logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज अंधड़-बारिश में टीन शेड गिरा, महिला मलबे में दबी,करंट के बीच पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जयपुर से बड़ी खबर राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में तेज अंधड़ और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। जोरावर सिंह गेट स्थित सुरेश स्मृति पार्क के पास टीन शेड का एक मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में एक महिला दब गई। घटना की सूचना मिलते ही चेतक ब्रह्मपुरी टीम मौके पर पहुंची। हालात बेहद गंभीर थे—टूटे हुए बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था और मलबे के नीचे महिला फंसी हुई थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल भागीरथ और कांस्टेबल हंसराज ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर प्रवेश किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक टीन शेड हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद महिला को तुरंत चेतक वाहन से भारी भीड़ के बीच निकालकर एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। यह साहसिक कार्य पुलिस के कर्तव्यनिष्ठा और आमजन की सुरक्षा के प्रति समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है।

2 hrs ago
user_Isha sharma
Isha sharma
Jaipur, Rajasthan•
2 hrs ago

तेज अंधड़-बारिश में टीन शेड गिरा, महिला मलबे में दबी,करंट के बीच पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जयपुर से बड़ी खबर राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में तेज अंधड़ और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। जोरावर सिंह गेट स्थित सुरेश स्मृति पार्क के पास टीन शेड का एक मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में एक महिला दब गई। घटना की सूचना मिलते ही चेतक ब्रह्मपुरी टीम मौके पर पहुंची। हालात बेहद गंभीर थे—टूटे हुए बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था और मलबे के नीचे महिला फंसी हुई थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल भागीरथ और कांस्टेबल हंसराज ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर प्रवेश किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक टीन शेड हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद महिला को तुरंत चेतक वाहन से भारी भीड़ के बीच निकालकर एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। यह साहसिक कार्य पुलिस के कर्तव्यनिष्ठा और आमजन की सुरक्षा के प्रति समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • NSUI कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले गई पुलिस:राजस्थान यूनिवर्सिटी में बैरिकेड्स पर चढ़े, धक्का-मुक्की की, कहा-RSS की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा
    1
    NSUI कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले गई पुलिस:राजस्थान यूनिवर्सिटी में बैरिकेड्स पर चढ़े, धक्का-मुक्की की, कहा-RSS की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जोबनेर रेनवाल सड़क मार्ग पर रमजीपुरा मोड़ के पास मुर्गियों से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो जाने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती की पिकअप और ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पिकअप गाड़ी में भारी दर्जनों मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ मुर्गियां इधर-उधर भागने लगी। इसके साथ ही हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही एक्सीडेंट की सूचना के बाद किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल कहां जायजा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर किया। वही एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सड़क के दोनों तरफ कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि पिकअप जोबनेर की तरफ से आ रही थी और ट्रक रेनवाल से जोबनेर की ओर जा रहा था इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।
    1
    जोबनेर रेनवाल सड़क मार्ग पर रमजीपुरा मोड़ के पास मुर्गियों से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो जाने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती की पिकअप और ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पिकअप गाड़ी में भारी दर्जनों मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ मुर्गियां इधर-उधर भागने लगी। इसके साथ ही हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही एक्सीडेंट की सूचना के बाद किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल कहां जायजा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर किया। वही एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सड़क के दोनों तरफ कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि पिकअप जोबनेर की तरफ से आ रही थी और ट्रक रेनवाल से जोबनेर की ओर जा रहा था इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • Raghav Chadha पर भारी पड़ा सस्पेंशन? कैंटीन के समोसे और AAP की अंदरूनी कलह की पूरी कहानी! इस वीडियो में जानिए: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान राघव चड्ढा की चुप्पी का सच। पार्टी प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने क्यों कहा कि चड्ढा 'समोसे' की बातें करते थे? राघव चड्ढा का वो वीडियो संदेश जिसमें उन्होंने 'सैलाब' बनकर लौटने की बात कही है। क्या 2028 तक राघव चड्ढा और AAP का साथ बना रहेगा? पूरा मामला समझने के लिए देखिए हमारा यह खास वीडियो।" #RaghavChadha #AAP #ArvindKejriwal #PoliticsNews #SanjaySingh #RajyaSabha #HindiNews #PoliticalAnalysis #BreakingNews
    1
    Raghav Chadha पर भारी पड़ा सस्पेंशन? कैंटीन के समोसे और AAP की अंदरूनी कलह की पूरी कहानी!
इस वीडियो में जानिए:
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान राघव चड्ढा की चुप्पी का सच।
पार्टी प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने क्यों कहा कि चड्ढा 'समोसे' की बातें करते थे?
राघव चड्ढा का वो वीडियो संदेश जिसमें उन्होंने 'सैलाब' बनकर लौटने की बात कही है।
क्या 2028 तक राघव चड्ढा और AAP का साथ बना रहेगा?
पूरा मामला समझने के लिए देखिए हमारा यह खास वीडियो।"
#RaghavChadha #AAP #ArvindKejriwal #PoliticsNews #SanjaySingh #RajyaSabha #HindiNews #PoliticalAnalysis #BreakingNews
    user_BL Maan (Ujaladarpan.com)
    BL Maan (Ujaladarpan.com)
    Local News Reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Jaipur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • ​बस्सी (जयपुर ग्रामीण): पुलिस प्रशासन में अपनी सख्त पकड़ और जनहितकारी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस और एसीपी विनय कुमार को बस्सी सर्कल में एक भव्य और यादगार विदाई दी गई। राज्यपाल के परिसहाय (ADC) पद पर स्थानांतरण होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुलिसकर्मियों और आम जनता का उनके प्रति भारी प्रेम देखने को मिला। ​घोड़ी पर विदाई यात्रा: शाही अंदाज में रवानगी ​विदाई समारोह को बेहद खास बनाने के लिए पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज अपनाया। एसीपी विनय कुमार को गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर एसीपी कार्यालय से बस्सी चक तक एक भव्य विदाई यात्रा निकाली गई। रास्ते भर लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उन पर स्नेह बरसाया। ​कार्यकाल की उपलब्धियां: अपराध पर नकेल और जन-विश्वास ​समारोह के दौरान वक्ताओं ने विनय कुमार के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उनके कार्यकाल की मुख्य विशेषताएं रहीं: ​प्रभावी अपराध नियंत्रण: उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ। ​पुलिस-पब्लिक तालमेल: उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम कर आपसी विश्वास को नई ऊंचाई दी। ​सख्त प्रशासनिक पकड़: अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मामले में उन्होंने एक मिसाल कायम की। ​सम्मान के साथ झलकी विदाई की कसक ​समारोह में आईपीएस विनय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जहाँ एक ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही थी, वहीं एक सक्षम अधिकारी के जाने का मलाल भी लोगों के चेहरों पर साफ दिखा। विदाई के इन भावुक क्षणों में कई पुलिसकर्मियों और नागरिकों की आंखें नम नजर आईं। ​"एक अधिकारी जब जनता के बीच विश्वास कमाता है, तो उसकी विदाई केवल एक सरकारी आदेश नहीं, बल्कि एक उत्सव बन जाती है। बस्सी में विनय कुमार की विदाई इसी का जीवंत उदाहरण रही।"
    1
    ​बस्सी (जयपुर ग्रामीण): पुलिस प्रशासन में अपनी सख्त पकड़ और जनहितकारी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस और एसीपी विनय कुमार को बस्सी सर्कल में एक भव्य और यादगार विदाई दी गई। राज्यपाल के परिसहाय (ADC) पद पर स्थानांतरण होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुलिसकर्मियों और आम जनता का उनके प्रति भारी प्रेम देखने को मिला।
​घोड़ी पर विदाई यात्रा: शाही अंदाज में रवानगी
​विदाई समारोह को बेहद खास बनाने के लिए पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज अपनाया। एसीपी विनय कुमार को गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर एसीपी कार्यालय से बस्सी चक तक एक भव्य विदाई यात्रा निकाली गई। रास्ते भर लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उन पर स्नेह बरसाया।
​कार्यकाल की उपलब्धियां: अपराध पर नकेल और जन-विश्वास
​समारोह के दौरान वक्ताओं ने विनय कुमार के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उनके कार्यकाल की मुख्य विशेषताएं रहीं:
​प्रभावी अपराध नियंत्रण: उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ।
​पुलिस-पब्लिक तालमेल: उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम कर आपसी विश्वास को नई ऊंचाई दी।
​सख्त प्रशासनिक पकड़: अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मामले में उन्होंने एक मिसाल कायम की।
​सम्मान के साथ झलकी विदाई की कसक
​समारोह में आईपीएस विनय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जहाँ एक ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही थी, वहीं एक सक्षम अधिकारी के जाने का मलाल भी लोगों के चेहरों पर साफ दिखा। विदाई के इन भावुक क्षणों में कई पुलिसकर्मियों और नागरिकों की आंखें नम नजर आईं।
​"एक अधिकारी जब जनता के बीच विश्वास कमाता है, तो उसकी विदाई केवल एक सरकारी आदेश नहीं, बल्कि एक उत्सव बन जाती है। बस्सी में विनय कुमार की विदाई इसी का जीवंत उदाहरण रही।"
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Amber, Jaipur•
    6 hrs ago
