logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्टघघसरा में श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे घघसरा। नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। संकीर्तन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे-जैसे भजनों का क्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। बीच-बीच में ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ और ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्याम संकीर्तन में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य करते भी दिखाई दिए। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। देर रात तक चले श्याम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर रहे। वातावरण में गूंजते भजनों और जयकारों ने घघसरा बाजार को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

10 hrs ago
user_उपेंद्र राज
उपेंद्र राज
सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्टघघसरा में श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे घघसरा। नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। संकीर्तन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और

पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे-जैसे भजनों का क्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। बीच-बीच में ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ और ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्याम संकीर्तन में महिला, पुरुष, बच्चे

ff75221b-7597-4f7c-aa29-29a5b2152ac2

और बुजुर्ग सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य करते भी दिखाई दिए। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। देर

e7201146-da73-4f0b-83c7-f9f844e6bdd7

रात तक चले श्याम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर रहे। वातावरण में गूंजते भजनों और जयकारों ने घघसरा बाजार को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More news from Gorakhpur and nearby areas
  • सिंह एंड सेंस शक्ति इंडस्ट्रीज में गणपति विसर्जन एवं सत्यनारायण पूजा संपन्न भोसरी। सिंह एंड सेंस शक्ति इंडस्ट्रीज में गणपति उत्सव के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना, कथा एवं गणपति बप्पा की आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में कंपनी के सभी ऑफिस स्टाफ एवं कामगारों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण कथा का श्रवण किया। इसके पश्चात सभी ने एकजुट होकर गणपति बप्पा की आरती की और सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद गणपति बप्पा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के ऑफिस स्टाफ एवं कामगारों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारे और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। सभी ने गणपति बप्पा से कंपनी, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों पर सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।
    1
    सिंह एंड सेंस शक्ति इंडस्ट्रीज में गणपति विसर्जन एवं सत्यनारायण पूजा संपन्न
भोसरी। सिंह एंड सेंस शक्ति इंडस्ट्रीज में गणपति उत्सव के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना, कथा एवं गणपति बप्पा की आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में कंपनी के सभी ऑफिस स्टाफ एवं कामगारों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण कथा का श्रवण किया। इसके पश्चात सभी ने एकजुट होकर गणपति बप्पा की आरती की और सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद गणपति बप्पा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के ऑफिस स्टाफ एवं कामगारों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारे और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
सभी ने गणपति बप्पा से कंपनी, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों पर सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    15 hrs ago
  • विकास कार्यों के अभाव में बदहाल भीटहा का शाहपुर, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के भीटहा ग्राम सभा के मौजा शाहपुर में ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न तो सड़कों की स्थिति सुधरी है और न ही नालियों की समुचित व्यवस्था की गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नालियों में लाखों रुपये खर्च कर पाइप डाले गए, लेकिन इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हुई। कई स्थानों पर नालियों का पानी बाहर निकलकर रास्तों पर फैल जाता है। इससे बरसात के समय रास्ते कीचड़ और पानी से भर जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण मोनू यादव, अल्ताफ आलम, आफताब आलम, मोहम्मद हसन, जावेद अली, नीरज यादव, इरफान खान और सद्दाम खान आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान गांव में नियमित रूप से नहीं आते और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध नहीं रहते। ग्रामीणों के मुताबिक विकास कार्यों में उनकी समस्याओं और जरूरतों का पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां गंदगी से पट जाती हैं और जलनिकासी बाधित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठीक होने पर नालियों और रास्तों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार शाहपुर का यह रास्ता गांव के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति का सीधा असर बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि जलनिकासी और आवागमन की समस्या बनी हुई है तो कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई कराने और बरसात से पहले जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
    4
    विकास कार्यों के अभाव में बदहाल भीटहा का शाहपुर, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के भीटहा ग्राम सभा के मौजा शाहपुर में ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न तो सड़कों की स्थिति सुधरी है और न ही नालियों की समुचित व्यवस्था की गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नालियों में लाखों रुपये खर्च कर पाइप डाले गए, लेकिन इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हुई। कई स्थानों पर नालियों का पानी बाहर निकलकर रास्तों पर फैल जाता है। इससे बरसात के समय रास्ते कीचड़ और पानी से भर जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीण मोनू यादव, अल्ताफ आलम, आफताब आलम, मोहम्मद हसन, जावेद अली, नीरज यादव, इरफान खान और सद्दाम खान आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान गांव में नियमित रूप से नहीं आते और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध नहीं रहते। ग्रामीणों के मुताबिक विकास कार्यों में उनकी समस्याओं और जरूरतों का पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां गंदगी से पट जाती हैं और जलनिकासी बाधित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठीक होने पर नालियों और रास्तों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार शाहपुर का यह रास्ता गांव के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति का सीधा असर बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि जलनिकासी और आवागमन की समस्या बनी हुई है तो कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई कराने और बरसात से पहले जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • साउथ के 'विजय' की तर्ज पर बिहार में 'खान सर'? हाईटेक जनसेवा ने छेड़ी राजनीति में हलचल
    1
    साउथ के 'विजय' की तर्ज पर बिहार में 'खान सर'? हाईटेक जनसेवा ने छेड़ी राजनीति में हलचल
    user_जय हिन्द न्यूज़
    जय हिन्द न्यूज़
    पत्रकार Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • महिला सुरक्षा को लेकर महुली पुलिस की सक्रिय पहल, पैदल गश्त कर किया जनसंवाद महुली (संतकबीरनगर): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना महुली पुलिस की महिला पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र में पैदल गश्त एवं जनसंवाद अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं एवं सुझाव सुने। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस की त्वरित सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर महुली पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी। थानाध्यक्ष महुली ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, विश्वास का संकल्प है—महुली पुलिस हर कदम पर जनता के साथ।”
    2
    महिला सुरक्षा को लेकर महुली पुलिस की सक्रिय पहल, पैदल गश्त कर किया जनसंवाद
महुली (संतकबीरनगर): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना महुली पुलिस की महिला पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र में पैदल गश्त एवं जनसंवाद अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं एवं सुझाव सुने। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।
महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस की त्वरित सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर महुली पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी।
थानाध्यक्ष महुली ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, विश्वास का संकल्प है—महुली पुलिस हर कदम पर जनता के साथ।”
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • गोरखपुर: जफर अमीन डक्कू पर शहाब अंसारी के गंभीर आरोप, बोले- "आरोप निराधार, पार्टी की छवि खराब हुई"
    1
    गोरखपुर: जफर अमीन डक्कू पर शहाब अंसारी के गंभीर आरोप, बोले- "आरोप निराधार, पार्टी की छवि खराब हुई"
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • यूजीसी के विरोध में बवाल: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी यूजीसी के विरोध में बवाल: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी
    1
    यूजीसी के विरोध में बवाल: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी


यूजीसी के विरोध में बवाल: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिंह अँड सन्स शक्ती इंडस्ट्रीजमध्ये गणपती विसर्जन व सत्यनारायण पूजा संपन्न भोसरी : सिंह अँड सन्स शक्ती इंडस्ट्रीजमध्ये गणेशोत्सवानिमित्त श्रद्धा व भक्तिभावाने सत्यनारायण भगवानाची पूजा-अर्चना, कथा तसेच गणपती बाप्पाची आरती आयोजित करण्यात आली. या धार्मिक कार्यक्रमात कंपनीतील सर्व ऑफिस स्टाफ तसेच कामगारांनी उत्साहाने सहभाग घेतला. कार्यक्रमादरम्यान विधी-विधानानुसार सत्यनारायण भगवानाची पूजा-अर्चना करण्यात आली. उपस्थित सर्वांनी श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण कथेचे श्रवण केले. त्यानंतर सर्वांनी एकत्रितपणे गणपती बाप्पाची आरती करून सुख-समृद्धी, शांती, उत्तम आरोग्य आणि सर्वांच्या उज्ज्वल भविष्यासाठी प्रार्थना केली. पूजा-अर्चना व आरतीनंतर गणपती बाप्पाचे श्रद्धा आणि भक्तिभावाने विसर्जन करण्यात आले. यावेळी कंपनीतील ऑफिस स्टाफ आणि कामगारांमध्ये विशेष उत्साहाचे वातावरण पाहायला मिळाले. संपूर्ण कार्यक्रमात धार्मिक श्रद्धेसोबतच आपलेपणा, बंधुभाव आणि एकतेचा सुंदर संदेश दिसून आला. कंपनी, सर्व कर्मचारी व त्यांच्या कुटुंबीयांवर गणपती बाप्पाची कृपादृष्टी कायम राहावी आणि सर्वांच्या जीवनात सुख, शांती, आरोग्य व समृद्धी नांदावी, अशी प्रार्थना करण्यात आली. गणपती बाप्पा मोरया! पुढच्या वर्षी लवकर या!
    1
    सिंह अँड सन्स शक्ती इंडस्ट्रीजमध्ये गणपती विसर्जन व सत्यनारायण पूजा संपन्न
भोसरी : सिंह अँड सन्स शक्ती इंडस्ट्रीजमध्ये गणेशोत्सवानिमित्त श्रद्धा व भक्तिभावाने सत्यनारायण भगवानाची पूजा-अर्चना, कथा तसेच गणपती बाप्पाची आरती आयोजित करण्यात आली. या धार्मिक कार्यक्रमात कंपनीतील सर्व ऑफिस स्टाफ तसेच कामगारांनी उत्साहाने सहभाग घेतला.
कार्यक्रमादरम्यान विधी-विधानानुसार सत्यनारायण भगवानाची पूजा-अर्चना करण्यात आली. उपस्थित सर्वांनी श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण कथेचे श्रवण केले. त्यानंतर सर्वांनी एकत्रितपणे गणपती बाप्पाची आरती करून सुख-समृद्धी, शांती, उत्तम आरोग्य आणि सर्वांच्या उज्ज्वल भविष्यासाठी प्रार्थना केली.
पूजा-अर्चना व आरतीनंतर गणपती बाप्पाचे श्रद्धा आणि भक्तिभावाने विसर्जन करण्यात आले. यावेळी कंपनीतील ऑफिस स्टाफ आणि कामगारांमध्ये विशेष उत्साहाचे वातावरण पाहायला मिळाले. संपूर्ण कार्यक्रमात धार्मिक श्रद्धेसोबतच आपलेपणा, बंधुभाव आणि एकतेचा सुंदर संदेश दिसून आला.
कंपनी, सर्व कर्मचारी व त्यांच्या कुटुंबीयांवर गणपती बाप्पाची कृपादृष्टी कायम राहावी आणि सर्वांच्या जीवनात सुख, शांती, आरोग्य व समृद्धी नांदावी, अशी प्रार्थना करण्यात आली.
गणपती बाप्पा मोरया! पुढच्या वर्षी लवकर या!
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    18 hrs ago
  • राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह जिंदाबाद
    1
    राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह जिंदाबाद
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बस्ती में गरजे चंद्रशेखर आज़ाद: जनसैलाब के साथ 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' का भव्य आगाज़।
    1
    बस्ती में गरजे चंद्रशेखर आज़ाद: जनसैलाब के साथ 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' का भव्य आगाज़।
    user_जय हिन्द न्यूज़
    जय हिन्द न्यूज़
    पत्रकार Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.