन किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव पर पांडाल में विशेष सजावट की गई थी। देवनानी का हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचने पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज एवं वहां के संत महात्माओं के साथ सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छाया तो मंच से महामंडलेश्वर के साथ विधानसभा अध्यक्ष देवनानी भी बधाईयां बांटते हुए खुशियों में सहभागी बने। देवनानी ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि हम भाग्यशाली है जो भीलवाड़ा में पहली बार ऐसे आयोजन के साक्षी बन रहे है। ऐसे आयोजन से जिस आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है उससे सारे कष्ट ओर तनाव दूर हो जाते है। सनातन को शाश्वत ओर प्राचीनतम धर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि ये जीवन जीना सिखाता है। सनातन की यहीं सीख है कि हम अपने जीवन में आचरण में शुद्धता लाए ओर यहीं भाव रखे कि किसी को पीड़ा नहीं पहुंचे ओर सबका भला हो। हरि शेवा उदासीन आश्रम महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन के सानिध्य में पूरे देश में गौरक्षा, कन्या पूजन आदि माध्यम से सेवा ओर संस्कार का कार्य कर रहा है। देवनानी ने कहा कि आज सारे देश में सनातन की चर्चा हो रही है ओर नया भारत बन रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। भारत को दुनिया की महाशक्ति नहीं महामार्गदर्शक बनाना है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने आयोजन के उद्धेश्य एवं इस आठ दिवसीय आयोजन के तहत हो रहे विविध धार्मिक अनुष्ठानों व आयोजनों के बारे में जानकारी दी। कथा में व्यास पीठ से भगवान के नृसिंह अवतार, मोहिनी अवतार,वामन अवतार के साथ राम जन्म, कृष्ण जन्म प्रसंगों का वाचन किया गया। के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा कि जीव का जगदीश्वर से सम्बन्ध जुड़ जाता है तो अज्ञान का आवरण समाप्त होकर सारे बंधन टूट जाते है। भगवान को हम जैसा मानेंगे वह वैसा बन जाएंगे। ये मानने वाले को तय करना है कि वह उसे अपना मित्र या शत्रु क्या मानता है। दानवों ने शत्रु माना तो उनका नाश किया ओर पांडवों ने मित्र माना तो उनका कल्याण किया। उन्होंने कहा कि जगत में छुपे हुए जगन्नाथ रूपी परम तत्व को जो जीव जान लेगा उसके जन्म मरण का बंधन समाप्त हो जाएगा। मनुष्य भव में ही जीव परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। डॉ. व्यास ने भगवान द्वारा भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए खंभा फाड़कर नृसिंह अवतार में प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध करने की चर्चा करते हुए कहा कि भक्त श्रद्धापूर्वक जहां भी याद करता है परमात्मा उसकी रक्षा के लिए वहां प्रकट हो जाता है। प्रहलाद जैसा पुत्र जिस घर में जन्म लेता है उसकी 21 पीढ़िया तिर जाती है। उन्होंने भगवान के वामन अवतार प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जो अपने आप को दान कर दे उस बलिदान कहते है ओर राजा बालि जैसा दानी कोई नहीं हुआ। कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देने के साथ ही पांडाल में सैकड़ो श्रद्धालु झूम उठे ओर हर तरफ खुशियां छा गई। इस दौरान भगवान कृष्ण ओर जयश्री राम के जयकारे गूंजायमान होते रहे। वासुदेव ओर बाल कृष्ण की सजीव झांकी भी सजाई गई। नन्हें कान्हा को व्यास पीठ पर डॉ. पाराशर की गोद में बिठाया गया तो कन्हैया के जयकारे गूंजने लगे। कथा के तीसरे दिवस के विश्राम पर व्यास पीठ की आरती करने वालों में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, महामंडलेश्वर शरणानंद, श्रीमहंत धर्मेंद्र दास, महंत लक्ष्मण दास त्यागी, महंत सुभाष शाह जम्मू, महंत दामोदर शरण हरिद्वार, महंत स्वरुपदास उदासीन अजमेर, महंत हनुमान राम उदासीन पुष्कर, महंत मोहन दास इंदौर, संत संतदास, महन्त रामदास रामायणी ट्रांसपोर्टनगर, महंत भूमानंद महाराज पंजाब, संत ओम दास, संत हंसदास रीवा, संत स्वरूप दास रीवा, संत संत मायाराम, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, सासंद प्रवक्ता विनोद झूरानी के साथ कई संत महात्मा शामिल थे। इनके साथ भीलवाड़ा के विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों व श्रद्धालुओं ने आरती की। