logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौडगढ:पावली पंचायत में रास्ता बना तालाब, पंचायत कर रही अनदेखा चित्तौडगढ,राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली में आम रास्ता बहुत ज्यादा खराब होने के कारण लोगों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के अनुसार यह आम रास्ता बारू जाने वाला ,एक आम रास्ता है, जो काफी लंबे समय से किचडों से भरा हुआ एक आम आस्ता है, यह रास्ता ग्रामीण इलाकों में बहुत ज्यादा ही खराब होने के कारण लोगों में कई मौसमी बीमारियों का प्रभाव पड़ रहा है सबसे बड़ी बात तो यह आ रही है इस रास्ते के पास में जय हिंद विद्या निकेतन प्राथमिक उच्च विद्यालय इस विद्यालय में छात्र-छात्रा यहा पढ़ते हैं उनको भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जो मलेरिया, डेंगू आदि कई बीमारियों का शिकार बन रहे है, पावली पंचायत में कई बार कहने के बाद भी पंचायत से कहा- सुनी में निकाल देती है, इस रास्ते से कई जन प्रतिनिधि भी गुजरते हैं लेकिन इस रास्ते की कार्रवाई नहीं करते हैं यह रास्ता नहीं ,एक तालाब बन गया है जो निकालने के लिए दूसरा रास्ता का उपयोग करना पड़ रहा है पावली पंचायत को पहले भी सूचित किया गया, ग्राम पंचायत पावली में श्री भैरुनाथ स्थान के प्रांगण में काफी समय से लगी हुई ,पानी की टंकी की स्टैंड बुरी तरह से डाग मंच होने से हादसा का एक कारण बन गया व इस टंकी से पावली ग्राम के विभिन्न मोहल्ले वासियों के द्वारा पानी पिया जाता है पंचायत में ऐसी कई पानी टंकियां है जो इसी तरह दुर्घटना का स्थान बन चुकी है ग्राम पंचायत पावली इसे से अनदेखा कर रहा है। हादसा का केंद्र बन रहा है लेकिन अभी तक उसकी भी सुनवाई नहीं हुई है और नहीं इस रास्ते की सुनवाई हो रही है मोहल्ले आक्रोश जताते हुए बताया कि अगर पंचायत हमारे सुनवाई नहीं करती हैं तो हम सब लोग मिलकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।

15 hrs ago
user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
15 hrs ago

चित्तौडगढ:पावली पंचायत में रास्ता बना तालाब, पंचायत कर रही अनदेखा चित्तौडगढ,राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली में आम रास्ता बहुत ज्यादा खराब होने के कारण लोगों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के अनुसार यह आम रास्ता बारू जाने वाला ,एक आम रास्ता है, जो काफी लंबे समय से किचडों से भरा हुआ एक आम आस्ता है, यह रास्ता ग्रामीण इलाकों में बहुत ज्यादा ही खराब होने के कारण लोगों में कई मौसमी बीमारियों का प्रभाव पड़ रहा है सबसे बड़ी बात तो यह आ रही है इस रास्ते के पास में जय हिंद विद्या निकेतन प्राथमिक उच्च विद्यालय इस विद्यालय में छात्र-छात्रा यहा पढ़ते हैं उनको भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जो मलेरिया, डेंगू आदि कई बीमारियों का शिकार बन रहे है, पावली पंचायत में कई बार कहने के बाद भी पंचायत से कहा- सुनी में निकाल देती है, इस रास्ते से कई जन प्रतिनिधि भी गुजरते हैं लेकिन इस रास्ते की कार्रवाई नहीं करते हैं यह रास्ता नहीं ,एक तालाब बन गया है जो निकालने के लिए दूसरा रास्ता का उपयोग करना पड़ रहा है पावली पंचायत को पहले भी सूचित किया गया, ग्राम पंचायत पावली में श्री भैरुनाथ स्थान के प्रांगण में काफी समय से लगी हुई ,पानी की टंकी की स्टैंड बुरी तरह से डाग मंच होने से हादसा का एक कारण बन गया व इस टंकी से पावली ग्राम के विभिन्न मोहल्ले वासियों के द्वारा पानी पिया जाता है पंचायत में ऐसी कई पानी टंकियां है जो इसी तरह दुर्घटना का स्थान बन चुकी है ग्राम पंचायत पावली इसे से अनदेखा कर रहा है। हादसा का केंद्र बन रहा है लेकिन अभी तक उसकी भी सुनवाई नहीं हुई है और नहीं इस रास्ते की सुनवाई हो रही है मोहल्ले आक्रोश जताते हुए बताया कि अगर पंचायत हमारे सुनवाई नहीं करती हैं तो हम सब लोग मिलकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीलवाड़ा के हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के चौथे दिन श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का अद्भुत उल्लास देखने को मिला। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कथा में उपस्थित होकर कहा कि सनातन धर्म सेवा और संस्कार सिखाता है तथा भारत को महाशक्ति नहीं बल्कि विश्व का महामार्गदर्शक बनना है। कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने नृसिंह, वामन, राम जन्म और कृष्ण जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सृष्टि के परम तत्व को जान लेने पर जन्म-मरण के बंधन समाप्त हो जाते हैं। महोत्सव के अंतर्गत पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ, भागवत पाठ, गीता पाठ, रामचरितमानस पाठ, रासलीला एवं गंगा आरती जैसे दिव्य आयोजन हो रहे हैं। कथा पांडाल में श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का भी श्रवण किया।
    1
    भीलवाड़ा के हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के चौथे दिन श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का अद्भुत उल्लास देखने को मिला।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कथा में उपस्थित होकर कहा कि सनातन धर्म सेवा और संस्कार सिखाता है तथा भारत को महाशक्ति नहीं बल्कि विश्व का महामार्गदर्शक बनना है।
कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने नृसिंह, वामन, राम जन्म और कृष्ण जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सृष्टि के परम तत्व को जान लेने पर जन्म-मरण के बंधन समाप्त हो जाते हैं।
महोत्सव के अंतर्गत पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ, भागवत पाठ, गीता पाठ, रामचरितमानस पाठ, रासलीला एवं गंगा आरती जैसे दिव्य आयोजन हो रहे हैं। कथा पांडाल में श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का भी श्रवण किया।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • छोटी सादड़ी राजू खेड़ा स्थित घाटी वाले बालाजी के मंदिर परिसर में निर्माण कार्य प्रगति पर है यहां पर जगह की कमी देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा आने वाले दर्शनार्थियों को बैठने की जगह की व्यवस्था करने के लिए लगभग 16 लख रुपए का बजट दिया पास में ही एक चबूतरे का निर्माण भी करवाया जिससे भक्तजन जब कोई फंक्शन होता है तब आसानी से बैठ सकेंगे
    4
    छोटी सादड़ी राजू खेड़ा स्थित घाटी वाले बालाजी के मंदिर परिसर में निर्माण कार्य प्रगति पर है यहां पर जगह की कमी देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा आने वाले दर्शनार्थियों को बैठने की जगह की व्यवस्था करने के लिए लगभग 16 लख रुपए का बजट दिया पास में ही एक चबूतरे का निर्माण भी करवाया जिससे भक्तजन जब कोई फंक्शन होता है तब आसानी से बैठ सकेंगे
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • ​उदयपुर जिले के भटेवर से चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई के निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही व अनियमितता सामने आई है। भटेवर बाईपास चौराहे से वल्लभनगर जाने वाले मार्ग पर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के बाहर गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। गंदे पानी से भरे गड्ढे अब आमजन व वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाईपास चौराहे से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दुकानों व घरों के बाहर सड़क निर्माण के नाम पर गहरी खुदाई कर दी गई है। पिछले दो महीनों से यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी का जमाव होने से यह क्षेत्र तालाब में बदल गया है। जिससे दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप है ओर ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया की निर्माण स्थल पर रात के समय न तो डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रेडियम रिफ्लेक्टर। सुरक्षा उपकरण व संकेतक नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों के यह गहरे गड्ढे दिखाई नही देते है। जिससे हर पल वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। महीनों से जमा गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो रहा है। गांव के ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार की इस मनमानी एवं लापरवाही की शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को भरकर पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। घरों एवं दुकानों के बाहर भरे गंदे पानी के कारण बदबू आ रही है। जिससे घरों एवं दुकानों में रहना मुश्किल हो गया है। घरों एवं दुकानों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है।
    1
    ​उदयपुर जिले के भटेवर से चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई के निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही व अनियमितता सामने आई है। भटेवर बाईपास चौराहे से वल्लभनगर जाने वाले मार्ग पर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के बाहर गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। गंदे पानी से भरे गड्ढे अब आमजन व वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाईपास चौराहे से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दुकानों व घरों के बाहर सड़क निर्माण के नाम पर गहरी खुदाई कर दी गई है। पिछले दो महीनों से यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी का जमाव होने से यह क्षेत्र तालाब में बदल गया है। जिससे दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप है ओर ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया की निर्माण स्थल पर रात के समय न तो डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रेडियम रिफ्लेक्टर। सुरक्षा उपकरण व संकेतक नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों के यह गहरे गड्ढे दिखाई नही देते है। जिससे हर पल वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। महीनों से जमा गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो रहा है। गांव के ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार की इस मनमानी एवं लापरवाही की शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को भरकर पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। घरों एवं दुकानों के बाहर भरे गंदे पानी के कारण बदबू आ रही है। जिससे घरों एवं दुकानों में रहना मुश्किल हो गया है। घरों एवं दुकानों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मनासा। नगर समीप गांव परोंत पिपलिया में रविवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास स्थित पेड़ पर लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियां झुंड बनाकर नीचे आ गईं और राहगीरों को डंक मारना शुरू कर दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते नजर आए। घायलों को तुरंत मनासा अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 4 घायल राहुल पिता विष्णु नागदा, कपिल पिता विष्णु नागदा, कौशल्या बाई पति किशोर नागदा, चैतन्य पिता राहुल नागदा, सभी निवासी मनासा के हे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। वही चिकित्सकों द्वारा घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हे एक घायल का इलाज मनासा में ही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है।
    1
    मनासा। नगर समीप गांव परोंत पिपलिया में रविवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास स्थित पेड़ पर लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियां झुंड बनाकर नीचे आ गईं और राहगीरों को डंक मारना शुरू कर दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते नजर आए। घायलों को तुरंत मनासा अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 4 घायल राहुल पिता विष्णु नागदा, कपिल पिता विष्णु नागदा, कौशल्या बाई पति किशोर नागदा, चैतन्य पिता राहुल नागदा, सभी निवासी मनासा के हे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। वही चिकित्सकों द्वारा घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हे एक घायल का इलाज मनासा में ही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है।
    user_Rakeshsharmar Rakeshsharma
    Rakeshsharmar Rakeshsharma
    पत्रकार मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Shri bherunath sweet icecream Valsad Shri bherunath sweet icecream
    1
    Post by Shri bherunath sweet icecream Valsad Shri bherunath sweet icecream
    user_Shri bherunath sweet icecream Valsad Shri bherunath sweet icecream
    Shri bherunath sweet icecream Valsad Shri bherunath sweet icecream
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *सनातन सिखाता सेवा ओर संस्कार,भारत को बनाना विश्व का महामार्गदर्शक-देवनानी* *सृष्टि के परम तत्व को जान लेने पर समाप्त हो जाते जन्म-मरण के बंधन- डॉ.पाराशर* *सनातन मंगल महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा में छाया कृष्ण जन्म का उल्ल्लास, बधाईयों के साथ झुमे श्रद्धालु* भीलवाड़ा, 22 फरवरी। हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के चौथे दिन रविवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी वहां पहुंचे ओर श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रवण किया। देवनानी ने व्यास पीठ पर विराजित श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में राम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंगों का वाचन किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव पर पांडाल में विशेष सजावट की गई थी। देवनानी का हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचने पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज एवं वहां के संत महात्माओं के साथ सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छाया तो मंच से महामंडलेश्वर के साथ विधानसभा अध्यक्ष देवनानी भी बधाईयां बांटते हुए खुशियों में सहभागी बने। देवनानी ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि हम भाग्यशाली है जो भीलवाड़ा में पहली बार ऐसे आयोजन के साक्षी बन रहे है। ऐसे