logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आर एस पब्लिक स्कूल की छात्राओ ने उपजिलाधिकारी को बांधी राखी। बांगरमऊ उन्नाव। क्षेत्र के संडीला रोड स्थित आर एस पब्लिक स्कूल की छात्राएं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर तहसील कार्यालय पहुँचीं। छात्राओं ने उपजिलाधिकारी सहित सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। आर एस पब्लिक स्कूल की आयुषी, रितिका, दिव्यांशी, रिया, अवी पटेल, आर्या गुप्ता, तस्मिया, अदिति, शैली आज़ाद, अनुष्का, शिफ़ा, एवं जाज़बा आदि छात्राओं ने उपजिलाधिकारी ब्रजमोहन शुक्ला व तहसीलदार अखिलेश कुमार मौर्य और नायब तहसीलदार वैभव अग्रवाल सहित अन्य सभी अधिकारियों के टीका लगाकर राखी बाँधी और उनके पूर्ण स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसपर सभी अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मीयता और स्नेह से आशीर्वचन प्रदान किया। एसडीएम ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा संस्कार व अनुशासन के साथ शिक्षा में उन्नति की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रबंधक रिज़वान अहमद, प्रधानाचार्या अंजू बाजपेई, वरिष्ठ शिक्षक डॉ आकाश सचान , शिक्षिका दीपाली पटेल व कॉर्डिनेटर आमिर अहमद मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_मोहित मिश्रा
मोहित मिश्रा
बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
e7667b18-bbc7-4a27-a983-70c109e0c2e2

आर एस पब्लिक स्कूल की छात्राओ ने उपजिलाधिकारी को बांधी राखी। बांगरमऊ उन्नाव। क्षेत्र के संडीला रोड स्थित आर एस पब्लिक स्कूल की छात्राएं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर तहसील कार्यालय पहुँचीं। छात्राओं ने उपजिलाधिकारी सहित सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। आर एस पब्लिक स्कूल की आयुषी, रितिका, दिव्यांशी, रिया, अवी पटेल, आर्या गुप्ता, तस्मिया, अदिति, शैली आज़ाद, अनुष्का, शिफ़ा, एवं जाज़बा आदि छात्राओं ने उपजिलाधिकारी ब्रजमोहन शुक्ला व तहसीलदार अखिलेश कुमार मौर्य और नायब तहसीलदार वैभव अग्रवाल सहित अन्य सभी अधिकारियों के टीका लगाकर राखी बाँधी और उनके पूर्ण स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसपर सभी अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मीयता और स्नेह से आशीर्वचन प्रदान किया। एसडीएम ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा संस्कार व अनुशासन के साथ शिक्षा में उन्नति की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रबंधक रिज़वान अहमद, प्रधानाचार्या अंजू बाजपेई, वरिष्ठ शिक्षक डॉ आकाश सचान , शिक्षिका दीपाली पटेल व कॉर्डिनेटर आमिर अहमद मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर सफीपुर, उन्नाव | विशाल गौतम सफीपुर क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जमाल नगर गांव के पास बने पुल तक गंगा का पानी पहुंच गया है और पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। इसके चलते आसपास के ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे पानी का असर स्थानीय आवागमन पर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों को पुल से आने-जाने के साथ रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का पानी और बढ़ा तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। गांव के लोगों को आशंका है कि जलस्तर में तेजी जारी रहने पर हालात और मुश्किल हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने और राहत संबंधी तैयारियां पहले से पूरी रखने की मांग की है। प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह के मुताबिक गंगा के जलस्तर और क्षेत्र की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित राजस्व कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है, वहीं जमाल नगर सहित गंगा किनारे बसे क्षेत्रों के ग्रामीण नदी के बढ़ते पानी को लेकर चिंतित हैं। रिपोर्ट: विशाल गौतम विशाल न्यूज़ नेटवर्क (VNN) हर खबर, सच के साथ
    1
    गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर
गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर
सफीपुर, उन्नाव | विशाल गौतम
सफीपुर क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जमाल नगर गांव के पास बने पुल तक गंगा का पानी पहुंच गया है और पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। इसके चलते आसपास के ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हो गए हैं।
लगातार बढ़ रहे पानी का असर स्थानीय आवागमन पर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों को पुल से आने-जाने के साथ रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का पानी और बढ़ा तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
