बालामऊ बाजार में दुकान से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पमित्र ने दीं बचाव की जरूरी सलाह कछौना, हरदोई।स्थानीय बालामऊ बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अवधेश गुप्ता की दुकान में एक विशालकाय कोबरा सांप घुस आया। दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद दुकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सांपों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। रात में खेत, झाड़ियों या अंधेरी जगहों पर हमेशा टॉर्च लेकर चलें। बाहर जाते समय जूते या गमबूट पहनें और पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। लकड़ी, पत्थर, ईंट या कबाड़ के ढेर को हटाते समय सीधे हाथ डालने से बचें। घर के आसपास घास-फूस और कूड़ा न होने दें और चूहों की आबादी पर नियंत्रण रखें। जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और संभव हो तो चारपाई का ही प्रयोग करें। सांप दिखने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाएं, उसे रास्ता दें और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। घर में सांप घुसने पर खुद रिस्क न लें, तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं। कुलदीप श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो घबराएं नहीं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें, उसे कम से कम हिलने-डुलने दें और बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सांप काटने पर झाड़-फूँक, चीरा (कट) लगाना, मुंह से जहर चूसना या अंग को कसकर रस्सी से बांधना जैसी गलतियां बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र में कहीं भी सांप दिखने या मदद की जरूरत होने पर स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर 97939120483 पर संपर्क कर सकते है
बालामऊ बाजार में दुकान से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पमित्र ने दीं बचाव की जरूरी सलाह कछौना, हरदोई।स्थानीय बालामऊ बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अवधेश गुप्ता की दुकान में एक विशालकाय कोबरा सांप घुस आया। दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद दुकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सांपों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। रात में खेत, झाड़ियों या अंधेरी जगहों पर हमेशा टॉर्च लेकर चलें। बाहर जाते समय जूते या गमबूट पहनें और पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। लकड़ी, पत्थर, ईंट या कबाड़ के ढेर
को हटाते समय सीधे हाथ डालने से बचें। घर के आसपास घास-फूस और कूड़ा न होने दें और चूहों की आबादी पर नियंत्रण रखें। जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और संभव हो तो चारपाई का ही प्रयोग करें। सांप दिखने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाएं, उसे रास्ता दें और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। घर में सांप घुसने पर खुद रिस्क न लें, तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं। कुलदीप श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो घबराएं नहीं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें, उसे कम से कम हिलने-डुलने दें और बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सांप काटने पर झाड़-फूँक, चीरा (कट) लगाना, मुंह से जहर चूसना या अंग को कसकर रस्सी से बांधना जैसी गलतियां बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र में कहीं भी सांप दिखने या मदद की जरूरत होने पर स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर 97939120483 पर संपर्क कर सकते है
- बालामऊ बाजार में दुकान से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पमित्र ने दीं बचाव की जरूरी सलाह कछौना, हरदोई।स्थानीय बालामऊ बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अवधेश गुप्ता की दुकान में एक विशालकाय कोबरा सांप घुस आया। दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद दुकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सांपों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। रात में खेत, झाड़ियों या अंधेरी जगहों पर हमेशा टॉर्च लेकर चलें। बाहर जाते समय जूते या गमबूट पहनें और पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। लकड़ी, पत्थर, ईंट या कबाड़ के ढेर को हटाते समय सीधे हाथ डालने से बचें। घर के आसपास घास-फूस और कूड़ा न होने दें और चूहों की आबादी पर नियंत्रण रखें। जमीन पर सोने से पूरी तरह परहेज करें और संभव हो तो चारपाई का ही प्रयोग करें। सांप दिखने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाएं, उसे रास्ता दें और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। घर