Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्मचारी की मौत पर बवाल! 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, रुका पोस्टमार्टम बीना के जेपी थर्मल पावर प्लांट, वर्तमान अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी कमल पवार की नाइट ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम रुकवा दिया। कंपनी की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए।
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
कर्मचारी की मौत पर बवाल! 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, रुका पोस्टमार्टम बीना के जेपी थर्मल पावर प्लांट, वर्तमान अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी कमल पवार की नाइट ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम रुकवा दिया। कंपनी की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बीना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य पालकी यात्रा, मयूर नृत्य और भजन संध्या ने मोहा मन लोकेशन:--बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रविवार को नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वामी श्री बांके बिहारी यादव सेवा समिति के तत्वावधान में परंपरागत पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा कारस देव मंदिर से प्रारंभ होकर कटरा मंदिर होते हुए बड़े मंदिर पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा नगर गूंजायमान हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पालकी यात्रा के पश्चात संध्या बेला में भक्ति का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। इंदौर से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद देर रात तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने कान्हा के भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर स्वामी श्री बांके बिहारी यादव सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि, "भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, प्रेम और धर्म की जीत का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य इस परंपरा को जीवित रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। पालकी यात्रा के माध्यम से हमने पूरे नगर को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। सभी नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका है, इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर अवतार सिंह ने कहा कि, "आज के आधुनिक युग में ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। मयूर नृत्य और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन हैं, बल्कि हमारी ब्रज संस्कृति की झलक हैं। समिति लगातार ऐसे आयोजन कर समाज में भक्ति और भाईचारे का संदेश फैला रही है। भविष्य में भी इससे भी भव्य आयोजन किए जाएंगे।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज सहित नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- कर्मचारी की मौत पर बवाल! 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, रुका पोस्टमार्टम बीना के जेपी थर्मल पावर प्लांट, वर्तमान अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी कमल पवार की नाइट ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम रुकवा दिया। कंपनी की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए।1
- जेपी पावर प्लांट में अटैक से व्यक्ति कीइंद्र सिंह ठाकुरद्वारा पोस्टमार्टम रुकवाया परिजनों को ₹300000 और जेपी पावर प्लांट में नौकरी दी जाए एक व्यक्ति को1
- Post by Ashish joshi1
- जहरीली शराब मामले में म.प्र.के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया कठोर कार्रवाई करने का दिया आदेश1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 05 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा 480 ग्राम गांजा बरामद, शमशाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की विधिवत कार्रवाई* दिनांक 04.09.2026 को थाना शमशाबाद पुलिस को मानस हेल्पलाइन के माध्यम से पूर्व में प्राप्त सूचना मिली थी कि मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद स्थित एक मकान के अंदर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली गई। *सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा था गांजा:* तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखी सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा कुल 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20,000 है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। *आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज:* मामले में थाना शमशाबाद पर अपराध क्रमांक 338/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई। *आरोपी का नाम:* जितेंद्र उर्फ निरपाल सिंह तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 53 वर्ष, निवासी मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद, जिला विदिशा। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में कार्रवाई:* विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित केशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम की भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, उपनिरीक्षक रमन भिलाला, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, राजेंद्र आर्य, नंदराम चौधरी, आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, सुमेर सिंह, वीरेंद्र दांगी, रामदीन रावत, सोमेश शुक्ला एवं कपिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।2
- hamare mananiy jila collector mahoday nivedan Hai ki ward kramank 7 Shankar colony mein pichhle 4 mahine se rasta bahut hi kharab ho chuki hai Ham sabhi mohalle vasi raste ke Karan nikal nahin Pa rahe hain usko sudharvane hetu aapse nivedan karte Hain4
- डीबी पावर प्लांट में काम करने वाले व्यक्ति के अटैक में मौत नहीं चला परिजनों को पता होने लगा पोस्टमार्टम2