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक हो रहा है। कथा में पांचवे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा प्रसंग का वाचन होगा। सनातन मंगल महोत्सव में शामिल होने के लिए श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचेंगे। *अनुष्ठानों में वैदिक मंत्रों की गूंज, रासलीला में उमड़ रहे श्रद्धालु* सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत विश्व कल्याण एवं सर्व मंगल की कामना से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान रविवार को भी जारी रहे। सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी, अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ जो शाम तक जारी रहे। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में विद्धानों द्वारा यज्ञ सम्पादन एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण हो रहा है। श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन भी प्रतिदिन शाम 7 बजे से हो रहा है। महोत्सव में शाम 6.30 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन में शामिल होने के लिए श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कई श्रद्धालु पहुंच रहे है। *कथा पांडाल में सुनी पीएम के मन की बात* श्रीमद् भागवत कथा पांडाल में सुबह 10:40 बजे महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में श्रद्धालुगण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी भी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के माध्यम से देशवासियों के सीधा संवाद कर उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ने का अनुकरणीय कार्य कर रहे है ओर सर्व समावेशी भावना को मजबूत बना रहे है।
*सनातन सिखाता सेवा ओर संस्कार,भारत को बनाना विश्व का महामार्गदर्शक-देवनानी* *सृष्टि के परम तत्व को जान लेने पर समाप्त हो जाते जन्म-मरण के बंधन- डॉ.पाराशर* *सनातन मंगल महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा में छाया कृष्ण जन्म का उल्ल्लास, बधाईयों के साथ झुमे श्रद्धालु* भीलवाड़ा, 22 फरवरी। हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के चौथे दिन रविवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी वहां पहुंचे ओर श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रवण किया। देवनानी ने व्यास पीठ पर विराजित श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में राम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंगों का वाचन किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव पर पांडाल में विशेष सजावट की गई थी। देवनानी का हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचने पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज एवं वहां के संत महात्माओं के साथ सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छाया तो मंच से महामंडलेश्वर के साथ विधानसभा अध्यक्ष देवनानी
भी बधाईयां बांटते हुए खुशियों में सहभागी बने। देवनानी ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि हम भाग्यशाली है जो भीलवाड़ा में पहली बार ऐसे आयोजन के साक्षी बन रहे है। ऐसे आयोजन से जिस आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है उससे सारे कष्ट ओर तनाव दूर हो जाते है। सनातन को शाश्वत ओर प्राचीनतम धर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि ये जीवन जीना सिखाता है। सनातन की यहीं सीख है कि हम अपने जीवन में आचरण में शुद्धता लाए ओर यहीं भाव रखे कि किसी को पीड़ा नहीं पहुंचे ओर सबका भला हो। हरि शेवा उदासीन आश्रम महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन के सानिध्य में पूरे देश में गौरक्षा, कन्या पूजन आदि माध्यम से सेवा ओर संस्कार का कार्य कर रहा है। देवनानी ने कहा कि आज सारे देश में सनातन की चर्चा हो रही है ओर नया भारत बन रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। भारत को दुनिया की महाशक्ति नहीं महामार्गदर्शक बनाना है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने आयोजन के उद्धेश्य एवं इस आठ दिवसीय आयोजन के तहत हो रहे विविध धार्मिक अनुष्ठानों
