logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक* अशोक कुमार वर्मा लम्भुआ (सुल्तानपुर)। दिनांक 30 मार्च 2026 को फेज 5.0 मिशन शक्ति (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना लम्भुआ की एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति प्रभारी टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंडित कृष्णानंद इंटर कॉलेज, लम्भुआ में बालिकाओं को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही एंटी रोमियो टीम द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उससे बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए। जागरूकता अभियान के अंतर्गत 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (विमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 102 व 108 (स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं 14567 (सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण नम्बरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी बताया गया। टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी ली गई, हालांकि किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के अंत में टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नम्बर का उपयोग करें और पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।

5 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
3fffc76f-8e86-4ddb-8c65-b05764b243d0

*मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक* अशोक कुमार वर्मा लम्भुआ (सुल्तानपुर)। दिनांक 30 मार्च 2026 को फेज 5.0 मिशन शक्ति (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना लम्भुआ की एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति प्रभारी टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंडित कृष्णानंद इंटर कॉलेज, लम्भुआ में बालिकाओं को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही एंटी रोमियो टीम द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उससे बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए। जागरूकता अभियान के अंतर्गत 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (विमेन पावर

002dae1b-5fef-4cd1-8221-fbd7a09ad1bd

हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 102 व 108 (स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं 14567 (सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण नम्बरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी बताया गया। टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी ली गई, हालांकि किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के अंत में टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नम्बर का उपयोग करें और पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वीडियो जारी करने के बाद मिडिया को पता चला की कौन पकड़ा गया है और मिडिया सेल की जानकारी से ही खबर लिखना होगा मजबूरी क्यूंकि पत्रकारों के सवाल देने के लिए कोई अधिकारी नहीं है
    1
    वीडियो जारी करने के बाद मिडिया को पता चला की कौन पकड़ा गया है और मिडिया सेल की जानकारी से ही खबर लिखना होगा मजबूरी क्यूंकि पत्रकारों के सवाल देने के लिए कोई अधिकारी नहीं है
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *लंबित जनसमस्याओं के निस्तारण व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद हिंद का सख्त रुख, 15 दिन का अल्टीमेटम* सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने लंबित जनसमस्याओं के समाधान और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा। सोमवार को संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के क्रम में एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। बैठक के दौरान किसानों से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पोलारिस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। विरोध करने के बावजूद दबाव बनाकर मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसे संगठन ने पूरी तरह मनमानी और अनुचित करार दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने 12 सूत्रीय जनसमस्याओं समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित समय-सीमा मांगी। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। भाकियू आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रामदयाल यादव, युवा जिला सचिव सबडे आलम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीरा भारती, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील महासचिव विपिन सिंह, गिरीश मिश्रा, बिना भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अंत में संगठन ने दोहराया कि किसानों और आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
    2
    *लंबित जनसमस्याओं के निस्तारण व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद हिंद का सख्त रुख, 15 दिन का अल्टीमेटम*
सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने लंबित जनसमस्याओं के समाधान और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा।
सोमवार को संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के क्रम में एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।
बैठक के दौरान किसानों से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पोलारिस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। विरोध करने के बावजूद दबाव बनाकर मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसे संगठन ने पूरी तरह मनमानी और अनुचित करार दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
संगठन ने 12 सूत्रीय जनसमस्याओं समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित समय-सीमा मांगी। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
भाकियू आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रामदयाल यादव, युवा जिला सचिव सबडे आलम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीरा भारती, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील महासचिव विपिन सिंह, गिरीश मिश्रा, बिना भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
अंत में संगठन ने दोहराया कि किसानों और आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *सीतापुर में 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर की मूर्ति स्थानांतरित, सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन की कार्रवाई* सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थित करीब 25 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर को सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण प्रशासन द्वारा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विधिवत स्थानांतरित किया जा रहा है। मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने के लिए छेनी और हथौड़ी की मदद से उसे जमीन से अलग किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दो दिन बाद मंदिर के ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया जाएगा, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगे बढ़ सके। हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि खरमास के बाद ही मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर मूर्ति स्थापना के लिए 17 दिन का समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। बाइट – अखिलेश पांडेय (स्थानीय) “हम लोगों की मांग थी कि खरमास के बाद मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर विधि-विधान से स्थापना के लिए समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने हमारी बात नहीं मानी।” बाइट – नीतीश सिंह, एडीएम सीतापुर “सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। मूर्ति को पूरी सावधानी और सम्मान के साथ स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।”
    1
    *सीतापुर में 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर की मूर्ति स्थानांतरित, सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन की कार्रवाई*
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थित करीब 25 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर को सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण प्रशासन द्वारा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विधिवत स्थानांतरित किया जा रहा है।
मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने के लिए छेनी और हथौड़ी की मदद से उसे जमीन से अलग किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दो दिन बाद मंदिर के ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया जाएगा, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगे बढ़ सके। हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि खरमास के बाद ही मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर मूर्ति स्थापना के लिए 17 दिन का समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और कार्रवाई शुरू कर दी।
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है।
बाइट – अखिलेश पांडेय (स्थानीय)
“हम लोगों की मांग थी कि खरमास के बाद मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर विधि-विधान से स्थापना के लिए समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने हमारी बात नहीं मानी।”
बाइट – नीतीश सिंह, एडीएम सीतापुर
“सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। मूर्ति को पूरी सावधानी और सम्मान के साथ स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।”
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गोसाईगंज क्षेत्र के राजापुर दिनवा तालाब के पास सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चापड़, चाकू, सूजा, रस्सी, तराजू सहित कई उपकरण और वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। इस वीडियो में देखिए पूरी कार्रवाई की जानकारी और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की आधिकारिक बाइट। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर क
    1
    सुलतानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई थाना गोसाईगंज क्षेत्र के राजापुर दिनवा तालाब के पास सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चापड़, चाकू, सूजा, रस्सी, तराजू सहित कई उपकरण और वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
इस वीडियो में देखिए पूरी कार्रवाई की जानकारी और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की आधिकारिक बाइट।
ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर क
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.