गांव के लोगों को आशंका है कि जलस्तर में तेजी जारी रहने पर हालात और मुश्किल हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने और राहत संबंधी तैयारियां पहले से पूरी रखने की मांग की है।
प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह के मुताबिक गंगा के जलस्तर और क्षेत्र की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित राजस्व कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है, वहीं जमाल नगर सहित गंगा किनारे बसे क्षेत्रों के ग्रामीण नदी के बढ़ते पानी को लेकर चिंतित हैं।
रिपोर्ट: विशाल गौतम
विशाल न्यूज़ नेटवर्क (VNN)
हर खबर, सच के साथ
    user_Vishal News Network
    Vishal News Network
    Newspaper publisher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बालामऊ बाजार में दुकान से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पमित्र ने दीं बचाव की जरूरी सलाह कछौना, हरदोई।स्थानीय बालामऊ बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अवधेश गुप्ता की दुकान में एक विशालकाय कोबरा सांप घुस आया। दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद दुकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सांपों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। रात में खेत, झाड़ियों या अंधेरी जगहों पर हमेशा टॉर्च लेकर चलें। बाहर जाते समय जूते या गमबूट पहनें और पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। लकड़ी, पत्थर, ईंट या कबाड़ के ढेर को हटाते समय सीधे हाथ डालने से बचें। घर के आसपास घास-फूस और कूड़ा न होने दें और चूहों की आबादी पर नियंत्रण रखें। जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और संभव हो तो चारपाई का ही प्रयोग करें। सांप दिखने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाएं, उसे रास्ता दें और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। घर में सांप घुसने पर खुद रिस्क न लें, तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं। कुलदीप श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो घबराएं नहीं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें, उसे कम से कम हिलने-डुलने दें और बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सांप काटने पर झाड़-फूँक, चीरा (कट) लगाना, मुंह से जहर चूसना या अंग को कसकर रस्सी से बांधना जैसी गलतियां बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र में कहीं भी सांप दिखने या मदद की जरूरत होने पर स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर 97939120483 पर संपर्क कर सकते है
    2
    बालामऊ बाजार में दुकान से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पमित्र ने दीं बचाव की जरूरी सलाह
कछौना, हरदोई।स्थानीय बालामऊ बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अवधेश गुप्ता की दुकान में एक विशालकाय कोबरा सांप घुस आया। दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद दुकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सांपों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। रात में खेत, झाड़ियों या अंधेरी जगहों पर हमेशा टॉर्च लेकर चलें। बाहर जाते समय जूते या गमबूट पहनें और पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। लकड़ी, पत्थर, ईंट या कबाड़ के ढेर को हटाते समय सीधे हाथ डालने से बचें। घर के आसपास घास-फूस और कूड़ा न होने दें और चूहों की आबादी पर नियंत्रण रखें। जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और संभव हो तो चारपाई का ही प्रयोग करें। सांप दिखने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाएं, उसे रास्ता दें और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। घर में सांप घुसने पर खुद रिस्क न लें, तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं। कुलदीप श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो घबराएं नहीं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें, उसे कम से कम हिलने-डुलने दें और बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सांप काटने पर झाड़-फूँक, चीरा (कट) लगाना, मुंह से जहर चूसना या अंग को कसकर रस्सी से बांधना जैसी गलतियां बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र में कहीं भी सांप दिखने या मदद की जरूरत होने पर स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर 97939120483 पर संपर्क कर सकते है
    user_राम जी गुप्ता
    राम जी गुप्ता
    Journalist संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन
    1
    लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन
लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन
    user_शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    Actor संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुबह का भूला शाम को घर लौटा,हरदोई के पिहानी में बरखा ने दो मासूम बेटियों संग की 'घर वापसी'ईसाई धर्म छोड़ फिर अपनाया सनातन,मां सिंह वाहिनी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र,नम हुईं आंखें......... कहते हैं कि सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है हरदोई के पिहानी कस्बे में... जहाँ एक भटकी हुई बेटी अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ अपनी जड़ों की ओर लौट आई है। ईसाई धर्म अपना चुकी बरखा ने एक बार फिर सनातन धर्म को गले लगा लिया है। कैसे गूंज उठे वैदिक मंत्र और कैसा था वो भावुक कर देने वाला पल... देखिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट में मंत्रों की ये पावन गूंज... हवन कुंड से उठती यज्ञ की ये लपटें... और मां सिंह वाहिनी का ये ऐतिहासिक दरबार। गवाह बना है उस ऐतिहासिक और भावुक पल का... जिसने हर सनातन प्रेमी के दिल को झंकृत कर दिया।तस्वीरें हरदोई के पिहानी कस्बे की हैं। जहाँ मोहल्ला लोहानी निवासी हरीश कुमार की बेटी बरखा ने अपनी दो मासूम बेटियों—प्रार्थना और आराधना के साथ... अपनी मूल पहचान यानी सनातन धर्म में 'घर वापसी' कर ली है। कुछ समय पूर्व किन्हीं कारणों से हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली बरखा... जब मंदिर परिसर पहुंची, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।इस पूरे शुद्धिकरण और घर वापसी के अनुष्ठान को पंडित सानू मिश्रा ने पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया। मंत्रोच्चारण के बीच बरखा ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं... और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य और संस्कृति के लिए... सनातन धर्म में अपनी पूर्ण आस्था जताई।इस पावन मौके पर बरखा के स्वागत के लिए पूरा पिहानी कस्बा उमड़ पड़ा।सनातन समर्थकों ने... बरखा और उसकी दोनों बेटियों का सनातन परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने एक सुर में बरखा के इस फैसले की सराहना की और बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।निश्चित तौर पर, अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों की ओर लौटना हर उस व्यक्ति के लिए गर्व की बात है जो अपनी पहचान को संजोकर रखना चाहता है। पिहानी के इस ऐतिहासिक मंदिर से उठी वैदिक मंत्रों की ये गूंज... इस बात का प्रमाण है कि सनातन की छांव हमेशा हर किसी का स्वागत करने के लिए तैयार रहती है। 👉 अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और सनातन परिवार में इस बेटी के स्वागत के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! #GharWapsi #SanatanDharma #HardoiNews #Pihani #MaaSinghVahini #SanatanFamily #HomeComing #JaiShreeRam #VedicCulture #HarDoii #SanatanSanskriti #ViralNews #UpNews #BreakingNews #FaithRestored
    1
    सुबह का भूला शाम को घर लौटा,हरदोई के पिहानी में बरखा ने दो मासूम बेटियों संग की 'घर वापसी'ईसाई धर्म छोड़ फिर अपनाया सनातन,मां सिंह वाहिनी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र,नम हुईं आंखें.........
कहते हैं कि सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है हरदोई के पिहानी कस्बे में... जहाँ एक भटकी हुई बेटी अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ अपनी जड़ों की ओर लौट आई है। ईसाई धर्म अपना चुकी बरखा ने एक बार फिर सनातन धर्म को गले लगा लिया है। कैसे गूंज उठे वैदिक मंत्र और कैसा था वो भावुक कर देने वाला पल... देखिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट में
मंत्रों की ये पावन गूंज... हवन कुंड से उठती यज्ञ की ये लपटें... और मां सिंह वाहिनी का ये ऐतिहासिक दरबार। गवाह बना है उस ऐतिहासिक और भावुक पल का... जिसने हर सनातन प्रेमी के दिल को झंकृत कर दिया।तस्वीरें हरदोई के पिहानी कस्बे की हैं। जहाँ मोहल्ला लोहानी निवासी हरीश कुमार की बेटी बरखा ने अपनी दो मासूम बेटियों—प्रार्थना और आराधना के साथ... अपनी मूल पहचान यानी सनातन धर्म में 'घर वापसी' कर ली है। कुछ समय पूर्व किन्हीं कारणों से हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली बरखा... जब मंदिर परिसर पहुंची, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।इस पूरे शुद्धिकरण और घर वापसी के अनुष्ठान को पंडित सानू मिश्रा ने पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया। मंत्रोच्चारण के बीच बरखा ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं... और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य और संस्कृति के लिए... सनातन धर्म में अपनी पूर्ण आस्था जताई।इस पावन मौके पर बरखा के स्वागत के लिए पूरा पिहानी कस्बा उमड़ पड़ा।सनातन समर्थकों ने... बरखा और उसकी दोनों बेटियों का सनातन परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने एक सुर में बरखा के इस फैसले की सराहना की और बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।निश्चित तौर पर, अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों की ओर लौटना हर उस व्यक्ति के लिए गर्व की बात है जो अपनी पहचान को संजोकर रखना चाहता है। पिहानी के इस ऐतिहासिक मंदिर से उठी वैदिक मंत्रों की ये गूंज... इस बात का प्रमाण है कि सनातन की छांव हमेशा हर किसी का स्वागत करने के लिए तैयार रहती है।
