सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक। सीसीटीवी फुटेज मैं आया युवक बलिया : बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक सर्राफा दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया और आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को उलझाकर कुछ सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार को गहने गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है तथा चोरी हुए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।
सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक। सीसीटीवी फुटेज मैं आया युवक बलिया : बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक सर्राफा दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया और
आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को उलझाकर कुछ सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार को गहने गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक
की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है
तथा चोरी हुए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।
- बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान एक युवक का पर्स गिर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब ₹9000 नकद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। जानकारी के अनुसार युवक स्टेशन स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। जब युवक को पर्स गिरने की जानकारी हुई तो उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका।1
- एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है1
- मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन1
- मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...! चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया। शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief1
- 30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके। इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- देवरिया । महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया के एमबीबीएस छात्रों एवं चिकित्सकों ने प्राचार्य डॉ.रजनी पटेल की अध्यक्षता में,डॉ.श्वेता सिंह,डॉ.एच.के मिश्रा ,डॉ प्रियंका राय,डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.संजय भट्ट,डॉ.खुसरो नुमानी,डॉ.अंसी के उपस्थित मे शुक्रवार की शाम आकाश पांडे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों ने कॉलेज परिसर के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर न्याय की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने “आकाश पांडे को न्याय दो जैसे नारे लिखे पोस्टर और बैनर के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। छात्रों का कहना था कि समाज ने एक होनहार और भविष्य के जीवनरक्षक को खो दिया है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडे को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें मेडिकल कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं और चिकित्सक मौजूद रहे।4
- बलिया : बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक सर्राफा दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया और आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को उलझाकर कुछ सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार को गहने गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है तथा चोरी हुए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।4