में सांप घुसने पर खुद रिस्क न लें, तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं। कुलदीप श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो घबराएं नहीं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें, उसे कम से कम हिलने-डुलने दें और बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सांप काटने पर झाड़-फूँक, चीरा (कट) लगाना, मुंह से जहर चूसना या अंग को कसकर रस्सी से बांधना जैसी गलतियां बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र में कहीं भी सांप दिखने या मदद की जरूरत होने पर स्थानीय सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर 97939120483 पर संपर्क कर सकते है2
- लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों की लागत से बना पंचायत भवन1
- सुबह का भूला शाम को घर लौटा,हरदोई के पिहानी में बरखा ने दो मासूम बेटियों संग की 'घर वापसी'ईसाई धर्म छोड़ फिर अपनाया सनातन,मां सिंह वाहिनी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र,नम हुईं आंखें......... कहते हैं कि सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है हरदोई के पिहानी कस्बे में... जहाँ एक भटकी हुई बेटी अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ अपनी जड़ों की ओर लौट आई है। ईसाई धर्म अपना चुकी बरखा ने एक बार फिर सनातन धर्म को गले लगा लिया है। कैसे गूंज उठे वैदिक मंत्र और कैसा था वो भावुक कर देने वाला पल... देखिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट में मंत्रों की ये पावन गूंज... हवन कुंड से उठती यज्ञ की ये लपटें... और मां सिंह वाहिनी का ये ऐतिहासिक दरबार। गवाह बना है उस ऐतिहासिक और भावुक पल का... जिसने हर सनातन प्रेमी के दिल को झंकृत कर दिया।तस्वीरें हरदोई के पिहानी कस्बे की हैं। जहाँ मोहल्ला लोहानी निवासी हरीश कुमार की बेटी बरखा ने अपनी दो मासूम बेटियों—प्रार्थना और आराधना के साथ... अपनी मूल पहचान यानी सनातन धर्म में 'घर वापसी' कर ली है। कुछ समय पूर्व किन्हीं कारणों से हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली बरखा... जब मंदिर परिसर पहुंची, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।इस पूरे शुद्धिकरण और घर वापसी के अनुष्ठान को पंडित सानू मिश्रा ने पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया। मंत्रोच्चारण के बीच बरखा ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं... और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य और संस्कृति के लिए... सनातन धर्म में अपनी पूर्ण आस्था जताई।इस पावन मौके पर बरखा के स्वागत के लिए पूरा पिहानी कस्बा उमड़ पड़ा।सनातन समर्थकों ने... बरखा और उसकी दोनों बेटियों का सनातन परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने एक सुर में बरखा के इस फैसले की सराहना की और बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।निश्चित तौर पर, अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों की ओर लौटना हर उस व्यक्ति के लिए गर्व की बात है जो अपनी पहचान को संजोकर रखना चाहता है। पिहानी के इस ऐतिहासिक मंदिर से उठी वैदिक मंत्रों की ये गूंज... इस बात का प्रमाण है कि सनातन की छांव हमेशा हर किसी का स्वागत करने के लिए तैयार रहती है। 👉 अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और सनातन परिवार में इस बेटी के स्वागत के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! #GharWapsi #SanatanDharma #HardoiNews #Pihani #MaaSinghVahini #SanatanFamily #HomeComing #JaiShreeRam #VedicCulture #HarDoii #SanatanSanskriti #ViralNews #UpNews #BreakingNews #FaithRestored1
- बरसात का पानी घरो में घुसा । बच्चों और बुजुर्गों को झेलना पड़ रही है परेशानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के वि.खं. माल की ग्राम पंचायत दनौर के मजरा धनौरा में तालाब का पानी लोगो के घरों में घुसा और बच्चे बुजुर्ग परेशान जबकि ग्रामीणो ने बहुत बार मौजूद विधायका मां. जयदेवी कौशल और वर्तमान सांसद आरके चौधरी से गुहार लगाई। मौजूदा प्रधान श्रीमती सुनीता गौतम का कहना है की पंचायत में इतना पैसा नहीं आता है जो कि नाले का निर्माण कराया जाए। जबकि ग्रामीणो ने बताया दनौर पंचायत में 18 लाख 80 हजार का भाष्ट्राचार की खबर प्रकाशित हुई थी।अभी तक कोई जांच नहीं हुई। और इसी तरह पूरी ग्राम पंचायत में हैंड पंप का भी खस्ता हाल है जबकि हर माह हैंडपंप मरम्मत हुआ रिवर का पैसा लगातार निकाला जा रहा है और यही आलम स्ट्रीट लाइट का भी है जो कि स्ट्रीट लाइट के नाम पर लगातार पैसा हर माह निकाला जाता है1