👉 अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और सनातन परिवार में इस बेटी के स्वागत के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
#GharWapsi #SanatanDharma #HardoiNews #Pihani #MaaSinghVahini #SanatanFamily #HomeComing #JaiShreeRam #VedicCulture #HarDoii #SanatanSanskriti #ViralNews #UpNews #BreakingNews #FaithRestored
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति - 27.08.2026* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा 15 अगस्त को लखनऊ से रवाना किया गया भारत का प्रथम सौर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन आज कन्नौज जिला कार्यालय से क्षेत्र में रवाना किया गया। इसका उद्देश्य कन्नौज के बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सोलर प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है। स्कूल, कॉलेज व आम लोग भी इससे जागरूक होंगे। कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान ने मिशन 2027 के तहत श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर पोस्टर वितरण कर सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कल्याण सिंह दोहरे, मुन्ना दरोगा, हसीब हसन, भोले कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। *प्रेस विज्ञप्ति - 27.08.2026* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा 15 अगस्त को लखनऊ से रवाना किया गया भारत का प्रथम सौर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन आज कन्नौज जिला कार्यालय से क्षेत्र में रवाना किया गया। इसका उद्देश्य कन्नौज के बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सोलर प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है। स्कूल, कॉलेज व आम लोग भी इससे जागरूक होंगे। कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान ने मिशन 2027 के तहत श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर पोस्टर वितरण कर सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कल्याण सिंह दोहरे, मुन्ना दरोगा, हसीब हसन, भोले कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति - 27.08.2026*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा 15 अगस्त को लखनऊ से रवाना किया गया भारत का प्रथम सौर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन आज कन्नौज जिला कार्यालय से क्षेत्र में रवाना किया गया।

इसका उद्देश्य कन्नौज के बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सोलर प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है। स्कूल, कॉलेज व आम लोग भी इससे जागरूक होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान ने मिशन 2027 के तहत श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर पोस्टर वितरण कर सपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान कल्याण सिंह दोहरे, मुन्ना दरोगा, हसीब हसन, भोले कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*प्रेस विज्ञप्ति - 27.08.2026*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा 15 अगस्त को लखनऊ से रवाना किया गया भारत का प्रथम सौर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन आज कन्नौज जिला कार्यालय से क्षेत्र में रवाना किया गया।
इसका उद्देश्य कन्नौज के बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सोलर प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है। स्कूल, कॉलेज व आम लोग भी इससे जागरूक होंगे।
कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान ने मिशन 2027 के तहत श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर पोस्टर वितरण कर सपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान कल्याण सिंह दोहरे, मुन्ना दरोगा, हसीब हसन, भोले कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुत्री के अपहरण का मुकदमा लिखाने के लिये भटक रहे परिजन। पुत्री के अपहरण का मुकदमा लिखाने के लिये भटक रहे परिजन। थाना पुलिस पर लगाया अपहरण की तहरीर देने के बाद भी गुमशुदगी दर्ज करने का आरोप। बेटी की तलाश के लिये कोई कार्यवाही न करने का भी आरोप। मंत्री असीम अरुण के दरबार में हाजिर हो अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की लगायी गुहार। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के डेरा जोगी की राजेश्वरी देवी ने बेटी रामा देवी के अपहरण की कही बात।
    4
    पुत्री के अपहरण का मुकदमा लिखाने के लिये भटक रहे परिजन। 
