logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली पुलिस कमिश्नर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सेवड़ा अधिवक्ता संघ ने किया विरोध प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव ने संघ को बुलाकर गृहमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सोपा उल्लेखनीय की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को..

8 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

दिल्ली पुलिस कमिश्नर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सेवड़ा अधिवक्ता संघ ने किया विरोध प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव ने संघ को बुलाकर गृहमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सोपा उल्लेखनीय की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को..

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली पुलिस कमिश्नर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सेवड़ा अधिवक्ता संघ ने किया विरोध प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव ने संघ को बुलाकर गृहमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सोपा उल्लेखनीय की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को..
    1
    दिल्ली पुलिस कमिश्नर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सेवड़ा अधिवक्ता संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव ने संघ को बुलाकर गृहमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सोपा उल्लेखनीय की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को..
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मौ नगर के वार्ड नंबर 13 द्वारकापुरी में लगाये जा रहे हैं नये मीटर किस-किस के यहां लग चुके हैं कमेंट करके बताएं
    1
    मौ नगर के वार्ड नंबर 13 द्वारकापुरी में लगाये जा रहे हैं नये मीटर किस-किस के यहां लग चुके हैं कमेंट करके बताएं
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गैंग की दो महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार* *दो अलग-अलग वारदातों का किया खुलासा, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी एवं वारदात में प्रयुक्त कार हुई जप्त* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग की दो अलग-अलग वारदातों में संलिप्त दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। *प्रथम प्रकरण* : अपराध क्रमांक 676/26, धारा 304(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रानू पत्नी मलखान, उम्र 34 वर्ष, निवासी फिरोजपुर सेठालाल, थाना जलालपुर, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त कार जप्त की गई। *द्वितीय प्रकरण:* अपराध क्रमांक 558/26, धारा 303(2), 238 बीएनएस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बबली पत्नी मुकेश बावरिया, निवासी फतेहपुर बिलौच, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी का संपूर्ण माल सोने का मंगलसूत्र, चेन एवं अंगूठी जप्त की गई। दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। *सराहनीय भूमिका* उक्त दोनों प्रकरणों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया, उपनिरीक्षक महेन्द्र धाकड़, उपनिरीक्षक हेमा गौतम, उपनिरीक्षक महेश यादव, प्रधान आरक्षक 640 ब्रजराज तोमर, प्रधान आरक्षक 574 महेश शर्मा, आरक्षक 32 राम मिलन, आरक्षक 77 संजेश यादव, आरक्षक 363 मुनेश बघेल, आरक्षक 816 राकेश माहौर, आरक्षक 626 जसवंत, आरक्षक 906 शिवम दुबे, आरक्षक 652 संदीप कौरव, आरक्षक अजय सिरोही एवं आरक्षक छोटे आदिवासी की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    थाना कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गैंग की दो महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*दो अलग-अलग वारदातों का किया खुलासा, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी एवं वारदात में प्रयुक्त कार हुई जप्त* 
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग की दो अलग-अलग वारदातों में संलिप्त दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया।
*प्रथम प्रकरण* : अपराध क्रमांक 676/26, धारा 304(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रानू पत्नी मलखान, उम्र 34 वर्ष, निवासी फिरोजपुर सेठालाल, थाना जलालपुर, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त कार जप्त की गई।
*द्वितीय प्रकरण:* अपराध क्रमांक 558/26, धारा 303(2), 238 बीएनएस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बबली पत्नी मुकेश बावरिया, निवासी फतेहपुर बिलौच, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी का संपूर्ण माल सोने का मंगलसूत्र, चेन एवं अंगूठी जप्त की गई।
दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
*सराहनीय भूमिका* 
उक्त दोनों प्रकरणों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया, उपनिरीक्षक महेन्द्र धाकड़, उपनिरीक्षक हेमा गौतम, उपनिरीक्षक महेश यादव, प्रधान आरक्षक 640 ब्रजराज तोमर, प्रधान आरक्षक 574 महेश शर्मा, आरक्षक 32 राम मिलन, आरक्षक 77 संजेश यादव, आरक्षक 363 मुनेश बघेल, आरक्षक 816 राकेश माहौर, आरक्षक 626 जसवंत, आरक्षक 906 शिवम दुबे, आरक्षक 652 संदीप कौरव, आरक्षक अजय सिरोही एवं आरक्षक छोटे आदिवासी की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एसपी मंजीत चावला की मौजूदगी में सघन चेकिंग अभियान, राजगढ़ चौराहा पर पुलिस का सख्त पहरा दतिया। जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान राजगढ़ चौराहा क्षेत्र में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी साफ दिखाई दी। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है। पुलिस की मुस्तैदी, अपराधियों में खौफ! दतिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर।
    1
    एसपी मंजीत चावला की मौजूदगी में सघन चेकिंग अभियान, राजगढ़ चौराहा  पर पुलिस का सख्त पहरा
दतिया। जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान राजगढ़ चौराहा  क्षेत्र में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी साफ दिखाई दी।
पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है।
पुलिस की मुस्तैदी, अपराधियों में खौफ!
दतिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर।
    user_Surendra sharma
    Surendra sharma
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *राजनीति के बीच कढ़ाई में उतरे अवधेश नायक, बनाई टेढ़ी-मेढ़ी जलेबी; किला चौक पर दिखा अनोखा अंदाज* *राजनीति के बीच कढ़ाई में उतरे अवधेश नायक, बनाई टेढ़ी-मेढ़ी जलेबी; किला चौक पर दिखा अनोखा अंदाज* दतिया -- शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजसेवी एवं राजनीतिक व्यक्तित्व अवधेश नायक एक बार फिर अपने अनूठे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को किला चौक पर भ्रमण के दौरान वे अपने परिचित हंसमुख अंदाज में हरियाणा की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर पहुंचे। यहां दुकानदार से आत्मीय मुलाकात और बातचीत के बीच उनकी नजर कढ़ाई में छनती गर्मागर्म जलेबियों पर पड़ी तो वे खुद को रोक नहीं सके। फिर क्या था, अवधेश नायक ने भी जलेबी बनाने का मोर्चा संभाल लिया और हाथ में छना लेकर कढ़ाई में जलेबी छानने लगे। उनके हाथों से निकली टेढ़ी-मेढ़ी रस भरी जलेबी ने वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। भले ही जलेबी को पारंपरिक आकार नहीं मिल पाया, लेकिन उनका उत्साह और अंदाज देखने लायक था। राजनीतिक गलियारों में अपनी सहजता, मिलनसार व्यवहार और हंसमुख छवि के लिए पहचाने जाने वाले अवधेश नायक का यह नया अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। किसी ने उनके जलेबी बनाने के हुनर को सराहा तो किसी ने राजनीति की टेढ़ी-मेढ़ी चाल से जोड़कर चुटकी ली। कुल मिलाकर, अवधेश नायक ने जता दिया कि राजनीति हो या जलेबी की कढ़ाई, मैदान में उतरने का अपना अलग अंदाज होना चाहिए।
    1
    *राजनीति के बीच कढ़ाई में उतरे अवधेश नायक, बनाई टेढ़ी-मेढ़ी जलेबी; किला चौक पर दिखा अनोखा अंदाज* 
*राजनीति के बीच कढ़ाई में उतरे अवधेश नायक, बनाई टेढ़ी-मेढ़ी जलेबी; किला चौक पर दिखा अनोखा अंदाज* 
दतिया -- 
शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजसेवी एवं राजनीतिक व्यक्तित्व अवधेश नायक एक बार फिर अपने अनूठे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को किला चौक पर भ्रमण के दौरान वे अपने परिचित हंसमुख अंदाज में हरियाणा की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर पहुंचे। यहां दुकानदार से आत्मीय मुलाकात और बातचीत के बीच उनकी नजर कढ़ाई में छनती गर्मागर्म जलेबियों पर पड़ी तो वे खुद को रोक नहीं सके। फिर क्या था, अवधेश नायक ने भी जलेबी बनाने का मोर्चा संभाल लिया और हाथ में छना लेकर कढ़ाई में जलेबी छानने लगे। उनके हाथों से निकली टेढ़ी-मेढ़ी रस भरी जलेबी ने वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। भले ही जलेबी को पारंपरिक आकार नहीं मिल पाया, लेकिन उनका उत्साह और अंदाज देखने लायक था।
राजनीतिक गलियारों में अपनी सहजता, मिलनसार व्यवहार और हंसमुख छवि के लिए पहचाने जाने वाले अवधेश नायक का यह नया अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। किसी ने उनके जलेबी बनाने के हुनर को सराहा तो किसी ने राजनीति की टेढ़ी-मेढ़ी चाल से जोड़कर चुटकी ली। कुल मिलाकर, अवधेश नायक ने जता दिया कि राजनीति हो या जलेबी की कढ़ाई, मैदान में उतरने का अपना अलग अंदाज होना चाहिए।
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    Voice of people Indergarh, Datia•
    21 hrs ago
  • डबरा ब्रेकिंग// एनएसजी कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जवान... डबरा ब्रेकिंग// एनएसजी कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जवान डबरा// देश की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को अपनी ही जमीन की सुरक्षा के लिए प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामला डबरा के ग्राम बैरागढ़ का है, जहां मानेसर में पदस्थ कमांडो रन सिंह भदौरिया ने अपनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। कई जगह शिकायत करने के बाद अब जवान ने डबरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। कमांडो रन सिंह भदौरिया के अनुसार, ग्राम बैरागढ़ में सर्वे नंबर 198/2 स्थित उनके प्लॉट पर पिछले डेढ़ साल से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस मामले में उन्होंने तहसीलदार, कलेक्टर, सीएम हेल्पलाइन और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जवान ने वकील सिंह कुशवाह और उनके भाइयों पर जमीन के एक हिस्से में तार फेंसिंग कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कमांडो का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है, जिसके चलते उन्हें एसडीएम कार्यालय पहुंचना पड़ा। मामले को लेकर डबरा एसडीएम ने कमांडो को 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और देश की सुरक्षा में तैनात जवान को अपनी जमीन के विवाद से कब राहत मिलती है। संवाददाता: अरुण रजक।
    2
    डबरा ब्रेकिंग// एनएसजी कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जवान... 