आयोजन से जिस आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है उससे सारे कष्ट ओर तनाव दूर हो जाते है। सनातन को शाश्वत ओर प्राचीनतम धर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि ये जीवन जीना सिखाता है। सनातन की यहीं सीख है कि हम अपने जीवन में आचरण में शुद्धता लाए ओर यहीं भाव रखे कि किसी को पीड़ा नहीं पहुंचे ओर सबका भला हो। हरि शेवा उदासीन आश्रम महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन के सानिध्य में पूरे देश में गौरक्षा, कन्या पूजन आदि माध्यम से सेवा ओर संस्कार का कार्य कर रहा है। देवनानी ने कहा कि आज सारे देश में सनातन की चर्चा हो रही है ओर नया भारत बन रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। भारत को दुनिया की महाशक्ति नहीं महामार्गदर्शक बनाना है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने आयोजन के उद्धेश्य एवं इस आठ दिवसीय आयोजन के तहत हो रहे विविध धार्मिक अनुष्ठानों व आयोजनों के बारे में जानकारी दी। कथा में व्यास पीठ से भगवान के नृसिंह अवतार, मोहिनी अवतार,वामन अवतार के साथ राम जन्म, कृष्ण जन्म प्रसंगों का वाचन किया गया। के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा कि जीव का जगदीश्वर से सम्बन्ध जुड़ जाता है तो अज्ञान का आवरण समाप्त होकर सारे बंधन टूट जाते है। भगवान को हम जैसा मानेंगे वह वैसा बन जाएंगे। ये मानने वाले को तय करना है कि वह उसे अपना मित्र या शत्रु क्या मानता है। दानवों ने शत्रु माना तो उनका नाश किया ओर पांडवों ने मित्र माना तो उनका कल्याण किया। उन्होंने कहा कि जगत में छुपे हुए जगन्नाथ रूपी परम तत्व को जो जीव जान लेगा उसके जन्म मरण का बंधन समाप्त हो जाएगा। मनुष्य भव में ही जीव परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। डॉ. व्यास ने भगवान द्वारा भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए खंभा फाड़कर नृसिंह अवतार में प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध करने की चर्चा करते हुए कहा कि भक्त श्रद्धापूर्वक जहां भी याद करता है परमात्मा उसकी रक्षा के लिए वहां प्रकट हो जाता है। प्रहलाद जैसा पुत्र जिस घर में जन्म लेता है उसकी 21 पीढ़िया तिर जाती है। उन्होंने भगवान के वामन अवतार प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जो अपने आप को दान कर दे उस बलिदान कहते है ओर राजा बालि जैसा दानी कोई नहीं हुआ। कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देने के साथ ही पांडाल में सैकड़ो श्रद्धालु झूम उठे ओर हर तरफ खुशियां छा गई। इस दौरान भगवान कृष्ण ओर जयश्री राम के जयकारे गूंजायमान होते रहे। वासुदेव ओर बाल कृष्ण की सजीव झांकी भी सजाई गई। नन्हें कान्हा को व्यास पीठ पर डॉ. पाराशर की गोद में बिठाया गया तो कन्हैया के जयकारे गूंजने लगे। कथा के तीसरे दिवस के विश्राम पर व्यास पीठ की आरती करने वालों में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, महामंडलेश्वर शरणानंद, श्रीमहंत धर्मेंद्र दास, महंत लक्ष्मण दास त्यागी, महंत सुभाष शाह जम्मू, महंत दामोदर शरण हरिद्वार, महंत स्वरुपदास उदासीन अजमेर, महंत हनुमान राम उदासीन पुष्कर, महंत मोहन दास इंदौर, संत संतदास, महन्त रामदास रामायणी ट्रांसपोर्टनगर, महंत भूमानंद महाराज पंजाब, संत ओम दास, संत हंसदास रीवा, संत स्वरूप दास रीवा, संत संत मायाराम, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, सासंद प्रवक्ता विनोद झूरानी के साथ कई संत महात्मा शामिल थे। इनके साथ भीलवाड़ा के विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों व श्रद्धालुओं ने आरती की। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक हो रहा है। कथा में पांचवे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा प्रसंग का वाचन होगा। सनातन मंगल महोत्सव में शामिल होने के लिए श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचेंगे। *अनुष्ठानों में वैदिक मंत्रों की गूंज, रासलीला में उमड़ रहे श्रद्धालु* सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत विश्व कल्याण एवं सर्व मंगल की कामना से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान रविवार को भी जारी रहे। सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी, अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ जो शाम तक जारी रहे। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में विद्धानों द्वारा यज्ञ सम्पादन एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण हो रहा है। श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन भी प्रतिदिन शाम 7 बजे से हो रहा है। महोत्सव में शाम 6.30 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन में शामिल होने के लिए श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कई श्रद्धालु पहुंच रहे है। *कथा पांडाल में सुनी पीएम के मन की बात* श्रीमद् भागवत कथा पांडाल में सुबह 10:40 बजे महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में श्रद्धालुगण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी भी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के माध्यम से देशवासियों के सीधा संवाद कर उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ने का अनुकरणीय कार्य कर रहे है ओर सर्व समावेशी भावना को मजबूत बना रहे है।
