विकास कार्यों के अभाव में बदहाल भीटहा का शाहपुर, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के भीटहा ग्राम सभा के मौजा शाहपुर में ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न तो सड़कों की स्थिति सुधरी है और न ही नालियों की समुचित व्यवस्था की गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नालियों में लाखों रुपये खर्च कर पाइप डाले गए, लेकिन इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हुई। कई स्थानों पर नालियों का पानी बाहर निकलकर रास्तों पर फैल जाता है। इससे बरसात के समय रास्ते कीचड़ और पानी से भर जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण मोनू यादव, अल्ताफ आलम, आफताब आलम, मोहम्मद हसन, जावेद अली, नीरज यादव, इरफान खान और सद्दाम खान आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान गांव में नियमित रूप से नहीं आते और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध नहीं रहते। ग्रामीणों के मुताबिक विकास कार्यों में उनकी समस्याओं और जरूरतों का पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां गंदगी से पट जाती हैं और जलनिकासी बाधित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठीक होने पर नालियों और रास्तों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार शाहपुर का यह रास्ता गांव के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति का सीधा असर बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि जलनिकासी और आवागमन की समस्या बनी हुई है तो कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई कराने और बरसात से पहले जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
विकास कार्यों के अभाव में बदहाल भीटहा का शाहपुर, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के भीटहा ग्राम सभा के मौजा शाहपुर में ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न तो सड़कों की स्थिति सुधरी है और न ही नालियों की समुचित व्यवस्था की गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नालियों में लाखों रुपये
खर्च कर पाइप डाले गए, लेकिन इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हुई। कई स्थानों पर नालियों का पानी बाहर निकलकर रास्तों पर फैल जाता है। इससे बरसात के समय रास्ते कीचड़ और पानी से भर जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण मोनू यादव, अल्ताफ आलम, आफताब आलम, मोहम्मद हसन, जावेद अली, नीरज यादव, इरफान खान और सद्दाम खान आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान गांव में नियमित रूप से नहीं आते और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध नहीं रहते। ग्रामीणों के
मुताबिक विकास कार्यों में उनकी समस्याओं और जरूरतों का पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां गंदगी से पट जाती हैं और जलनिकासी बाधित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठीक होने पर नालियों और रास्तों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार शाहपुर का यह रास्ता गांव के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सड़क
और नाली की बदहाल स्थिति का सीधा असर बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि जलनिकासी और आवागमन की समस्या बनी हुई है तो कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई कराने और बरसात से पहले जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
- 🌺 **दशावतार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन** 🌺 भगवान विष्णु के दशावतारों की पावन स्मृति हमें धर्म, सत्य, न्याय, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।1
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद मीडिया प्रभारी विनय कुमार गिरी जिला गोरखपुर आपका अपना1
- नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्टघघसरा में श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे घघसरा। नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। संकीर्तन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे-जैसे भजनों का क्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। बीच-बीच में ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ और ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्याम संकीर्तन में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य करते भी दिखाई दिए। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। देर रात तक चले श्याम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर रहे। वातावरण में गूंजते भजनों और जयकारों ने घघसरा बाजार को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।4
- गोरखपुर में दिखा नासिक जैसा गणपति उत्सव,,,,,,,,,,,,,,, गोरखपुर में गणपति महोत्सव के दौरान नासिक जैसी भव्यता और उत्साह देखने को मिला। शहर के पंडालों में गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। ढोल-नगाड़ों, भजनों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे भी आयोजित किए जा रहे हैं। गोरखपुर का यह आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में मनाए जाने वाले उत्साहपूर्ण गणेशोत्सव की याद दिला रहा है, जहां ढोल-ताशों और सामूहिक भागीदारी के साथ गणपति उत्सव मनाया जाता है।1
- गोरखपुर में GIS सर्वे को लेकर व्यापारियों सहित आम लोगों में भारी ग़ुस्सा, न्यायिक जाँच की उठी माँग। गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में भवन व गृहकर निर्धारण हेतु कराए गए जीआईएस (GIS) सर्वे में भारी लापर वाही और वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं। इस प्रक्रिया से शहर का प्रत्येक व्यापारी और नागरिक मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी इन अनियमितताओं और गलत कर निर्धारण से अवगत हैं, इसलिए उन्होंने मंच से इस सर्वे के कारण बढे हुए टैक्स को वापस लेने की घोषणा की थी. लेकिन अभी तक इम्स्में कोई भी आदेश शासन/प्रशासन की तरफ से नहीं आया है.1
- पद का मान या सत्ता का अहंकार? प्रधानमंत्री पद की गरिमा की पहली जिम्मेदारी किसकी?1
- यातायात विभाग ने सघन चेकिंग अभियान,चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालको के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई एसपी ट्रफिक गोरखपुर के निर्देश पर यातायात विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और बिना वैध दस्तावेज़ों (कागजात) के वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले कई वाहनों का चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया,वहीं कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।ट्रैफिक विभाग का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हमारा यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।इसलिए लोगों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं,ताकि कार्यवाही से बच सके 1
- बाबा रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं पुणे। लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती एवं वीर तेजाजी महाराज की स्मृति में मनाई जाने वाली तेजा दशमी के पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर संगठन के सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने मानव सेवा, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं वीर तेजाजी महाराज की लोकपरंपरा सत्य, वचनबद्धता, साहस और जनसेवा के आदर्शों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन महान लोकदेवताओं के जीवन एवं संदेश से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, करुणा और सद्भाव को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। तेजा दशमी के पावन पर्व पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1