डबरा ब्रेकिंग// एनएसजी कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जवान
डबरा// देश की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को अपनी ही जमीन की सुरक्षा के लिए प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामला डबरा के ग्राम बैरागढ़ का है, जहां मानेसर में पदस्थ कमांडो रन सिंह भदौरिया ने अपनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। कई जगह शिकायत करने के बाद अब जवान ने डबरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
कमांडो रन सिंह भदौरिया के अनुसार, ग्राम बैरागढ़ में सर्वे नंबर 198/2 स्थित उनके प्लॉट पर पिछले डेढ़ साल से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस मामले में उन्होंने तहसीलदार, कलेक्टर, सीएम हेल्पलाइन और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
जवान ने वकील सिंह कुशवाह और उनके भाइयों पर जमीन के एक हिस्से में तार फेंसिंग कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कमांडो का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है, जिसके चलते उन्हें एसडीएम कार्यालय पहुंचना पड़ा।
मामले को लेकर डबरा एसडीएम ने कमांडो को 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और देश की सुरक्षा में तैनात जवान को अपनी जमीन के विवाद से कब राहत मिलती है।
संवाददाता: अरुण रजक।
    user_Arun kumar
    Arun kumar
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • कोंच में SRP इंटर कॉलेज के गेट पर छात्र और उसके दोस्त के साथ मारपीट, बेल्ट व डंडों से किया हमला, वीडियो वायरल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पडरी निवासी कक्षा 10 के छात्र सोमित वर्मा ने कृष्णा सोनी, सुमित यगिक और एक अज्ञात व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां देने, बेल्ट व डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो बुधवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, वह आरपी इंटर कॉलेज कोंच में कक्षा 10 का छात्र है। घटना के समय वह अपने दोस्त शिवा के साथ कॉलेज गेट पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा सोनी, सुमित याशिक और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और दोनों छात्रों को जातिसूचक अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर बेल्ट और डंडों से दोनों की पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि हमले में उसके आंख और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोस्त शिवा को भी काफी चोटें लगीं। शोर सुनकर राहगीरों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने 4 नवंबर 2026 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच में SRP इंटर कॉलेज के गेट पर छात्र और उसके दोस्त के साथ मारपीट, बेल्ट व डंडों से किया हमला, वीडियो वायरल
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पडरी निवासी कक्षा 10 के छात्र सोमित वर्मा ने कृष्णा सोनी, सुमित यगिक और एक अज्ञात व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां देने, बेल्ट व डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो बुधवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पीड़ित द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, वह आरपी इंटर कॉलेज कोंच में कक्षा 10 का छात्र है। घटना के समय वह अपने दोस्त शिवा के साथ कॉलेज गेट पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा सोनी, सुमित याशिक और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और दोनों छात्रों को जातिसूचक अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर बेल्ट और डंडों से दोनों की पिटाई कर दी।
छात्र का आरोप है कि हमले में उसके आंख और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोस्त शिवा को भी काफी चोटें लगीं। शोर सुनकर राहगीरों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने 4 नवंबर 2026 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध डेयरियों एवं मिठाई दुकानों से लिए सैंपल आगामी त्योहारों एवं दीपावली की दूज पर रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार कस्बा इंदरगढ़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सविता सक्सेना द्वारा दूध डेयरियों एवं मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) लेकर जांच हेतु भेजने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान आमजन एवं रतनगढ़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध डेयरियों एवं मिठाई दुकानों से लिए सैंपल
आगामी त्योहारों एवं दीपावली की दूज पर रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े  के निर्देशानुसार कस्बा इंदरगढ़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सविता सक्सेना द्वारा दूध डेयरियों एवं मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) लेकर जांच हेतु भेजने की कार्रवाई की गई।
अभियान का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान आमजन एवं रतनगढ़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.