पुत्री के अपहरण का मुकदमा लिखाने के लिये भटक रहे परिजन। 
थाना पुलिस पर लगाया अपहरण की तहरीर देने के बाद भी गुमशुदगी दर्ज करने का आरोप। 
बेटी की तलाश के लिये कोई कार्यवाही न करने का भी आरोप। 
मंत्री असीम अरुण के दरबार में हाजिर हो अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की लगायी गुहार। 
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के डेरा जोगी की राजेश्वरी देवी ने बेटी रामा देवी के अपहरण की कही बात।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 27.08.2026 आज के दौर में रोजगार सबसे बड़ी समस्या इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा भारत की प्रथम सुमा सौर्य उर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन कन्नौज संसदीय क्षेत्र में स्वरोज‌गार प्रशिक्षण हेतु 15 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर रबाना किया, इसी क्रम में आज कन्नौज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से क्षेत्र के नौजवान एवं बेरोजगार युवा अपने क्षेत्र में रहकर ही, ट्रेनिंग लेकर प्रदेश की सोलर कम्पनी में कार्य करने तथा स्वंय का व्यवसाय प्रारम्भ कर अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके और बाहर रहकर एवं अत्यधिक खर्च के कारण नौजवान बाहर जाकर ट्रेनिंग लेने में असमर्थ हैं तथा सोलर जागरूकता के तहत कालेज, स्कूल व सामान्य लोग भी इस वाहन से लाभ ले सकते हैं। सांसद कन्नौज श्री अखिलेश यादव जी कि इस सोच से क्षेत्र के नौजवान स्वरोजगार पाकर अधिक से अधिक लोग सम्पन्न हो सकेंगें। कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान द्वारा मिशन 2027 के तहत माननीय श्री आखलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए हर घर आदरणीय अखिलेश यादव जी कि एक-एक फोटो-पोस्टर देकर मिशन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जाने का आवाहन किया इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, भोले कुरैशी,रामशंकर लोधी राष्ट्रीय सचिव, संजय दुवे, बजरंग सिंह चौहान,यशवीर भदौरिया,शरद यादव, शैलेन्द्र सिंह राठोर,नेम सिंह यादव,अंशू पाल,आसिफ हुसैन सभासद,कौशर खान,विवेक पाल,आशीष यादव,सुधीर कश्यप,नितिन यादव, शिब्बू तिवारी,मो० राशिद, रजनीश राजपूत,बी पी यादव,रोहित यादव,शाहिद वारसी,फिरोज खान,मो० दानिश,तुफैल अहमद, संजय गिहार, गुफरान अहमद,कल्लू पाल,सद्दाम साबरी, सहित अन्य मौजूद रहे। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 27.08.2026 आज के दौर में रोजगार सबसे बड़ी समस्या इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा भारत की प्रथम सुमा सौर्य उर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन कन्नौज संसदीय क्षेत्र में स्वरोज‌गार प्रशिक्षण हेतु 15 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर रबाना किया, इसी क्रम में आज कन्नौज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से क्षेत्र के नौजवान एवं बेरोजगार युवा अपने क्षेत्र में रहकर ही, ट्रेनिंग लेकर प्रदेश की सोलर कम्पनी में कार्य करने तथा स्वंय का व्यवसाय प्रारम्भ कर अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके और बाहर रहकर एवं अत्यधिक खर्च के कारण नौजवान बाहर जाकर ट्रेनिंग लेने में असमर्थ हैं तथा सोलर जागरूकता के तहत कालेज, स्कूल व सामान्य लोग भी इस वाहन से लाभ ले सकते हैं। सांसद कन्नौज श्री अखिलेश यादव जी कि इस सोच से क्षेत्र के नौजवान स्वरोजगार पाकर अधिक से अधिक लोग सम्पन्न हो सकेंगें। कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान द्वारा मिशन 2027 के तहत माननीय श्री आखलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए हर घर आदरणीय अखिलेश यादव जी कि एक-एक फोटो-पोस्टर देकर मिशन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जाने का आवाहन किया इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, भोले कुरैशी,रामशंकर लोधी राष्ट्रीय सचिव, संजय दुवे, बजरंग सिंह चौहान,यशवीर भदौरिया,शरद यादव, शैलेन्द्र सिंह राठोर,नेम सिंह यादव,अंशू पाल,आसिफ हुसैन सभासद,कौशर खान,विवेक पाल,आशीष यादव,सुधीर कश्यप,नितिन यादव, शिब्बू तिवारी,मो० राशिद, रजनीश राजपूत,बी पी यादव,रोहित यादव,शाहिद वारसी,फिरोज खान,मो० दानिश,तुफैल अहमद, संजय गिहार, गुफरान अहमद,कल्लू पाल,सद्दाम साबरी, सहित अन्य मौजूद रहे।
    2
    प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 27.08.2026 
