खबर शिवपुरी जिले के नरवर से है जहां ग्राम खदीजा में एक भव्य एवं दिव्या कथा का आयोजन ,1-05-2026 से कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ । जिसमें सर्वप्रथम एक दिन पहले करेरा पहुंचकर कार्यक्रम के यजमानों द्वारा समस्त पत्रकारों को सह सम्मान कथा स्थल पर आने को आमंत्रित किया गया । करैरा नरवर //ग्राम खडीचा में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ । ***रिपोर्टर हेमंत भार्गव *** करैरा (शिवपुरी)। ग्राम खडीचा में 1 मई से 7 मई तक आयोजित होने जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्राम के सिद्धेश्वर महाराज प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल हनुमान जी मंदिर तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे
खबर शिवपुरी जिले के नरवर से है जहां ग्राम खदीजा में एक भव्य एवं दिव्या कथा का आयोजन ,1-05-2026 से कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ । जिसमें सर्वप्रथम एक दिन पहले करेरा पहुंचकर कार्यक्रम के यजमानों द्वारा समस्त पत्रकारों को सह सम्मान कथा स्थल पर आने को आमंत्रित किया गया । करैरा नरवर //ग्राम खडीचा में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का
हुआ शुभारंभ । ***रिपोर्टर हेमंत भार्गव *** करैरा (शिवपुरी)। ग्राम खडीचा में 1 मई से 7 मई तक आयोजित होने जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्राम के सिद्धेश्वर महाराज प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल हनुमान जी मंदिर तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुषों
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पीटीआरआई भोपाल के आदेश से सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में आयोजित हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को सूबे. नीतू अवस्थी, सूबे. प्रियंका घोष मय एवं थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ एवं मय वल के कन्या छात्रावास में लगभग 50 छात्राओ एवं नालंदा कोचिंग संस्थान में 70 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी एवं हिट एण्ड रन योजना में राज्य शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि व भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहल राह-वीर योजना में सडक दुर्घटना में पीडित को गोल्डन आवर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र, दी जाने वाली कानूनी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।4
- झाँसी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवार की बालिका मुस्कान अहिरवार को सहयोग प्रदान किया गया। समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बालिका को आवश्यक सामग्री भेंट कर परिवार को राहत पहुंचाई गई। सैयद नगर ग्रीन गार्डन के पास निवास करने वाली मुस्कान अहिरवार, पिता मुकेश अहिरवार (पेशा—मजदूरी) एवं माता भारती अहिरवार की पुत्री है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था, ऐसे में समिति द्वारा किया गया यह सहयोग परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा मुस्कान को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह चौधरी, रूबी देवी चौधरी, धर्मेंद्र खटीक, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, सुशांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, मास्टर मुन्नालाल, सिद्धांत गुप्ता, राजू सेन, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे1
- पंजाब में विधानसभा में सीएम की सार्वजनिक बेइज्जती हो गयी- विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने मांग की कि सदन में मौजूद सभी विधायकों का दरवाजे बंद करके अल्कोहल टेस्ट कराया जाए पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सदन से वॉकआउट किया और आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान शराब के नशे में हैं1
- करैरा SDM बोले मंडी में किसानों को मिलेगीं सभी सुविधाएं....1
- #MP : पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उतरा भोपाल की सड़कों पर एवं किया उग्र आंदोलन... #public #भाजपा #पत्रकार #कानून #श्रमजीवी #bhopal1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- सडक सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात जागरूकता माह 2026 के चलते यातयात थाना शिवपुरी द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।2
- जबलपुर में क्रूज के पलटने से पहले का वीडियो है अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाएं चलने लगी लोग इस वक्त को इंज्वॉय कर रहे थे लेकिन किसी ने लाइफ सपोर्ट जैकेट नहीं पहना था हालांकि बाद में जल्दी जल्दी लोगों ने लाइफ जैकेट को पहना....इस वजह से करीब 25 लोगों की जान बच पाई.....जो लोग हड़बड़ी में ठीक से नही पहन पाये वो डूब गये अभी तक 9 लाशें मिली हैं, कुछ लोग अभी भी लापता हैं1
- झांसी सकरार नदी में डूबने से किसान की मौत, दो दिन से था लापता, नदी में बने कुएं में मिला शव* थाना क्षेत्र सकरार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव गुरुवार सुबह कस्बा सकरार की नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा पुत्र घनश्याम मंगलवार दोपहर खेत की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह फिर खोजबीन की तो कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे मृतक के कपड़े रखे मिले । नदी में डूबने की आशंका के चलते जब परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश की तो बीच नदी में बने कुएं में मृतक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल हिमांशु सचान एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से मृतक भगवानदास नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पोती माही की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और अब उसके बाद दादा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में नदी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एक ही परिवार में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर है।4