व आयोजनों के बारे में जानकारी दी। कथा में व्यास पीठ से भगवान के नृसिंह अवतार, मोहिनी अवतार,वामन अवतार के साथ राम जन्म, कृष्ण जन्म प्रसंगों का वाचन किया गया। के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा कि जीव का जगदीश्वर से सम्बन्ध जुड़ जाता है तो अज्ञान का आवरण समाप्त होकर सारे बंधन टूट जाते है। भगवान को हम जैसा मानेंगे वह वैसा बन जाएंगे। ये मानने वाले को तय करना है कि वह उसे अपना मित्र या शत्रु क्या मानता है। दानवों ने शत्रु माना तो उनका नाश किया ओर पांडवों ने मित्र माना तो उनका कल्याण किया। उन्होंने कहा कि जगत में छुपे हुए जगन्नाथ रूपी परम तत्व को जो जीव जान लेगा उसके जन्म मरण का बंधन समाप्त हो जाएगा। मनुष्य भव में ही जीव परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। डॉ. व्यास ने भगवान द्वारा भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए खंभा फाड़कर नृसिंह अवतार में प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध करने की चर्चा करते हुए कहा कि भक्त श्रद्धापूर्वक जहां भी याद करता है परमात्मा उसकी रक्षा के लिए वहां प्रकट हो जाता है। प्रहलाद जैसा
पुत्र जिस घर में जन्म लेता है उसकी 21 पीढ़िया तिर जाती है। उन्होंने भगवान के वामन अवतार प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जो अपने आप को दान कर दे उस बलिदान कहते है ओर राजा बालि जैसा दानी कोई नहीं हुआ। कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देने के साथ ही पांडाल में सैकड़ो श्रद्धालु झूम उठे ओर हर तरफ खुशियां छा गई। इस दौरान भगवान कृष्ण ओर जयश्री राम के जयकारे गूंजायमान होते रहे। वासुदेव ओर बाल कृष्ण की सजीव झांकी भी सजाई गई। नन्हें कान्हा को व्यास पीठ पर डॉ. पाराशर की गोद में बिठाया गया तो कन्हैया के जयकारे गूंजने लगे। कथा के तीसरे दिवस के विश्राम पर व्यास पीठ की आरती करने वालों में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, महामंडलेश्वर शरणानंद, श्रीमहंत धर्मेंद्र दास, महंत लक्ष्मण दास त्यागी, महंत सुभाष शाह जम्मू, महंत दामोदर शरण हरिद्वार, महंत स्वरुपदास उदासीन अजमेर, महंत हनुमान राम उदासीन पुष्कर, महंत मोहन दास इंदौर, संत संतदास, महन्त रामदास रामायणी ट्रांसपोर्टनगर, महंत भूमानंद महाराज पंजाब, संत ओम दास, संत हंसदास रीवा, संत स्वरूप दास रीवा,
संत संत मायाराम, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, सासंद प्रवक्ता विनोद झूरानी के साथ कई संत महात्मा शामिल थे। इनके साथ भीलवाड़ा के विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों व श्रद्धालुओं ने आरती की। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक हो रहा है। कथा में पांचवे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा प्रसंग का वाचन होगा। सनातन मंगल महोत्सव में शामिल होने के लिए श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचेंगे। *अनुष्ठानों में वैदिक मंत्रों की गूंज, रासलीला में उमड़ रहे श्रद्धालु* सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत विश्व कल्याण एवं सर्व मंगल की कामना से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान रविवार को भी जारी रहे। सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी, अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद
सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ जो शाम तक जारी रहे। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में विद्धानों द्वारा यज्ञ सम्पादन एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण हो रहा है। श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन भी प्रतिदिन शाम 7 बजे से हो रहा है। महोत्सव में शाम 6.30 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन में शामिल होने के लिए श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कई श्रद्धालु पहुंच रहे है। *कथा पांडाल में सुनी पीएम के मन की बात* श्रीमद् भागवत कथा पांडाल में सुबह 10:40 बजे महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में श्रद्धालुगण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी भी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के माध्यम से देशवासियों के सीधा संवाद कर उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ने का अनुकरणीय कार्य कर रहे है ओर सर्व समावेशी भावना को मजबूत बना रहे है।
- भीलवाड़ा 23 फरवरी ।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131वां संस्करण रविवार को “सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह” के अवसर पर हरी सेवा उदासीन आश्रम स्थित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा परिसर में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भीलवाड़ा अशोक कुमार कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता रमेश नवहाल, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, महापौर राकेश पाठक, गौ भक्त सुनील जागेटिया, जैन संगठना अध्यक्ष अनिल कोठारी, समाजसेवी नेमचंद सिंघवी, सांसद प्रवक्ता विनोद झूर्रानी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पूर्व जिला महामंत्री एवं विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक ने किया। इस अवसर पर पंडित मायाराम, गोविंद राम, उदासीन आश्रम मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी, सिंधी समाज मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी, ईश्वर आसनानी, झामन दास जैसवानी, चंदन, गौ भक्त किशोर लखवानी, किशोर असरानी, रमेश निभनानी, गंगाराम पेशवानी, दीपक खूबनानी, राम नानकानी, मोहन चंदनानी, गोपाल नानकानी, विरुमल पुरूसानी, सुनीता नानकानी, भारतीय जैन संगठन अध्यक्ष अनिल कोठारी, महामंत्री अरविंद जामड, महिला अध्यक्ष मधु लोढ़ प्रांतीय उपाध्यक्ष, पुष्पा गोखरू, रतन लाल टुकलिया, राजेंद्र गोखरू ,आरके जैन ,ललित लोढ़ा बलवीर डागलिया, नरेंद्र पीपाड़ा, सुशील चपलोत ,ललित बोहरा, अनिल सिसोदिया , राजकुमार जैन, सुरेश बम ,रीना सिसोदिया नेहा चौरडिया, कुसुम श्रीमाल ,अंजना सिसोदिया, मंजू जामड, मंजू डागा, शकुंतला बोहरा, सुनीता गांधी,अलका जामड, रक्षा जैन,किरण सेठी ,अरुणा पोखरणा ,नीलू पानगडिया ,मधु मेडतवाल, नीलम कांकरिया, रजनी डोसी, श्वेता जैन, विहिप के चांदमल सोमानी, रविंद्र जाजू, सुरेश गोयल, गणेश प्रजापत, हनुमान अग्रवाल, अशोक मुंदड़ा, रमेश मूंदड़ा, महावीर खंडेलवाल, कैलाश जिंनगर, अरविंद झामड, आशा रामावत, लक्ष्मी कंवर राणावत, दुर्गा लाल बारेठ, लादू लाल फोगा, छीतरमल गैंगट, महावीर गैंगट, रामेश्वर वाल्मीकि, रजनीकांत आचार्य, रमेश ईनाणी, बद्री लाल सोमानी, ललित सोमानी, बादल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह राजावत, ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, गौरीशंकर पारीक, चंद्रशेखर जोशी, महेश टांक, मनीष जैन, हमेंर सिंह राणावत, लता फ्तनानी, मुस्कान, खुशबू, नेहा, रिया, ममता टिकयानी, मंजू जोशी, विवेक निमावत, कमल कोठारी, संजय राठी, राघव आचार्य, गजेंद्र सिंह राठौड, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज सिंह, प्रिंस जैन, अजय पाराशर सहित बड़ी संख्या में सनातनी भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रेरणा ग्रहण करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन, सेवा और संस्कारों के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।2
- Post by Ps Ps Ps Ps1