  • बस्सी (जयपुर ग्रामीण) IPS एसीपी विनय कुमार को भावुक विदाई, राजभवन में परिसहाय पद पर हुआ स्थानांतरण, पुलिस और आमजन ने दी भव्य विदाई, कार्यकाल में अपराध नियंत्रण में मिली सफलता, घोड़ी पर बिठाकर निकाली गई रैली एंकर बस्सी (जयपुर ग्रामीण)। कानून व्यवस्था को नई दिशा देने वाले IPS एसीपी विनय कुमार के राज्यपाल के परिसहाय पद पर स्थानांतरण के अवसर पर बस्सी सर्कल में उन्हें भव्य विदाई दी गई। समारोह में सम्मान और विदाई की कसक एक साथ साफ दिखाई दी। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उनकी सख्त प्रशासनिक पकड़ और जनहितकारी कार्यशैली की प्रशंसा की। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रहा और पुलिस व आमजन के बीच विश्वास मजबूत हुआ। समारोह के दौरान IPS एसीपी विनय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के क्षणों में कई लोग भावुक नजर आए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं एक सक्षम अधिकारी के जाने का मलाल भी व्यक्त किया। विदाई समारोह को खास बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ एसीपी विनय कुमार को घोड़ी पर बिठाकर एसीपी कार्यालय से बस्सी चक तक विदाई यात्रा निकाली गई।
    4
    बस्सी (जयपुर ग्रामीण)
IPS एसीपी विनय कुमार को भावुक विदाई,
राजभवन में परिसहाय पद पर हुआ स्थानांतरण,
पुलिस और आमजन ने दी भव्य विदाई,
कार्यकाल में अपराध नियंत्रण में मिली सफलता,
घोड़ी पर बिठाकर निकाली गई रैली
एंकर
बस्सी (जयपुर ग्रामीण)। 
कानून व्यवस्था को नई दिशा देने वाले IPS एसीपी विनय कुमार के राज्यपाल के परिसहाय पद पर स्थानांतरण के अवसर पर बस्सी सर्कल में उन्हें भव्य विदाई दी गई। समारोह में सम्मान और विदाई की कसक एक साथ साफ दिखाई दी। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उनकी सख्त प्रशासनिक पकड़ और जनहितकारी कार्यशैली की प्रशंसा की। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रहा और पुलिस व आमजन के बीच विश्वास मजबूत हुआ। समारोह के दौरान IPS एसीपी विनय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के क्षणों में कई लोग भावुक नजर आए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं एक सक्षम अधिकारी के जाने का मलाल भी व्यक्त किया। विदाई समारोह को खास बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ एसीपी विनय कुमार को घोड़ी पर बिठाकर एसीपी कार्यालय से बस्सी चक तक विदाई यात्रा निकाली गई।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • अयोध्या में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में दाखिल हुई और मौके का फायदा उठाते हुए पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमका दिया। महिला ने दुकान से सोने का हार और चेन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह तेजी से दुकान से बाहर निकली, जहां उसका साथी पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह एक सुनियोजित लूट की घटना मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    अयोध्या में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में दाखिल हुई और मौके का फायदा उठाते हुए पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमका दिया।
महिला ने दुकान से सोने का हार और चेन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह तेजी से दुकान से बाहर निकली, जहां उसका साथी पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में यह एक सुनियोजित लूट की घटना मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • राजस्थान में जबरदस्त ओलावृष्टि
    1
    राजस्थान में जबरदस्त ओलावृष्टि
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कभी सोचा है कि दोस्ती की कोई सीमा नहीं होती? इस दिल छू लेने वाले वीडियो में एक कुत्ता और बंदर की ऐसी अनोखी दोस्ती देखने को मिलती है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। जैसे ही दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, बिना किसी डर या झिझक के दौड़कर गले लग जाते हैं। ये वीडियो हमें सिखाता है कि सच्चा प्यार और अपनापन किसी भाषा, जाति या प्रजाति का मोहताज नहीं होता। आज के समय में जहां इंसान इंसान से दूर होता जा रहा है, वहीं ये जानवर हमें असली दोस्ती का मतलब समझा रहे हैं। अगर आपको भी ये वीडियो पसंद आए, तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। ऐसे ही दिल को छू लेने वाले वीडियो के लिए जुड़े रहें। ❤️
    1
    कभी सोचा है कि दोस्ती की कोई सीमा नहीं होती? इस दिल छू लेने वाले वीडियो में एक कुत्ता और बंदर की ऐसी अनोखी दोस्ती देखने को मिलती है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। जैसे ही दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, बिना किसी डर या झिझक के दौड़कर गले लग जाते हैं।
ये वीडियो हमें सिखाता है कि सच्चा प्यार और अपनापन किसी भाषा, जाति या प्रजाति का मोहताज नहीं होता। आज के समय में जहां इंसान इंसान से दूर होता जा रहा है, वहीं ये जानवर हमें असली दोस्ती का मतलब समझा रहे हैं।
अगर आपको भी ये वीडियो पसंद आए, तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। ऐसे ही दिल को छू लेने वाले वीडियो के लिए जुड़े रहें। ❤️
    user_BL Maan (Ujaladarpan.com)
    BL Maan (Ujaladarpan.com)
    Local News Reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.