Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगाजली पूजन (रसोई) उपरांत जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भी कराए गए भोजन- सैहागपुर (नर्मदापुरम)- शास्त्री वार्ड निवासी रेलवे गेट के पास रहने वाले रेल विभाग से सेवानिवृत्त श्री प्रहलाद कुशवाहा जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती दुर्गाबाई कुशवाहा की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस दौरान इनके पुत्र योगेश कुशवाहा (गोलू) एवं इनके दामाद नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन श्री ललित कुशवाहा (सोनू) ने भोजन भिजवाने में सहयोग प्रदान किया। भगवान दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 🙏शत-शत नमन 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 💐
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
गंगाजली पूजन (रसोई) उपरांत जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भी कराए गए भोजन- सैहागपुर (नर्मदापुरम)- शास्त्री वार्ड निवासी रेलवे गेट के पास रहने वाले रेल विभाग से सेवानिवृत्त श्री प्रहलाद कुशवाहा जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती दुर्गाबाई कुशवाहा की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस दौरान इनके पुत्र योगेश कुशवाहा (गोलू) एवं इनके दामाद नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन श्री ललित कुशवाहा (सोनू) ने भोजन भिजवाने में सहयोग प्रदान किया। भगवान दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 🙏शत-शत नमन 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 💐
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गंगाजली पूजन (रसोई) उपरांत जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भी कराए गए भोजन- सैहागपुर (नर्मदापुरम)- शास्त्री वार्ड निवासी रेलवे गेट के पास रहने वाले रेल विभाग से सेवानिवृत्त श्री प्रहलाद कुशवाहा जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती दुर्गाबाई कुशवाहा की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस दौरान इनके पुत्र योगेश कुशवाहा (गोलू) एवं इनके दामाद नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन श्री ललित कुशवाहा (सोनू) ने भोजन भिजवाने में सहयोग प्रदान किया। भगवान दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 🙏शत-शत नमन 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 💐1
- सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा घर में घुसकर बुजुर्ग को डराने और लूटने वाले नकाबपोश लुटेरों का सिवनी मालवा पुलिस ने 'गेम ओवर' कर दिया है। 6 मई की रात शिवपुर रोड निवासी रामभरोस जाट के घर घुसे तीन बदमाशों ने हथियारों के दम पर 10,000 नगद और जेवर साफ कर दिए थे।थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की सटीक सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को दबोच लिया है। इनके पास से लूट के 7,000 रुपये, सोने की अंगूठी और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। टीम की फुर्ती देख एसपी नर्मदापुरम ने 5,000 रुपये इनाम की घोषणा की। पकड़ा गया आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से 5 केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीसरा साथी अनिल पिता राम बाथव अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।1
- पिपरिया मंडी में चना चोरी, शेड से 8 बोरी गायब, मंडी परिसर में चना चोरों का आतंक सामने आया है। पिपरिया मंडी में चना चोरी, शेड से 8 बोरी गायब नर्मदापुरम् पिपरिया 11/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, पिपरिया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में शासकीय चना उपार्जन का कार्य कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित किया जा रहा है। मंडी स्थित रत्नागर्भा कृषक उत्पादक सहकारी समिति गढ़ाघाट पिपरिया द्वारा चना खरीदी की जा रही है। इसी बीच मंडी परिसर में चना चोरों का आतंक सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंडी शेड में मुर्गा जाली से चारों ओर कवर कर रखी गई चना की बोरियों में से अज्ञात चोरों ने 50-50 किलो की 8 बोरी छल्ली से निकालकर पार कर दी। चोरी गया चना करीब 4 क्विंटल बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपए आंकी गई है। घटना के बाद मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों और समिति कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खरीदी केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से आए दिन चोरी की घटनाओं का खतरा बना रहता है। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब देखना होगा कि मंडी प्रशासन चोरों तक पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- बनखेड़ी पुलिस टीम ने साइबर क्राइम अपराधियों को किया झारखण्ड से गिरफ्तार नर्मदापुरम बनखेड़ी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में बनखेड़ी पुलिस टीम ने 2 साइबर ठगों को झारखंड से गिरफ्तार किया है दिनांक - 11/06/26 दिनांक 17.03.2026 को फरियादी छोटेलाल कुशवाह पिता हरिसिंह कुशवाह (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर , थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम) ने अपने बैंक अकाउंट से *कुल 03,09,917/- रूपए* का साइबर फ़्रॉड होने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर थाना बनखेड़ी मे अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 318(4),318(1) BNS* के तहत मामला दर्ज कर बनखेड़ी पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी थी जिला नर्मदापुरम मे लगातार साइबर अपराध मे वृद्धि को देखते हुए अपराध रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित कुमार यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस दवारा टीम गठित की गई। दिनांक 02/05/2026 को सेमरी चौकी व उमरधा चौकी, साइबर सेल नर्मदापुरम की संयुक्त टीम झारखण्ड के लिए रवाना हुई थी, टीम द्वारा आरोपियो के निवास के आसपास लगातार 04 दिन तक भेस/हुलिया बदलकर आरोपियों पर नज़र रखी, जिसके फलस्वरूप दिनांक 07/05/2026 को देर रात्रि करीब 01:00 बजे टीम द्वारा साइबर क्रिमिनल के घर पर दबिश देकर आरोपीगण उमेश दास पिता शंकर दास उम्र 30 साल निवासी ग्राम बिल्ली, मधुपुर, जिला देवघर, झारखण्ड और उत्तम कुमार दास पिता मनोज कुमार दास उम्र 23 साल निवासी ग्राम गुनियासोल, मधुपुर, जिला देवघर, झारखण्ड को गिरफ्तार किया। आरोपीयो के कब्जे से अपराध मे प्रयुक्त मोबाइल, पासबुक, ATM जप्त किये गये। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। साइबर अपराध की कार्य प्रणाली आरोपीयो द्वारा फरियादी के मोबाइल मे apk file भेजकर उसके नंबर की esim तैयार की गयी, esim के माध्यम से रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नंबर से कुल 03,09,917/- रूपए को अलग अलग बैंक खातों मे transection किया गया। जिसमें लगभग 52 खातों में ट्रांजेक्शन होना बताया गया है जिनमें साईवर द्वारा खातों में होल्ड लगवा दिया गया है जिसमें मुख्य भूमिका में बनखेड़ी थाना निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर , उनि विवेक यादव (सेमरी चौकी प्रभारी) , आर. सेवक अहिरवार (सेमरी चौकी ) आर. रामाधर , आर. संदीप, आर. प्रशांत, आर. सागर (साइबर सेल), NRS अनिल पटेल की भूमिका सराहनीय रही।3
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद रैली में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आवश्यक है।1
- नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर दादा की अस्थि विसर्जन करने आया 16 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। छिंदवाड़ा से आए परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया; करीब पांच घंटे बाद किशोर का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।2
- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा हो गया, जहां एक युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। मंडीदीप से आए छह दोस्तों में से एक ने दूसरे की जान बचाई, पर कैलाश नाम का युवक अब भी लापता है। अंधेरा होने के कारण रविवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया, जो सोमवार सुबह फिर शुरू होगा।1
- सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित सोहागपुर में जनगणना 2027 के पहले चरण का काम तेजी से जारी है। ग्रामीण चार्ज सोहागपुर में अब तक 92 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग गणना का कार्य पूरा हो चुका है। बेहतर काम करने वाले 6 सुपरवाइजरों को तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी रामकिशोर झरवडे ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रवीण दुबे, मोनिश अवस्थी, राजन रघुवंशी, निखिलेश रघुवंशी, के.एस. धुर्वे और चंद्रकांत पालीवाल शामिल हैं। इस दौरान एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने सभी कर्मचारियों को शेष कार्य भी समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1