Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाहन चलाने वालों की खैर नहीं आधुनिक उपकरणों से लैस ट्रैफिक पुलिस
KRANTKARI Khabar
वाहन चलाने वालों की खैर नहीं आधुनिक उपकरणों से लैस ट्रैफिक पुलिस
More news from Aligarh and nearby areas
- Post by KRANTKARI Khabar1
- अलीगढ़, 27 मार्च: शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल रामघाट रोड स्थित टीकाराम कन्या महाविद्यालय के बाहर पिछले सात दिनों से कूड़ा न उठाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दौरान सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेर ने न केवल राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों के लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर दी है, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई कर्मचारियों द्वारा पास ही स्थित कैपिटल बुक सेंटर के स्वामी से कूड़ा उठाने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पैसे न मिलने के कारण जानबूझकर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जिससे क्षेत्र में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच, रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। जगह-जगह खुदाई और निर्माण सामग्री के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में कूड़े के ढेर और दुर्गंध से आमजन का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या के कारण उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिनांक 26 मार्च को जब सफाई कर्मचारियों की गतिविधियों का वीडियो बनाया जाने लगा, तो उन्होंने तुरंत कूड़ा उठाने का आश्वासन दिया। लेकिन जैसे ही वीडियो बनाने वाला व्यक्ति वहां से चला गया, कर्मचारी मौके से हट गए और कूड़ा वहीं पड़ा रह गया। आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक ओर सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियानों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर ऐसी लापरवाही इन योजनाओं की साख पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के अवतरण दिवस श्री राम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वृंदावन स्थित मोर कुटी पर प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ यज्ञ हवन और भंडारे का आयोजन करते हुए महामंडलेश्वर परमेश्वर दास त्यागी जी महाराज💐💐🙏🙏 ✍🏻 जाके प्रिय न राम वैदेही | तजिए ताहि कोटि बैरी सम यद्यपि परम सनेही || जय जय सियाराम 🕉🔱🚩 🙏 जय श्री राम 🙏🚩4
- सासनी: क्षेत्र के गांव ऊतरा के निकट शुक्रवार की दुपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बुआ और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, गांव सिकुर निवासी 18 वर्षीय किरन पुत्री हेमसिंह अपने रिश्ते के भतीजे 23 वर्षीय विशाल पुत्र दीपचंद के साथ बाइक पर सवार होकर सासनी आ रही थी। जैसे ही उनकी बाइक गांव ऊतरा के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों ने तत्काल अपने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सासनी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, किरन की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल किरन का उपचार जारी है। विशाल ने बताया कि वह अपनी बुआ किरन को लेकर बाइक से सासनी किसी काम से आ रहा था, तभी गांव ऊतरा के पास यह घटना हुई।2
- सासनी के गांव रुदायन में स्थित सिद्ध पीठ मां पथवारी मंदिर परिसर में बीती रातअत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां भगवती की ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। जागरण का शुभारंभ युवा समाज सेवी कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विख्यात भजन गायक विकास शर्मा ने अपनी मधुर वाणी से माता की महिमा का गुणगान किया। 'पर्वत पर रहने वाली...' और 'मैय्या का सजा है दरबार...' के अलावा अन्य कलाकारों ने भी माता की भेंट और भजन गाए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। जागरण के दौरान प्रस्तुत की गई सजीव झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विशेष रूप से महाकाली का रौद्र रूप, राधा-कृष्ण की मनमोहक रासलीला और भगवान शिव-पार्वती के प्रसंगों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों के अभिनय और नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति के रजत ठाकुर ने बताया कि मां पथवारी हाल ही में नवदुर्गा महोत्सव से पूर्व मां पथवारी की नई प्रार्थना की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी इसके उपलक्ष्य में यह विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा है। कार्यक्रम का समापन भोर में महाआरती और विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) के साथ हुआ। सुरक्षा व्यवस्था समिति कार्यकर्ता बहुत पदाधिकारी ने संभाली। इस दौरान रजत ठाकुर, विवेक कुमार, रवी उर्फ चीकुला, माधवी सिंह, डिंपी, भोला