logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में लहराया परचम 0 विद्यालय के सात छात्राओं सहित एक छात्र को मिली सफलता सलेमपुर (देवरिया)। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के आठ बच्चों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर इन बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ सलेमपुर के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में यह विद्यालय अपना प्रमुख स्थान रखता है। इस वर्ष विद्यालय की सात छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर सरकार के नारी सशक्तिकरण योजना को मजबूती प्रदान किया है। प्रधानाध्यापक जय किशुन ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के बेहतर प्रयास करने से यह सफलता हर वर्ष प्राप्त होता है। बालिकाओं ने इस बार बेहतर परिणाम दिया है। सीमित संसाधनों के वावजूद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शैक्षणिक कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाती है। इस दौरान बेहतर परिणाम आने पर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और विद्यालय परिवार में सभी बच्चों का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र सिंह, चंदन गुप्ता, सुधाकर मिश्र, उग्रसेन सिंह रहे। परीक्षा में अलीशा, साक्षी, गोल्डी, अनन्या, फहमीदा, नंदिनी, आकृति और आदित्य ने सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर दिलीप गोंड, जितेंद्र यादव, सुनीता यादव, रुद्र नारायण, अरुणिमा, धीरेंद्र द्विवेदी, रवि प्रकाश, रणविजय सिंह, रंजना श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह अमित कुशवाहा एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

21 hrs ago
user_सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
8e28c54c-493e-434f-985c-463a0d63c82d

उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में लहराया परचम 0 विद्यालय के सात छात्राओं सहित एक छात्र को मिली सफलता सलेमपुर (देवरिया)। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के आठ बच्चों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर इन बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ सलेमपुर के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में यह विद्यालय अपना प्रमुख स्थान रखता है। इस वर्ष विद्यालय की सात छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर सरकार के नारी सशक्तिकरण योजना को मजबूती प्रदान किया है। प्रधानाध्यापक जय किशुन ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के बेहतर प्रयास करने से यह सफलता हर वर्ष प्राप्त होता है। बालिकाओं ने इस बार बेहतर परिणाम दिया है। सीमित संसाधनों के वावजूद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शैक्षणिक कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाती है। इस दौरान बेहतर परिणाम आने पर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और विद्यालय परिवार में सभी बच्चों का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र सिंह, चंदन गुप्ता, सुधाकर मिश्र, उग्रसेन सिंह रहे। परीक्षा में अलीशा, साक्षी, गोल्डी, अनन्या, फहमीदा, नंदिनी, आकृति और आदित्य ने सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर दिलीप गोंड, जितेंद्र यादव, सुनीता यादव, रुद्र नारायण, अरुणिमा, धीरेंद्र द्विवेदी, रवि प्रकाश, रणविजय सिंह, रंजना श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह अमित कुशवाहा एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

