मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित पलसो गांव के माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीतम सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि पलसो उनका अपना गांव है और माता सती तथा शोभारी वंशजों की कृपा से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहने की बात कही। इस आयोजन के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन का समापन अतिथियों के सम्मान और माता सती के जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा और महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित पलसो गांव के माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीतम सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि पलसो उनका अपना गांव है और माता सती तथा शोभारी वंशजों की कृपा से
ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहने की बात कही। इस आयोजन के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन का समापन अतिथियों के सम्मान और माता सती के जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा और महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- गुरु पूर्णिमा मेले के अवसर पर गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोस परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु भक्ति भाव से राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमते-नाचते और "राधे-राधे" का जयघोष करते हुए परिक्रमा पूरी कर रहे हैं, जिससे पूरे परिक्रमा मार्ग पर मानव श्रृंखला जैसी अनोखी छटा दिखाई दे रही है। पूरा ब्रज क्षेत्र इस समय आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है। मेले की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने अधीनस्थ अधिकारियों और गोवर्धन चेयरमैन के साथ मिलकर परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का फूल और इत्र बरसाकर स्वागत किया, जिससे भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। सुरक्षा के मद्देनजर परिक्रमा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं आपात स्थिति में तत्काल सहायता देने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।1
- मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित पलसो गांव के माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीतम सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि पलसो उनका अपना गांव है और माता सती तथा शोभारी वंशजों की कृपा से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहने की बात कही। इस आयोजन के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन का समापन अतिथियों के सम्मान और माता सती के जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा और महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- मथुरा के गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर, खंभा 501 पर बृज राज रियल एस्टेट एंड प्रॉपर्टीज़ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।1
- अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जीआरपी का नालायक दीवान बिना नेम प्लेट लगाए दिख रहा है। यह दीवान एक महिला यात्री के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। इस तरह के रवैये और अमर्यादित आचरण से पूरी व्यवस्था और पुलिस विभाग की बदनामी हो रही है।1
- गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की भारी तादाद में भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शासन और प्रशासन द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से पूरी व्यवस्था की निगरानी रखी जा रही है, वहीं जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात है।1
- मथुरा के गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान जहां एक तरफ लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वहीं दूसरी तरफ मानवता और अपनेपन की मिसाल देखने को मिली। मेले के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत लगातार गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस टीम का अहम योगदान रहा। मेले की ड्यूटी के दौरान ही एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत का जन्मदिन आया। इस खास मौके पर स्थानीय समाजसेवियों ने ड्यूटी स्थल पर ही एक रंग-बिरंगी स्टेज बनाकर उनके लिए एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया और चॉकलेट केक काटा। एसपी रावत ने पहले खुद केक खाया और फिर अपने साथी पुलिस अधिकारियों व समाजसेवियों को भी प्यार से खिलाया। समाजसेवियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी दिन-रात मेला की सुरक्षा में लगे हैं, इसलिए उनके जन्मदिन पर थोड़ी खुशी देना उनका फर्ज था और पुलिस की मेहनत से ही मेला सकुशल संपन्न हो रहा है। चेहरे पर मुस्कान, सिर पर वर्दी और दिल में जनता की सेवा का जज्बा लिए एसपी साहब की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे पुलिस और जनता के बीच अनोखे बंधन के रूप में सराहा जा रहा है।4
- उत्तर प्रदेश के ब्रज में गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है।1
- ब्रज की धर्मनगरी वृंदावन के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित पानीघाट खादर इलाके में जलभराव को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला के सिर और दूसरी के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि गंभीर रूप से घायल गुड्डू की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग हाथों में डंडे लिए पथराव करते नजर आ रहे हैं। रात में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं घायलों के परिजनों ने थाना जमुनापार पुलिस पर आरोप लगाया है कि घायल बुजुर्ग महिला का समय पर मेडिकल नहीं कराया गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है।3