Shuru
Apke Nagar Ki App…
Uttar Pradesh jila etah ki gram Panchayat trilokpur ke pradhan ka kaam dekhiye ek marghat ko banvane ke liye dusare marghat se mitti ki khudai krayi Uttar Pradesh ki sarkar ke gajab karname
Lokesh kumar
Uttar Pradesh jila etah ki gram Panchayat trilokpur ke pradhan ka kaam dekhiye ek marghat ko banvane ke liye dusare marghat se mitti ki khudai krayi Uttar Pradesh ki sarkar ke gajab karname
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश पुलिस हाफ एनकाउंटर कैसे करती है, इस Video में सुनिए और देखिए जज परविंदर सिंह देवबंद जेल में पहुंचे उन्होंने हाफ एनकाउंटर में गोली खाकर जेल आए लोगों से बात की और पूछा कि गोली किस तरह से लगी? 2 बंदियों ने बताया कि पुलिस ने जमीन पर लेटाया, तब गोली मारी।1
- एटा बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। देर रात चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमे ं संतोष कुमार अध्यक्ष चुन गए। कुल नौ पदो के लिए चुनाव हुए थे, जिनकी मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश यादव को हराकर जीत हासिल की। संतोष कुमार को सर्वाधिक 323 मत मिले, जबकि अवधेश यादव को 292 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में अशोक सिंह सिकरवार को 219 और सत्यप्रकाश शर्मा को 210 मत मिले। महासचिव पद पर राजीव शर्मा विजयी रहे, जिन्हें 437 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अमित जौहरी को 386 मत और लोकेंद्र बाबू को 225 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह ने 553 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि अरुण कुमार को 424 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पदपर धर्मेंद्र शाक्य 472 मतों के साथ विजयी हुए। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अभिषेक पाराशर को 410, अजीत यादव को 324, हुकुम सिंह आर्य को 203 और शारिब अली को 176 मत मिले।1
- Uttar Pradesh jila etah ki gram Panchayat trilokpur ke pradhan ka kaam dekhiye ek marghat ko banvane ke liye dusare marghat se mitti ki khudai krayi Uttar Pradesh ki sarkar ke gajab karname1
- Post by Mohit kumar1
- हाथरस के आगरा रोड स्थित कंचन नगर स्थित पंकज धवरैया के आवास पर परशुराम सेवा समति के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक मुलाकात करने पहुंचे। लेकिन उन्हें पंकज धवरैया से मुलाकत करने से रोके जाने पर मामला गरमाया गया और पुलिस व राजू कौशिक के बीच में इस दौरान तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।1
- विद्यालय का पक्ष: आरोप “भ्रामक और एकतरफा” विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सेवंथ-बी के छात्र कार्तिक को फीस के कारण कक्षा से बाहर निकालने या एडवांस फीस मांगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। उनके अनुसार छात्र की करीब पांच माह की फीस बकाया थी और वार्षिक क्लोजिंग के चलते सभी बकायेदार अभिभावकों को केवल रिमाइंडर दिया जा रहा था। इसी क्रम में कार्तिक के अभिभावक से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने कुछ राशि तत्काल और शेष बाद में जमा करने की बात कही—जिस पर विद्यालय ने सहमति जताई। वीडियो वायरल होने के बाद जमा हुई आंशिक फीस प्रधानाचार्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के अगले दिन अभिभावक ने पांच माह की बकाया फीस में से दो माह की आंशिक फीस जमा कर दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र आज भी नियमित रूप से परीक्षा दे रहा है और विद्यालय की ओर से उसके साथ किसी प्रकार का अन्याय या भेदभाव नहीं किया गया है। “संस्था की छवि खराब करने की कोशिश” विद्यालय प्रशासन का कहना है कि फीस जमा न कर पाने के बावजूद अभिभावक ने बिना तथ्य जाने एकतरफा आरोप लगाकर संस्था की साख को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य ने चेतावनी दी कि विद्यालय को बदनाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। छात्र हित सर्वोपरि: विद्यालय प्रधानाचार्य ने दोहराया कि सरस्वती विद्या मंदिर हमेशा से छात्रों के हित में कार्य करता आया है और आज तक किसी भी छात्र से एडवांस फीस की मांग नहीं की गई। “हम सभी छात्रों को समान मानते हैं और जितना संभव हो उनकी सहायता करते हैं। किसी बच्चे को परेशान करने का सवाल ही नहीं उठता और न ही भविष्य में ऐसा होने दिया जाएगा,” उन्होंने कहा। 👉 कुल मिलाकर, विद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि वायरल वीडियो में किए गए दावे वास्तविकता से परे हैं और स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक अनुशासन बनाए रखते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना है।1
- आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस ने श्मशान घाट पर जलने से पहले ही चिता से एक युवती के शव को हटवाकर कब्जे में ले लिया। मामला 21 वर्षीय सना की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सना की मौत संदिग्ध हालात में हो गई थी। इसके बाद ससुरालीजन बिना मायके पक्ष को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कराने श्मशान घाट पहुंच गए। इसी बीच किसी माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि शव को चिता पर रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। हालात संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिता से शव को हटवाया और अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध किया, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस का कहना है कि यदि कुछ देर और हो जाती तो शव जल जाता और महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हो सकते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। वहीं, आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस की सतर्कता से न केवल सबूत सुरक्षित रहे, बल्कि एक बड़े बवाल की आशंका भी टल गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मुहम्मद यूनुस के बयान पर सियासी विवाद। यूनुस ने कहा,आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ है। इस बयान पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आ रही है।आलोचकों का आरोप है, कि 1971 की मुक्ति संग्राम की विरासत को कमजोर किया जा रहा है, और युनुस पाकिस्तान के टूल किट की तरह काम कर रहे हैं।1