Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला – सीहोर दिनांक: 29-03-2024 📍 जिले में नाबालिगों एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत भेरूंदा पुलिस को एक नाबालिग युवती को खोजने में सफलता प्राप्त हुई है। 📌 भेरूंदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग युवती को तकनीकी संसाधनों एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
Raj
जिला – सीहोर दिनांक: 29-03-2024 📍 जिले में नाबालिगों एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत भेरूंदा पुलिस को एक नाबालिग युवती को खोजने में सफलता प्राप्त हुई है। 📌 भेरूंदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग युवती को तकनीकी संसाधनों एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला सीहोर अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया। जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)1
- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।1
- कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा योगेश पाटोदी धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।4
- शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।1
- Post by Golu Lala1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *कृषि उपज मंडी मोहन बड़ोदिया सचिव का हुआ विदाई समारोह आयोजित,तहसीलदार,व्यापारी सहित किसान रहे मौजूद* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- भोपाल। राधारमण समूह, भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव ‘विहान’ के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार ने “दमादम मस्त कलंदर”, “छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके” और “मैं तो आई1