आज के दौर में रोजगार सबसे बड़ी समस्या इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा भारत की प्रथम सुमा सौर्य उर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन कन्नौज संसदीय क्षेत्र में स्वरोज‌गार प्रशिक्षण हेतु 15 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर रबाना किया, इसी क्रम में आज कन्नौज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से क्षेत्र के नौजवान एवं बेरोजगार युवा अपने क्षेत्र में रहकर ही, ट्रेनिंग लेकर प्रदेश की सोलर कम्पनी में कार्य करने तथा स्वंय का व्यवसाय प्रारम्भ कर अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके और बाहर रहकर एवं अत्यधिक खर्च के कारण नौजवान बाहर जाकर ट्रेनिंग लेने में असमर्थ हैं तथा सोलर जागरूकता के तहत कालेज, स्कूल व सामान्य लोग भी इस वाहन से लाभ ले सकते हैं। सांसद कन्नौज श्री अखिलेश यादव जी कि इस सोच से क्षेत्र के नौजवान स्वरोजगार पाकर अधिक से अधिक लोग सम्पन्न हो सकेंगें।
कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान द्वारा  मिशन 2027 के तहत माननीय श्री आखलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए हर घर आदरणीय अखिलेश यादव जी कि एक-एक फोटो-पोस्टर देकर मिशन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जाने का आवाहन किया इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, भोले कुरैशी,रामशंकर लोधी राष्ट्रीय सचिव, संजय दुवे, बजरंग सिंह चौहान,यशवीर भदौरिया,शरद यादव, शैलेन्द्र सिंह राठोर,नेम सिंह यादव,अंशू पाल,आसिफ हुसैन सभासद,कौशर खान,विवेक पाल,आशीष यादव,सुधीर कश्यप,नितिन यादव, शिब्बू तिवारी,मो० राशिद, रजनीश राजपूत,बी पी यादव,रोहित यादव,शाहिद वारसी,फिरोज खान,मो० दानिश,तुफैल अहमद, संजय गिहार, गुफरान अहमद,कल्लू पाल,सद्दाम साबरी, सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 27.08.2026 
आज के दौर में रोजगार सबसे बड़ी समस्या इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा भारत की प्रथम सुमा सौर्य उर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन कन्नौज संसदीय क्षेत्र में स्वरोज‌गार प्रशिक्षण हेतु 15 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर रबाना किया, इसी क्रम में आज कन्नौज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से क्षेत्र के नौजवान एवं बेरोजगार युवा अपने क्षेत्र में रहकर ही, ट्रेनिंग लेकर प्रदेश की सोलर कम्पनी में कार्य करने तथा स्वंय का व्यवसाय प्रारम्भ कर अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके और बाहर रहकर एवं अत्यधिक खर्च के कारण नौजवान बाहर जाकर ट्रेनिंग लेने में असमर्थ हैं तथा सोलर जागरूकता के तहत कालेज, स्कूल व सामान्य लोग भी इस वाहन से लाभ ले सकते हैं। सांसद कन्नौज श्री अखिलेश यादव जी कि इस सोच से क्षेत्र के नौजवान स्वरोजगार पाकर अधिक से अधिक लोग सम्पन्न हो सकेंगें।
कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान द्वारा  मिशन 2027 के तहत माननीय श्री आखलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए हर घर आदरणीय अखिलेश यादव जी कि एक-एक फोटो-पोस्टर देकर मिशन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जाने का आवाहन किया इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, भोले कुरैशी,रामशंकर लोधी राष्ट्रीय सचिव, संजय दुवे, बजरंग सिंह चौहान,यशवीर भदौरिया,शरद यादव, शैलेन्द्र सिंह राठोर,नेम सिंह यादव,अंशू पाल,आसिफ हुसैन सभासद,कौशर खान,विवेक पाल,आशीष यादव,सुधीर कश्यप,नितिन यादव, शिब्बू तिवारी,मो० राशिद, रजनीश राजपूत,बी पी यादव,रोहित यादव,शाहिद वारसी,फिरोज खान,मो० दानिश,तुफैल अहमद, संजय गिहार, गुफरान अहमद,कल्लू पाल,सद्दाम साबरी, सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मांडापुर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के निकट दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए. व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 108 एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेश ने गंभीर घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया वही हादसे में घायल दूसरा युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनसुख खेड़ा गांव निवासी धीरज पुत्र शिवराम उम्र 28 वर्ष बांगरमऊ की बाजार आया था.ज़हां से वह वापस घर लौट रहा था.तभी बरुवाघाट की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई.भीषण टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    1
    उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मांडापुर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के निकट दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए. व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 108 एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेश ने गंभीर घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया वही हादसे में घायल दूसरा युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनसुख खेड़ा गांव निवासी धीरज पुत्र शिवराम उम्र 28 वर्ष बांगरमऊ की बाजार आया था.ज़हां से वह वापस घर लौट रहा था.तभी बरुवाघाट की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई.भीषण टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.