    6
    *सनातन सिखाता सेवा ओर संस्कार,भारत को बनाना विश्व का महामार्गदर्शक-देवनानी* 
*सृष्टि के परम तत्व को जान लेने पर समाप्त हो जाते जन्म-मरण के बंधन- डॉ.पाराशर* 
*सनातन मंगल महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा में छाया कृष्ण जन्म का उल्ल्लास, बधाईयों के साथ झुमे श्रद्धालु* 
भीलवाड़ा, 22 फरवरी। हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के चौथे दिन रविवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी वहां पहुंचे ओर श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रवण किया। देवनानी ने व्यास पीठ पर विराजित श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में राम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंगों का वाचन किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव पर पांडाल में विशेष सजावट की गई थी। देवनानी का हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचने पर 
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज एवं वहां के संत महात्माओं के साथ सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छाया तो मंच से महामंडलेश्वर के साथ विधानसभा अध्यक्ष देवनानी भी बधाईयां बांटते हुए खुशियों में सहभागी बने। देवनानी ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि हम भाग्यशाली है जो भीलवाड़ा में पहली बार ऐसे आयोजन के साक्षी बन रहे है। ऐसे आयोजन से जिस आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है उससे सारे कष्ट ओर तनाव दूर हो जाते है। सनातन को शाश्वत ओर प्राचीनतम धर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि ये जीवन जीना सिखाता है। सनातन की यहीं सीख है कि हम अपने जीवन में आचरण में शुद्धता लाए ओर यहीं भाव रखे कि किसी को पीड़ा नहीं पहुंचे ओर सबका भला हो। हरि शेवा उदासीन आश्रम महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन के सानिध्य में पूरे देश में गौरक्षा, कन्या पूजन आदि माध्यम से सेवा ओर संस्कार का कार्य कर रहा है। देवनानी ने कहा कि आज सारे देश में सनातन की चर्चा हो रही है ओर नया भारत बन रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। भारत को दुनिया की महाशक्ति नहीं महामार्गदर्शक बनाना है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने आयोजन के उद्धेश्य एवं इस आठ दिवसीय आयोजन के तहत हो रहे विविध धार्मिक अनुष्ठानों व आयोजनों के बारे में जानकारी दी। कथा में व्यास पीठ से भगवान के नृसिंह अवतार, मोहिनी अवतार,वामन अवतार के साथ राम जन्म, कृष्ण जन्म प्रसंगों का वाचन किया गया। के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा कि जीव का जगदीश्वर से सम्बन्ध जुड़ जाता है तो अज्ञान का आवरण समाप्त होकर सारे बंधन टूट जाते है। भगवान को हम जैसा मानेंगे वह वैसा बन जाएंगे। ये मानने वाले को तय करना है कि वह उसे अपना मित्र या शत्रु क्या मानता है। दानवों ने शत्रु माना तो उनका नाश किया ओर पांडवों ने मित्र माना तो उनका कल्याण किया। उन्होंने कहा कि जगत में छुपे हुए जगन्नाथ रूपी परम तत्व को जो जीव जान लेगा उसके जन्म मरण का बंधन समाप्त हो जाएगा। मनुष्य भव में ही जीव परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। डॉ. व्यास ने भगवान द्वारा भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए खंभा फाड़कर नृसिंह अवतार में प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध करने की चर्चा करते हुए कहा कि भक्त श्रद्धापूर्वक जहां भी याद करता है परमात्मा उसकी रक्षा के लिए वहां प्रकट हो जाता है। प्रहलाद जैसा पुत्र जिस घर में जन्म लेता है उसकी 21 पीढ़िया तिर जाती है। उन्होंने भगवान के वामन अवतार प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जो अपने आप को दान कर दे उस बलिदान कहते है ओर राजा बालि जैसा दानी कोई नहीं हुआ। कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देने के साथ ही पांडाल में सैकड़ो श्रद्धालु झूम उठे ओर हर तरफ खुशियां छा गई। इस दौरान भगवान कृष्ण ओर जयश्री राम के जयकारे गूंजायमान होते रहे। वासुदेव ओर बाल