Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लाक की ग्राम सभा कढहार में वृद्ध जनों के लिए एक निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
द कहर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लाक की ग्राम सभा कढहार में वृद्ध जनों के लिए एक निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमृतपुर में गूंजा भारत माता का जयघोष, विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब अमृतपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को कस्बा अमृतपुर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। दयानंद इंटर कॉलेज से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के साथ पूरा यात्रा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दयानंद इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग से होते हुए कस्बे के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। बड़ी संख्या में दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगों से सजा यात्रा मार्ग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा में विधायक सुशील कुमार शाक्य, भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, मण्डल महामंत्री विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू, डॉ.युवराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख पल्लब सोमवंशी, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष करुणेश सिंह, मंडल मंत्री शिव कुमार चौहान, ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, भाजपा नेता आलोक बाजपेई, सौरभ मिश्रा, जितेंद्र सिंह, मोनू सोलंकी, अनुभव चित्रांश, सुमित अवस्थी प्रिंस चौहान, करुणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी पूरे जोश के साथ आगे बढ़े और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। बच्चों के लिए पानी और बिस्किट की व्यवस्था तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। रजत प्रताप सिंह, अभय प्रताप और विकास शुक्ला ने यात्रा में शामिल बच्चों को बिस्किट और पानी वितरित किया। गर्मी और यात्रा के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए की गई इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को राहत मिली। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया नमन तिरंगा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस दयानंद इंटर कॉलेज स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया। समापन के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। विशाल तिरंगा यात्रा ने अमृतपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।2
- पालिका ने बनाया अघोषित कूड़ा यार्ड, वायरल ऑडियो में EO बोले- "सड़क पर नहीं, कैप्सूल में भरते हैं कूड़ा" स्थान: फर्रुखाबाद संवाददाता निशांत त्रिवेदी पालिका ने बनाया अघोषित कूड़ा यार्ड, वायरल ऑडियो में EO बोले- "सड़क पर नहीं, कैप्सूल में भरते हैं कूड़ा" स्थान: फर्रुखाबाद संवाददाता निशांत त्रिवेदी फर्रुखाबाद शहर में आईटीआई से सातनपुर मंडी रोड पर विद्या मंदिर के पास नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। नगर पालिका ने इस व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग को अघोषित कूड़ा यार्ड (डंपिंग ग्राउंड) में तब्दील कर दिया है। सुबह होते ही यहां पूरे नगर का कूड़ा इकट्ठा किया जाने लगता है, जिससे न सिर्फ भयंकर दुर्गंध फैल रही है, बल्कि एक बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। सड़क पर फैली गंदगी दे रही हादसों को दावत सड़क के किनारे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर और वहां से बहने वाले गंदे पानी के कारण सड़क पर काफी फिसलन हो गई है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग कभी भी इस फिसलन का शिकार होकर गंभीर दुर्घटना का सामना कर सकते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है और लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान कूड़ा यार्ड के पास ही विद्या मंदिर और आईटीआई स्थित है। यहां से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। कूड़े से उठने वाली सड़ांध और भयंकर गंध के कारण लोगों का यहां से निकलना दूभर हो गया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका सीधा असर पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। वायरल ऑडियो ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल इस पूरी समस्या के बीच नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में ईओ जमीनी हकीकत से पूरी तरह अनजान नजर आ रहे हैं। वायरल ऑडियो में ईओ यह दावा करते सुनाई दे रहे हैं कि कूड़े को सड़क पर नहीं डाला जाता, बल्कि उसे 'कैप्सूल' में भरा जाता है। अधिकारियों के इन कागजी दावों और सड़क की असल तस्वीर में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ जहां अधिकारी 'कैप्सूल' में कूड़ा भरने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सातनपुर मंडी रोड पर लगे कूड़े के पहाड़ उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग: स्थानीय निवासियों, राहगीरों और छात्रों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे पहले कि कोई बड़ा सड़क हादसा हो या क्षेत्र में महामारी फैले, इस कूड़ा यार्ड को यहां से तुरंत हटाया जाए और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।2
- मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या की, फरार फर्रुखाबाद कादरीगेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में मंगलवार रात मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला कोठी निवासी भानु प्रताप पुत्र नेम सिंह ने बताया कि उसकी बहन मीरा देवी उर्फ रीना की शादी करीब 14 वर्ष पहले देवरामपुर निवासी शनि वर्मा पुत्र गंगाराम के साथ हुई थी। उनके चार बच्चे दुर्गा, राम, श्याम और खुशी हैं। भानु प्रताप के कहा कि शनि मजदूरी करता था और नशे का आदी था। उसने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:45 बजे भांजी दुर्गा ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसके पिता शनि ने मां को मार दिया है। सूचना पर भानु प्रताप स्वजन के साथ देवरामपुर पहुंचे। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां मोरश्री समेत परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है। मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या की, फरार फर्रुखाबाद कादरीगेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में मंगलवार रात मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला कोठी निवासी भानु प्रताप पुत्र नेम सिंह ने बताया कि उसकी बहन मीरा देवी उर्फ रीना की शादी करीब 14 वर्ष पहले देवरामपुर निवासी शनि वर्मा पुत्र गंगाराम के साथ हुई थी। उनके चार बच्चे दुर्गा, राम, श्याम और खुशी हैं। भानु प्रताप के कहा कि शनि मजदूरी करता था और नशे का आदी था। उसने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:45 बजे भांजी दुर्गा ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसके पिता शनि ने मां को मार दिया है। सूचना पर भानु प्रताप स्वजन के साथ देवरामपुर पहुंचे। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां मोरश्री समेत परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।3
- CITY NEWS: 141 छात्रों ने दी एनसीसी भर्ती परीक्षा, 52 कैडेट्स का होगा चयन1
- फर्रुखाबाद। आज़ादी के पर्व पर शहर में एक ऐसा जबरदस्त संदेश गूंजने वाला है जो जाति-पाति, धर्म और नफरत की दीवारों को चूर-चूर कर देगा। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय के नेतृत्व और संयोजन में 15 अगस्त को फर्रुखाबाद की सड़कों पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सिर्फ झंडा लेकर घूमने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सच्ची देशभक्ति का जीवंत उदाहरण बनेगी। धीरज पांडेय ने साफ शब्दों में ऐलान किया— “हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई… सबसे पहले हम हिंदुस्तानी हैं!” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की असली ताकत धर्म या जाति में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान और भाईचारे में बसती है। धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन देश एक है। किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या नफरत फैलाना देशद्रोह के बराबर है। देश में शांति और सद्भाव बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। तिरंगा यात्रा का भव्य रूप 15 अगस्त सुबह 10 बजे टाउनहॉल से शुरू होने वाली यह विशाल तिरंगा यात्रा चौक, घुमना होते हुए आगे बढ़ेगी। मार्ग में सामूहिक राष्ट्रगान के बाद बद्री विशाल कॉलेज में यात्रा का विश्राम होगा। हजारों लोग तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरेंगे और एक स्वर में कहेंगे— “जाति से ऊपर इंसानियत, धर्म से ऊपर राष्ट्र और हर पहचान से ऊपर हिंदुस्तान!” धीरज पांडेय ने विशेष रूप से हिंदू समाज के भीतर जाति-पाति और ऊंच-नीच की सोच पर भी जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के भीतर भेदभाव की सोच रहेगी, तब तक सामाजिक एकता मजबूत नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी की जाति नहीं, बल्कि इंसानियत देखकर सम्मान करें। यह तिरंगा यात्रा केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहेगी। इसका उद्देश्य एकजुट होकर जातिवाद और सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ आवाज उठाना और सभी धर्मों के बीच आपसी सम्मान व भाईचारे को मजबूत करना है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय के संयोजन में निकाली जा रही यह यात्रा फर्रुखाबादवासियों को एकजुट करने का बड़ा मंच बनेगी। तिरंगे की छांव में जब हजारों कदम एक साथ पड़ेंगे, तो संदेश साफ होगा— नफरत की दीवारें टूटेंगी, भाईचारा जीतेगा और हिंदुस्तान पहले रहेगा!2
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लाक की ग्राम सभा कढहार में वृद्ध जनों के लिए एक निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया1