आष्टा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव: पर श्रद्धा भक्ति के साथ अनुशासित शोभायात्रा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।

- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।1
- कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा योगेश पाटोदी धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।4
- Post by Golu Lala1
- मैहर। भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी जी की जयंती के पावन अवसर पर मैहर के जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों—काली माता चौक, रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक चौराहा, घंटाघर, कटरा बाजार एवं चंडी देवी मंदिर होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु भगवान महावीर के संदेश—अहिंसा, सत्य और करुणा—का प्रचार-प्रसार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर डॉ. कैलाश जैन, सुनील जैन, जयंत जैन, प्रमोद जैन, भव्यं जैन, दिलीप जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहीं। पूरे मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस आयोजन ने शहर में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।2
- Post by LIFE OK NEWS1
- Post by Omi Vanshkar1
- *युवा विधायकों का आज राजधानी में लगा जमावड़ा* राजधानी भोपाल में आज सोमवार से तीन राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुल 55 युवा विधायक इस सम्मेलन में शामिल हुए। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के तत्वावधान में मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित यह सम्मेलन 30 और 31 मार्च को विधानसभा परिसर में होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित रहे और अपने अनुभव साझा किए। *इस विषयों पर शुरू हुआ मंथन?* लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विकसित भारत 2047 दो दिनों में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन तीन सत्र और दूसरे दिन दो सत्र होंगे। युवा विधायक संसदीय मर्यादा, लोकतंत्र की मजबूती और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। *कितने विधायक होंगे शामिल?* मध्य प्रदेश से → 18 युवा विधायक छत्तीसगढ़ से → 15 युवा विधायक राजस्थान से → 22 युवा विधायक सभी शामिल विधायकों की आयु 45 वर्ष से कम है। सम्मेलन की शुरुआत आज सुबह 9:30 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा में हुई। यह आयोजन युवा नेताओं को संसदीय प्रक्रियाओं, बहस कौशल और नीति निर्माण में बेहतर भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का एक अनूठा मंच साबित होगा। बाइट–मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बाइट+युवा विधायक–मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान विधानसभा1
- अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए संकल्पित विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के ग्राम पगारिया हाट में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं हनुमान मंदिर से मैन रोड तक सीसी रोड का भूमिपूजन किया।1