कृष्ण की सजीव झांकी भी सजाई गई। नन्हें कान्हा को व्यास पीठ पर डॉ. पाराशर की गोद में बिठाया गया तो कन्हैया के जयकारे गूंजने लगे। कथा के तीसरे दिवस के विश्राम पर व्यास पीठ की आरती करने वालों में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, महामंडलेश्वर शरणानंद, श्रीमहंत धर्मेंद्र दास,  महंत लक्ष्मण दास त्यागी, महंत सुभाष शाह जम्मू, महंत दामोदर शरण हरिद्वार, महंत स्वरुपदास उदासीन अजमेर, महंत हनुमान राम उदासीन पुष्कर, महंत मोहन दास इंदौर, संत संतदास, महन्त रामदास रामायणी ट्रांसपोर्टनगर, महंत भूमानंद महाराज पंजाब, संत ओम दास, संत हंसदास रीवा, संत स्वरूप दास रीवा, संत संत मायाराम, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, सासंद प्रवक्ता विनोद झूरानी के साथ कई संत महात्मा शामिल थे। इनके साथ भीलवाड़ा के विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों व श्रद्धालुओं ने आरती की। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक हो रहा है। कथा में पांचवे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा प्रसंग का वाचन होगा। सनातन मंगल महोत्सव में शामिल होने के लिए श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचेंगे।  
*अनुष्ठानों में वैदिक मंत्रों की गूंज, रासलीला में उमड़ रहे श्रद्धालु* 
सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के तहत विश्व कल्याण एवं सर्व मंगल की कामना से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान रविवार को भी जारी रहे। सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी, अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ जो शाम तक जारी रहे। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में विद्धानों द्वारा यज्ञ सम्पादन एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण हो रहा है। श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन भी प्रतिदिन शाम 7 बजे से हो रहा है। महोत्सव में शाम 6.30 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन में शामिल होने के लिए श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कई श्रद्धालु पहुंच रहे है।
*कथा पांडाल में सुनी पीएम के मन की बात* 
श्रीमद् भागवत कथा पांडाल में सुबह 10:40 बजे महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में श्रद्धालुगण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी भी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के माध्यम से देशवासियों के सीधा संवाद कर उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ने का अनुकरणीय कार्य कर रहे है ओर सर्व समावेशी भावना को मजबूत बना रहे है।
    user_Narendra kumar Regar
    Narendra kumar Regar
    Physiotherapist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • छोटी सादड़ी चारभुजा नाथ की जय हो स्थानीय बड़े मंदिर में लगभग 11:00 बजे यहां आरती का कार्यक्रम होता है
    4
    छोटी सादड़ी चारभुजा नाथ की जय हो स्थानीय बड़े मंदिर में लगभग 11:00 बजे यहां आरती का कार्यक्रम होता है
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जारहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मेनपुरिया गांव के पास घेराबंदी करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरिया गांव में दबिश देकर एक देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टो में 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर पवन पिता कालू निवासी मेनपुरिया के नाम पर पंजीकृत पाया गया है। इस ​मामले में आगे की जांच भीण्डर थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु राम कुमार भादु द्वारा की जारही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के साथ हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, दिनेश, नितेश, रामदेवाराम मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जारहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मेनपुरिया गांव के पास घेराबंदी करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरिया गांव में दबिश देकर एक देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टो में 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर पवन पिता कालू निवासी मेनपुरिया के नाम पर पंजीकृत पाया गया है। इस ​मामले में आगे की जांच भीण्डर थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु राम कुमार भादु द्वारा की जारही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के साथ हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, दिनेश, नितेश, रामदेवाराम मौजूद रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.