शर्मा, उपेन्द्र कुमार , लालू , जीते दूध वाला, प्रशान्त पाठक, कनना, दुर्गेश कुमार, डम्बर, विजेन्द्र आदि समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- युवा अहेरिया समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप जट्टारी। कसवा के मोहल्ला रेवड़ियान में शुक्रवार को युवा अहेरिया सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अहेरिया समाज को वर्ष 1950 से प्राप्त संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, जिससे समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि इसी मांग को लेकर अहेरिया समाज द्वारा लखनऊ में 64 दिनों तक लंबा आंदोलन चलाया गया था। इसके अलावा 10 घंटे तक ‘ट्रेन रोको’ आंदोलन तथा जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के दबाव में सरकार ने समुदाय के कल्याण हेतु प्रस्ताव जारी किया, लेकिन आरोप है कि विमुक्त जाति प्रमाण पत्र देकर समाज को गुमराह किया गया। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार अब अपने वादों से पीछे हट रही है और किए गए आश्वासनों को पूरा नहीं कर रही। इसे अहेरिया समाज के साथ अन्याय और अपमान करार दिया गया। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाती है, तो अहेरिया समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। साथ ही विरोध स्वरूप आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करने तथा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल, जिला अध्यक्ष उदयसिंह अहेरिया, विधानसभा अध्यक्ष रमेश राणा, कोषाध्यक्ष रामलाल (सभासद) सहित अनेक पदाधिकारी एवं महिला सदस्य उपस्थित रहीं।4
- श्री रामजन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल मां भागवती का जागरण हुआ जिला अलीगढ केे ब्लाॅक गौण्डा के रामलीला पैठ में श्री रामजन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल मां भगवती के जागरण की मुख्य अतिथियों डॉक्टर उमेश कुमारी, कृष्ण पाल सिंह लाला , अध्यक्ष रजत उपाध्याय, महामंत्री लखन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित एवं हवन पूजन कर शुरूआत हुयी जिसमें भजन गायक रामकुमार लक्खा एवं राजू जयपुरियाॅ ने माॅ की अरदास के साथ मां भगवती के भजनों को गाया उसके बाद ही रितिका जैन, शिवानी शर्मा भजन गायिकाओ ने बडे ही सुन्दर एवं सुरीली आवाज में मां भगवती ने भजन, हनुमान जी के भजन, गाये जिससे जनता ने खुश होकर मां के भजनों पर नृत्य किया जागरण के पवन गु्रप ऑफ आर्ट द्वारा बीच बीच में झाकियां भी निकाली गयी। इस मौके पर अध्यक्ष रजत उपाध्याय जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अलीगढ, महामंत्री कुुंवर लखनशंकर गुप्ता, रामेश्वर गौतम, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र चौहान सर्राफ, राजू उपाध्याय , नरेश चैधरी, सह कोषाध्यक्ष, विकास जेवीसी, अविनाश चौधरी उर्फ भोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज चौधरी विहिप, विशाल चैधरी दरवर, लक्ष्मण गुप्ता, रवेन्द्र नेता जी, अभिनव सिकरवार, भोलू शर्मा, लौकेश भज्जी, अरूण गुप्ता, घंसू बजरंगी, हरिओम बजरंगी, प्रहलाद गौतम, दिलीप सर्राफ, राकेश चौहान, डाॅ0 बल्देव चैधरी, डाॅ0 राजू , धर्मेन्द्र लाला, तरूण वार्ष्णेय, जितेन्द्र वार्ष्णेय, जित्तू उमेश मेडीकल स्टोर, बिजेन्द्र मल्होत्रा, कैलाश मेडीकल, रोहित मेडिकल, सचिन मेडीकल, सतीश बीज वाले, लौकेश काॅकरान, संतोष गुप्ता नल वाले, राकेश सिंह सिकतरी, हरेन्द्र सिंह सिकतरी, विनित गौतम उपाध्यक्ष भोलू कांटे वाले, अमित कांकरान, अभिषेक पालीवाल, तरूण अटल, डाॅ0 सी कुमार गोला, प्रदीप हड्डी वाले, सुनील मास्टर दरवर, पंकज फर्नीचर वाले, मनोज परचून, उदयवीर सिंह दरवर, बंटी सांईराम, सुभाष वर्मा, राजकुमार वर्मा, जे0पी0 ज्वैलर्स, विशाल ऑटो मो0, लौकेश चाॅट , संजय सर्राफ, निक्की चौधरी, गौपी आजाद, लवकुश गौतम, मीडिया प्रभारी गौरवेन्द्र चैधरी, हिरदेश चौधरी, बाबूलाल वार्ष्णेय, कैलाश चौधरी, प्रमोद कुमार, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार आयव्यय निरीक्षक मा0 नवल सिंह, दिलीप काॅकरान, उदयवीर सिंह नेताजी, मा0 सुभाष बाबू, रामप्रकाश गुप्ता, धर्मपाल पाली, मा0 पवन वार्ष्णेय संरक्षक डा0 रमेश चन्द्र गौतम,खचेरमल शास्त्री, जगदीश गुप्ता, पंकज सांई, अनिल चौधरी जिला पंचायत सदस्य, सुरेन्द्र अटल,ऋषि कुमार जिला उपाध्यक्ष विहिप, मा0 जगवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष विहिप, हदेश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, होशियार सिंह गुड्डू भईया डाॅ0 सुरेश चन्द्र, डाॅ0 दुर्गेश चौधरी, अनिल भाई सहाब, होशियार सिंह मण्डल अध्यक्ष भाजपा, महेश चन्द्र गौतम आचारी, मा0 सीताराम वार्ष्णेय संरक्षक नरेन्द्र सिंह यादव कोतवाल महोदय गौण्डा एवं सचिन चोटाला चौधरी सुरेन्द्र सिंह, गैंदा चैधरी, यश वार्ष्णेय, अर्जुन वार्ष्णेय आदि सैकडो भक्तगण मौजूद रहे।1
- Post by KRANTKARI Khabar1