More news from Ballia and nearby areas
  • बलिया : बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक सर्राफा दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया और आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को उलझाकर कुछ सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार को गहने गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है तथा चोरी हुए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।
    4
    बलिया : बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक सर्राफा दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया और आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को उलझाकर कुछ सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार को गहने गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है तथा चोरी हुए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    20 min ago
  • 30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके। इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू
मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है।
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया।
इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके।
इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे।
सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
  • देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नूरी गंज में देशी की दुकान सुबह ही खुल जाती है नियमों का हो रहा है उलंघन आबकारी विभाग मौन लोगों ने लगाया आरोप
    1
    देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नूरी गंज में देशी की दुकान सुबह ही खुल जाती है नियमों का हो रहा है उलंघन आबकारी विभाग मौन लोगों ने लगाया आरोप
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवरिया। जागृति उद्यम केंद्र– पूर्वांचल के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च (बुधवार) को “क्रिएटर्स महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश के चर्चित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं को डिजिटल माध्यमों में उपलब्ध रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। यह बातें जागृति के प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने शहर स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी बारीकियों और संभावनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अनुभवी क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को सही दिशा दे सकें। कार्यक्रम में नीतीश कुमार राय (पटना), विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज (लखनऊ), विशाल चौरसिया (दिल्ली), दिव्यांशु तिवारी (लखनऊ), मिथिलेश दुबे (लखनऊ), विजित सिंह और स्वप्निल श्रीवास्तव जैसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे। ये सभी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैसे रचनात्मकता को करियर में बदला जा सकता है। नीतीश कुमार राय के सोशल मीडिया पर करीब 1.76 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वहीं विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज के करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो दोस्तों के बीच होने वाले मजाक और हल्की-फुल्की घटनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। विशाल चौरसिया के लगभग 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका पॉडकास्ट काफी चर्चित है, जिसमें आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित चर्चाएं होती हैं। इसके अलावा दिव्यांशु तिवारी और मिथिलेश दुबे भी अपने विशिष्ट कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। विजित सिंह कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि स्वप्निल श्रीवास्तव समाचारों के विश्लेषणात्मक कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित क्रिएटर्स अपनी सफलता की कहानी साझा करने के साथ युवाओं को कंटेंट क्रिएशन से जुड़े व्यावहारिक टिप्स देंगे। साथ ही विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। मनीष बजाज ने बताया कि दोपहर बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रील मेकिंग और कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को देश के प्रसिद्ध क्रिएटर्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख रोजगार सृजित करना है। जागृति का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। *कौन-कौन क्रिएटर्स होंगे शामिल* नीतीश कुमार राय, पटना – 1.76 मिलियन फॉलोअर्स विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज, लखनऊ – 1.3 मिलियन फॉलोअर्स विशाल चौरसिया, दिल्ली – 2.6 मिलियन फॉलोअर्स दिव्यांशु तिवारी, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स मिथिलेश दुबे, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स विजित सिंह - स्वप्निल श्रीवास्तव - *कार्यक्रम में क्या होगा खास* सफल क्रिएटर्स साझा करेंगे अपनी सफलता की कहानी युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के व्यावहारिक टिप्स विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा रील मेकिंग व कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता विजेताओं को प्रसिद्ध क्रिएटर्स करेंगे सम्मानित
    2
    देवरिया।
जागृति उद्यम केंद्र– पूर्वांचल के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च (बुधवार) को “क्रिएटर्स महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश के चर्चित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल के युवाओं को डिजिटल माध्यमों में उपलब्ध रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। यह बातें जागृति के प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने शहर स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी बारीकियों और संभावनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अनुभवी क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को सही दिशा दे सकें।
कार्यक्रम में नीतीश कुमार राय (पटना), विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज (लखनऊ), विशाल चौरसिया (दिल्ली), दिव्यांशु तिवारी (लखनऊ), मिथिलेश दुबे (लखनऊ), विजित सिंह और स्वप्निल श्रीवास्तव जैसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे। ये सभी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैसे रचनात्मकता को करियर में बदला जा सकता है।
नीतीश कुमार राय के सोशल मीडिया पर करीब 1.76 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वहीं विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज के करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो दोस्तों के बीच होने वाले मजाक और हल्की-फुल्की घटनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। विशाल चौरसिया के लगभग 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका पॉडकास्ट काफी चर्चित है, जिसमें आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर आधारित चर्चाएं होती हैं।
इसके अलावा दिव्यांशु तिवारी और मिथिलेश दुबे भी अपने विशिष्ट कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। विजित सिंह कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि स्वप्निल श्रीवास्तव समाचारों के विश्लेषणात्मक कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित क्रिएटर्स अपनी सफलता की कहानी साझा करने के साथ युवाओं को कंटेंट क्रिएशन से जुड़े व्यावहारिक टिप्स देंगे। साथ ही विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।
मनीष बजाज ने बताया कि दोपहर बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रील मेकिंग और कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को देश के प्रसिद्ध क्रिएटर्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने हालिया बजट में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख रोजगार सृजित करना है। जागृति का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*कौन-कौन क्रिएटर्स होंगे शामिल* 
नीतीश कुमार राय, पटना – 1.76 मिलियन फॉलोअर्स
विशाल सोनकर उर्फ फट्टेबाज, लखनऊ – 1.3 मिलियन फॉलोअर्स
विशाल चौरसिया, दिल्ली – 2.6 मिलियन फॉलोअर्स
दिव्यांशु तिवारी, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स
मिथिलेश दुबे, लखनऊ – लगभग 3 लाख फॉलोअर्स
विजित सिंह -
स्वप्निल श्रीवास्तव -
*कार्यक्रम में क्या होगा खास* 
सफल क्रिएटर्स साझा करेंगे अपनी सफलता की कहानी
युवाओं को कंटेंट क्रिएशन के व्यावहारिक टिप्स
विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा
रील मेकिंग व कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता
विजेताओं को प्रसिद्ध क्रिएटर्स करेंगे सम्मानित
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित मैरेज हॉल में बारात जाते समय गाड़ी की बोनट पर चढ़कर खूब हुई आतिशबाजी,पुलिस प्रशासन बनी हुई हैं मौन।
    3
    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित मैरेज हॉल में बारात जाते समय गाड़ी की बोनट पर चढ़कर खूब हुई आतिशबाजी,पुलिस प्रशासन बनी हुई हैं मौन।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बच्चा लोग को कैसे जागरूक बनाएं देखिए इस टीचर ने कैसे बच्चे को सिखाया है
    1
    बच्चा लोग को कैसे जागरूक बनाएं देखिए इस टीचर ने कैसे बच्चे को सिखाया है
    user_Gk V
    Gk V
    Katiya, Gopalganj•
    2 hrs ago
  • Siwan Mein Aaye Rajan ji maharaj ka interview Shor main bahut hi Jor bhakti Katha ho raha hai
    1
    Siwan Mein Aaye Rajan ji maharaj ka interview Shor main bahut hi Jor bhakti Katha ho raha hai
    user_Rajeev Goswami
    Rajeev Goswami
    जिरादेई, सीवान, बिहार•
    16 hrs ago
  • रसोई गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, एजेंसियों पर कालाबाजारी का आरोप सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों में हुई कहासुनी, समय पर आपूर्ति न मिलने से बढ़ा आक्रोश। बलिया। जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई जगहों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच कहासुनी और बकझक की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से प्रभावित बताई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के कई दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को या तो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस की कमी का हवाला देकर कुछ जगहों पर कालाबाजारी की जा रही है। लोगों का कहना है कि एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है, जबकि खुले बाजार में अधिक दाम देकर आसानी से सिलेंडर मिल जा रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कम आ रही है, जिसके कारण सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि जितनी मात्रा में सिलेंडर मिलते हैं, उसी के अनुसार वितरण किया जा रहा है। रसोई गैस की किल्लत से सबसे अधिक परेशानी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही है। कई परिवारों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    रसोई गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, एजेंसियों पर कालाबाजारी का आरोप
सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों में हुई कहासुनी, समय पर आपूर्ति न मिलने से बढ़ा आक्रोश।
बलिया। जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई जगहों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच कहासुनी और बकझक की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से प्रभावित बताई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के कई दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को या तो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस की कमी का हवाला देकर कुछ जगहों पर कालाबाजारी की जा रही है। लोगों का कहना है कि एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है, जबकि खुले बाजार में अधिक दाम देकर आसानी से सिलेंडर मिल जा रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कम आ रही है, जिसके कारण सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि जितनी मात्रा में सिलेंडर मिलते हैं, उसी के अनुसार वितरण किया जा रहा है। रसोई गैस की किल्लत से सबसे अधिक परेशानी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही है। कई परिवारों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.