- ग्राम पंचायत ढखवा मॉल में त्योहार के 1 दिन पहले हुई साफ सफाई लोगों ने प्रधान की की प्रशंसा ग्राम पंचायत ढखवा माल मलिहाबाद में 27 अगस्त 2026, गुरुवार को एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान के निर्देश पर गांव के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर जमा कूड़ा और गोबर हटाया गया। काफी समय से ग्रामीण सड़क के किनारे गोबर डालते आ रहे थे, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई लोगों की शिकायत थी कि गोबर के कारण वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। इन समस्याओं को देखते हुए और आगामी रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए, प्रधान ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर यह सफाई कार्य करवाया। ट्रैक्टर की मदद से ढखवा गांव से लेकर इब्राहिमपुर की पुलिया तक सड़क की सफाई की गई। इस पहल के लिए गांव वालों ने ग्राम प्रधान की सराहना की। ग्रामीणों का मानना था कि गोबर और कूड़े के जमाव से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे समय रहते टाल दिया2
- *रक्षाबंधन पर बहनो के लिए टी एस टीवीएस एजेंसी में बम्पर ऑफर, अपाचे पर 3000 व स्कूटी पर 7000 रुपये की छूट *रक्षाबंधन पर बहनो के लिए टी एस टीवीएस एजेंसी में बम्पर ऑफर, अपाचे पर 3000 व स्कूटी पर 7000 रुपये की छूट* _औरास उन्नाव रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर कस्बा औरास में संचालित टी एस टीवीएस (T S TVS)* एजेंसी द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लाया गया है। एजेंसी द्वारा रक्षाबंधन फेस्टिवल ऑफर के तहत टीवीएस के वाहनों पर विशेष छूट दी जा रही है, जिसमें - - *अपाचे पर 3,000 रुपये की छूट* - *स्कूटी पर 7,000 रुपये की छूट* - *अन्य सभी टीवीएस मॉडलों पर लगभग 3,000 रुपये की विशेष छूट* यह ऑफर सीमित समय के लिए है। पता - उन्नाव-संडीला मार्ग, नर्सरी पुलिया से आगे, तिरंगा हॉस्पिटल के पास, टी एस मोटर्स, औरास जनपद उन्नाव संपर्क सूत्र मो. 9936849898, 7355698277 *प्रो. सुनील कुमार रावत, आशीष रावत, मैनेजर2
- हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला,सपा नेता के परिजनों पर हमले का आरोप,हमले में घायल विधायक के भतीजे को भेजा इलाज के लिए......पुलिस जांच पड़ताल और कार्यवाई में लगी..... हरदोई के सवायजपुर में कूड़ा डालने और रास्ते में जानवर बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। भाजपा विधायक कु. माधवेंद्र प्रताप सिंह के भतीजे और रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय के प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल और उनके ससुर जागेश्वर पाल समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवेक सिंह ने विद्यालय के सामने गंदगी फैलाने और रास्ते में जानवर बांधने से मना किया था,जिसके बाद विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को भी विवेक सिंह ने गंदगी फैलाने से लोगों को रोका था।बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर दोबारा गंदगी देखकर उन्होंने विरोध किया तो पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।आरोप है कि धारदार हथियार से हमला करने के साथ उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक मौके पर हवाई फायर हुआ और विपक्षी पक्ष की ओर से छत से ईंट आदि से विवेक सिंह के सिर पर प्रहार किया गया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। सीएचसी सवायजपुर से प्राथमिक उपचार के बाद विवेक सिंह को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।चिकित्सकों ने सिर में इंजरी बताई है और साफ किया कि उन्हें गोली नहीं लगी है।पुलिस के मुताबिक तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद सवायजपुर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है। #HardoiNews #UPPolice #HardoiCrime #Sawayajpur #BJP #SamajwadiParty #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeUpdates #Hardoi #Sawayajpur #HardoiNews #UPCrime #BJPNews #SamajwadiParty #LawAndOrder #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews1
- उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मांडापुर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के निकट दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए. व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 108 एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेश ने गंभीर घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया वही हादसे में घायल दूसरा युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनसुख खेड़ा गांव निवासी धीरज पुत्र शिवराम उम्र 28 वर्ष बांगरमऊ की बाजार आया था.ज़हां से वह वापस घर लौट रहा था.तभी बरुवाघाट की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई.भीषण टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।1