परोंत पिपलिया में मधुमक्खियों का हमला,4 लोग घायल 3 की हालत गंभीर मनासा। नगर समीप गांव परोंत पिपलिया में रविवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास स्थित पेड़ पर लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियां झुंड बनाकर नीचे आ गईं और राहगीरों को डंक मारना शुरू कर दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते नजर आए। घायलों को तुरंत मनासा अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 4 घायल राहुल पिता विष्णु नागदा, कपिल पिता विष्णु नागदा, कौशल्या बाई पति किशोर नागदा, चैतन्य पिता राहुल नागदा, सभी निवासी मनासा के हे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। वही चिकित्सकों द्वारा घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हे एक घायल का इलाज मनासा में ही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है।

- मनासा। नगर समीप गांव परोंत पिपलिया में रविवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास स्थित पेड़ पर लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियां झुंड बनाकर नीचे आ गईं और राहगीरों को डंक मारना शुरू कर दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते नजर आए। घायलों को तुरंत मनासा अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 4 घायल राहुल पिता विष्णु नागदा, कपिल पिता विष्णु नागदा, कौशल्या बाई पति किशोर नागदा, चैतन्य पिता राहुल नागदा, सभी निवासी मनासा के हे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। वही चिकित्सकों द्वारा घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हे एक घायल का इलाज मनासा में ही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है।1
- मंदसौर के गांधी चौराहे पर उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit कार्यक्रम में कथित हंगामे के विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय पर लगे नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोते जाने की घटना भी सामने आई। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक दृश्य में कांग्रेस नेत्री चप्पल उठाकर विरोध जताती नजर आईं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। ऐसी ही निष्पक्ष और ताज़ा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज1
- छोटी सादड़ी राजू खेड़ा स्थित घाटी वाले बालाजी के मंदिर परिसर में निर्माण कार्य प्रगति पर है यहां पर जगह की कमी देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा आने वाले दर्शनार्थियों को बैठने की जगह की व्यवस्था करने के लिए लगभग 16 लख रुपए का बजट दिया पास में ही एक चबूतरे का निर्माण भी करवाया जिससे भक्तजन जब कोई फंक्शन होता है तब आसानी से बैठ सकेंगे4
- सुवासरा... दि. 22 फरवरी को अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे छोटा रुद्र ने अपनी वाणी से सभी को अंचभित कर दिया..1
- Post by Javed Hussain1
- Mandsaur Police के निर्देशन में थाना गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 4800 एलपराजोलम गोलियां जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर वारनी फंटा मेलखेड़ा रोड पर नाकाबंदी की गई।1
- SRI laksmipati Bhagvan Ji Ki 🙏🏽 Mangla Aarti Darshan hari om 🕉 nmo bhagvate vasuydevay1
- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम सुरजनी में इनामी तस्कर वाहिद खान उर्फ भय्यू लाला की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में पुलिस द्वारा दम घुटने से मौत की बात कही गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत गोली लगने से हुई। गोली कान के पीछे से लगी और आंख से बाहर निकली — इसकी पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है। इधर मृतक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घटना की रात मारपीट की गई और 6 लाख रुपये लेने के बाद भी कार्रवाई की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस घटनास्थल से CCTV DVR निकालकर ले गई और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का मोबाइल जब्त कर लिया। मामले में घर से पिस्टल और चाकू भी बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक जांच जारी है। आखिर गोली किसने चलाई? क्या यह आत्महत्या है या साजिश? पूरी रिपोर्ट देखें Navrajya Times पर।1