भटेवर में सड़क किनारे खोदे गहरे गड्ढे, घरों व दुकानों के बाहर बना गंदे पानी का तालाब, हाइवे निर्माण में भारी लापरवाही का मामला उदयपुर जिले के भटेवर से चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई के निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही व अनियमितता सामने आई है। भटेवर बाईपास चौराहे से वल्लभनगर जाने वाले मार्ग पर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के बाहर गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। गंदे पानी से भरे गड्ढे अब आमजन व वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाईपास चौराहे से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दुकानों व घरों के बाहर सड़क निर्माण के नाम पर गहरी खुदाई कर दी गई है। पिछले दो महीनों से यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी का जमाव होने से यह क्षेत्र तालाब में बदल गया है। जिससे दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप है ओर ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया की निर्माण स्थल पर रात के समय न तो डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रेडियम रिफ्लेक्टर। सुरक्षा उपकरण व संकेतक नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों के यह गहरे गड्ढे दिखाई नही देते है। जिससे हर पल वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। महीनों से जमा गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो रहा है। गांव के ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार की इस मनमानी एवं लापरवाही की शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को भरकर पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। घरों एवं दुकानों के बाहर भरे गंदे पानी के कारण बदबू आ रही है। जिससे घरों एवं दुकानों में रहना मुश्किल हो गया है। घरों एवं दुकानों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है।

- उदयपुर जिले के भटेवर से चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई के निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही व अनियमितता सामने आई है। भटेवर बाईपास चौराहे से वल्लभनगर जाने वाले मार्ग पर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के बाहर गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। गंदे पानी से भरे गड्ढे अब आमजन व वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाईपास चौराहे से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दुकानों व घरों के बाहर सड़क निर्माण के नाम पर गहरी खुदाई कर दी गई है। पिछले दो महीनों से यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी का जमाव होने से यह क्षेत्र तालाब में बदल गया है। जिससे दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप है ओर ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया की निर्माण स्थल पर रात के समय न तो डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रेडियम रिफ्लेक्टर। सुरक्षा उपकरण व संकेतक नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों के यह गहरे गड्ढे दिखाई नही देते है। जिससे हर पल वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। महीनों से जमा गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो रहा है। गांव के ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार की इस मनमानी एवं लापरवाही की शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को भरकर पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। घरों एवं दुकानों के बाहर भरे गंदे पानी के कारण बदबू आ रही है। जिससे घरों एवं दुकानों में रहना मुश्किल हो गया है। घरों एवं दुकानों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है।1
- जोड़ों का दर्द, घुटना दर्द, कमर दर्द, सायटिका 🔹 स्लिप डिस्क एवं स्पॉन्डिलाइटिस 🔹 लकवा (Paralysis) के बाद पुनर्वास 🔹 त्वचा रोग (सोरायसिस, एक्जिमा) 🔹 माइग्रेन एवं क्रॉनिक सिरदर्द 🔹 पाचन विकार, गैस, कब्ज 🔹 मोटापा एवं मेटाबॉलिक डिसऑर्डर 🔹 महिला रोग एवं हार्मोन असंतुलन 💚 आयुष हॉस्पिटल क्यों? ✔️ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा व्यक्तिगत परामर्श ✔️ रोग अनुसार कस्टमाइज पंचकर्म प्लान ✔️ IPD एवं OPD सुविधा ✔️ शुद्ध औषधि एवं सुरक्षित प्रक्रिया ✔️ प्राकृतिक, बिना साइड इफेक्ट उपचार 🌼 हमारा उद्देश्य केवल रोग मिटाना नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करना है। 📲 आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ 📞 94618 08623 | 83020 83835 #AyushHospitalChittorgarh #Panchakarma #Ayurveda #NaturalHealing #HealthyLife1