- भीलवाड़ा के हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के चौथे दिन श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का अद्भुत उल्लास देखने को मिला। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कथा में उपस्थित होकर कहा कि सनातन धर्म सेवा और संस्कार सिखाता है तथा भारत को महाशक्ति नहीं बल्कि विश्व का महामार्गदर्शक बनना है। कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने नृसिंह, वामन, राम जन्म और कृष्ण जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सृष्टि के परम तत्व को जान लेने पर जन्म-मरण के बंधन समाप्त हो जाते हैं। महोत्सव के अंतर्गत पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ, भागवत पाठ, गीता पाठ, रामचरितमानस पाठ, रासलीला एवं गंगा आरती जैसे दिव्य आयोजन हो रहे हैं। कथा पांडाल में श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का भी श्रवण किया।1
- SRI laksmipati Bhagvan Ji Ki 🙏🏽 Mangla Aarti Darshan hari om 🕉 nmo bhagvate vasuydevay1
- चित्तौडगढ,राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली में आम रास्ता बहुत ज्यादा खराब होने के कारण लोगों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के अनुसार यह आम रास्ता बारू जाने वाला ,एक आम रास्ता है, जो काफी लंबे समय से किचडों से भरा हुआ एक आम आस्ता है, यह रास्ता ग्रामीण इलाकों में बहुत ज्यादा ही खराब होने के कारण लोगों में कई मौसमी बीमारियों का प्रभाव पड़ रहा है सबसे बड़ी बात तो यह आ रही है इस रास्ते के पास में जय हिंद विद्या निकेतन प्राथमिक उच्च विद्यालय इस विद्यालय में छात्र-छात्रा यहा पढ़ते हैं उनको भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जो मलेरिया, डेंगू आदि कई बीमारियों का शिकार बन रहे है, पावली पंचायत में कई बार कहने के बाद भी पंचायत से कहा- सुनी में निकाल देती है, इस रास्ते से कई जन प्रतिनिधि भी गुजरते हैं लेकिन इस रास्ते की कार्रवाई नहीं करते हैं यह रास्ता नहीं ,एक तालाब बन गया है जो निकालने के लिए दूसरा रास्ता का उपयोग करना पड़ रहा है पावली पंचायत को पहले भी सूचित किया गया, ग्राम पंचायत पावली में श्री भैरुनाथ स्थान के प्रांगण में काफी समय से लगी हुई ,पानी की टंकी की स्टैंड बुरी तरह से डाग मंच होने से हादसा का एक कारण बन गया व इस टंकी से पावली ग्राम के विभिन्न मोहल्ले वासियों के द्वारा पानी पिया जाता है पंचायत में ऐसी कई पानी टंकियां है जो इसी तरह दुर्घटना का स्थान बन चुकी है ग्राम पंचायत पावली इसे से अनदेखा कर रहा है। हादसा का केंद्र बन रहा है लेकिन अभी तक उसकी भी सुनवाई नहीं हुई है और नहीं इस रास्ते की सुनवाई हो रही है मोहल्ले आक्रोश जताते हुए बताया कि अगर पंचायत हमारे सुनवाई नहीं करती हैं तो हम सब लोग मिलकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।1
- प्रतापगढ़ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़कर तलाशी ली गई। 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउनशुगर व 1 किलो 723.2 ग्राम केमिकल पाउडर जब्त। आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी। DS7NEWS NETWORK1
- Post by Pratap singh Kishnawat1
- भीलवाड़ा 23 फरवरी। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के भीलवाड़ा आगमन पर आयोजित “सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह” में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। हरी सेवा उदासीन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर विधानसभा अध्यक्ष का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमद् भागवत पुराण महाकथा के अंतर्गत “कृष्ण जन्मोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन सहित संत-महंतों एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सनातनी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संचार करते हैं। विधायक कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं भारतीय जीवन मूल्यों की आधारशिला हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भीलवाड़ा आगमन को जिले के लिए गौरव का विषय बताया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, सांसद प्रवक्ता विनोद झूरानी, धाम मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी, मूलचंद बहरवानी, रमेश मूंदड़ा, महावीर खंडेलवाल, मोहन दिया सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।3