- उदयपुर, 21 फरवरी 2026। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं ट्राइफेड द्वारा आयोजित ‘आदि बाजार’ का भव्य शुभारंभ शनिवार सायं 6:00 बजे भारतीय लोक कला मंडल परिसर, चेतक सर्कल के पास संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन अवसर पर सांसद गरासिया ने कहा कि ‘आदि बाजार’ जैसे आयोजन जनजातीय समुदाय के हुनर, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जनजातीय कारीगरों और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, प्राकृतिक वनोपज और पारंपरिक वस्तुओं की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कारीगर एवं शहरवासी उपस्थित रहे। विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय शिल्पकारों ने अपने उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई, जिसे देखने के लिए पहले ही दिन भारी भीड़ उमड़ी। 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक चलने वाले इस ‘आदि बाजार’ में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को जनजातीय लोक संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की व्यापक कवरेज की और आयोजन की सराहना की। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने और जनजातीय उत्पादों का समर्थन करने का आह्वान किया। Hashtags: #AdiBazaar #TRIFED #TribalMinistry #Udaipur #ChunnilalGarasiya #TribalArt #VocalForLocal #RajasthanNews1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- *विजय मुहुर्त में जयकारों व ढोल ढमाके से मंत्रोचार के साथ मन्दिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा* *श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ जिनालय की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम सम्पन्न* *अठठारह अभिषेक व सतरभेदी पूजा का हुआ आयोजन* बाड़मेर 22 फरवरी। स्थानीय कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पाश्र्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ रविवार को बड़े हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण सेठिया ने बताया कि बाड़मेर नगर में कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पाश्र्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य विपुल साहित्यकार परम पूज्य उपाध्याय प्रवर मनितप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-02 की पावन निश्रा व अध्यक्ष पारसमल बोहरा की उपस्थिति में हर्षोल्लास व धुमधाम के साथ मनाया गया। सेठिया ने बताया कि बारहवीं वर्षगांठ के मंगलमय अवसर पर पूज्य उपाध्याय प्रवर की मंगलमय निश्रा तथा विधिकारक सुनिल कुमार बी. जालमोरा एण्ड पार्टी के कुशल मार्गदर्शन एवं हजारों प्रभु भक्तों की साक्षी में प्रातः शुभ वेला में अठारह अभिषेक विधान व सत्तरभेदी पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शंकुतला छाजेड़ ने मधुर संगीत से वातावरण शुद्ध कर दिया। प्रातः विजय मुहुर्त में कायमी ध्वजा की विधि विधान के साथ पूजा की गई, व कायमी ध्वजा के लाभार्थी परिवार गोरधनमल प्रतापमलोणी रांका सेठिया परिवार धोरीमन्ना वाले एवं प्रभु भक्तों ने कायमी ध्वजा को सर पर धारण कर परमात्मा की तीन प्रदक्षिणाएँ लगाते हुए, विजय मुहुर्त में मंत्रोचार तथा जयकारों व ढोल ढमाके के साथ झूमते-नाचते जिनालय की शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। ट्रस्ट के पार्षद सुनिल सिंघवी ने बताया कि ध्वजा चढाने के बाद मूलनायक पाश्र्वनाथ भगवान की आरती व मंगल दीपक किया गया, तत्पश्चात शान्ति कलश का विधान सम्पन्न किया गया, वर्षगांठ के मंगलमय शुभ दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए परमात्मा की भक्ति की गई। कार्यक्रम के बाद ध्वजा लाभार्थी परिवार द्वारा लडडू की प्रभावना दी गई। वर्षगांठ के उपलक्ष में जिन मन्दिर को रंगीन रोशनी व फूलो द्वारा सजाया गया। बारहवीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में अध्यक्ष पारसमल बोहरा, सचिव प्रवीण सेठिया, कोषाध्यक्ष चम्पालाल मेहता, सह-सचिव सुनील सिंघवी, पारसमल सिंघवी, बाबूलाल बोथरा, प्रकाश वडेरा, रमेश मालू कानासर, भूरचंद तातेड, कैलाश संखलेचा, विक्रम मेहता व अन्य ट्रस्टी और गणमान्य नागरिक सहित हजारों की संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे। वर्षगांठ के कार्यक्रम में पाश्र्व मण्डल द्वारा व्यवस्थाओं को सम्भाला गया। प्रेषक-गौरव बोहरा1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1
- पुलिस थाना कोटड़ा ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 किलो 370 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृताधिकारी डूंगरसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुजराई में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी लाखन पिता रेशमा निवासी गुजराई के खेत से अवैध गांजे के कुल 95 किलो 370 ग्राम हरे-गीले पौधे जब्त किए। मामले में प्रकरण संख्या 31/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जांच जारी है।1
- उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जारहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मेनपुरिया गांव के पास घेराबंदी करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरिया गांव में दबिश देकर एक देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टो में 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर पवन पिता कालू निवासी मेनपुरिया के नाम पर पंजीकृत पाया गया है। इस मामले में आगे की जांच भीण्डर थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु राम कुमार भादु द्वारा की जारही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के साथ हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, दिनेश, नितेश, रामदेवाराम मौजूद रहे।1