logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डुमरी के जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल सदस्य समेत चार गिरफ्तार* *AK-56, SLR समेत तीन राइफल, पिस्टल, 146 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद*

7 hrs ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
7 hrs ago

डुमरी के जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल सदस्य समेत चार गिरफ्तार* *AK-56, SLR समेत तीन राइफल, पिस्टल, 146 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद*

More news from झारखंड and nearby areas
  • डुमरी के जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल सदस्य समेत चार गिरफ्तार* *AK-56, SLR समेत तीन राइफल, पिस्टल, 146 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद*
    1
    डुमरी के जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल सदस्य समेत चार गिरफ्तार*

*AK-56, SLR समेत तीन राइफल, पिस्टल, 146 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद*
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
    1
    गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • 5 लाख इनामी JJMP कमांडर रामदेव लोहरा सहित 3 सहयोगी गिरफ्तार AK-56 व हथियार बरामद झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था. भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद किया गया है. जिनमें एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. गिरफ्तार पांच लाख इनामी रामदेव लोहरा (पिताः बालमुकुंद लोहरा) जिला लातेहार ग्राम बींगड़ा,थाना लातेहार। अरविंद नायक (पिताः सहदेव नायक) कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहार (एरिया कमांडर), मुनेश्वर सिंह (पिताः सोहराई सिंह) ग्राम किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा। जितेन्द्र लोहरा ग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला (सक्रिय सदस्य)। पुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से भ्रमण कर रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की एक विशेष ऑपरेशन टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा।
    1
    5 लाख इनामी JJMP कमांडर रामदेव लोहरा सहित 3 सहयोगी गिरफ्तार AK-56 व हथियार बरामद
झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए
जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था.
भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद
उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद किया गया है. जिनमें एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी
आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है.
गिरफ्तार पांच लाख इनामी रामदेव लोहरा (पिताः बालमुकुंद लोहरा) जिला लातेहार ग्राम बींगड़ा,थाना लातेहार।
अरविंद नायक (पिताः सहदेव नायक) कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहार (एरिया कमांडर),
मुनेश्वर सिंह (पिताः सोहराई सिंह) ग्राम किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा।
जितेन्द्र लोहरा ग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला (सक्रिय सदस्य)।
पुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से भ्रमण कर रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की एक विशेष ऑपरेशन टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सिसई : तीसरी सोमवारी पर बुढ़ा महादेव मंंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब जलाभिषेक के लिए भोर चार बजे से लगी भक्तों की कतार, महाआरती व भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु सिसई (गुमला)। पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के शुभ संयोग पर भदौली पंचायत के ग्राम पोटरो स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए अहले सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव”, “ॐ नमः शिवाय” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा बुढ़ा महादेव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन एवं जलाभिषेक कराने के लिए प्राचीन बुढ़ा महादेव सेवा समिति की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। समिति द्वारा विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी कराई गई। शाम सात बजे मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महाआरती के बाद आयोजित विशेष भजन संध्या में डोम्बा कीर्तन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, बुढ़ा महादेव सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए रात्रि में भंडारे की भी व्यवस्था की गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
    4
    सिसई : तीसरी सोमवारी पर बुढ़ा महादेव मंंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

जलाभिषेक के लिए भोर चार बजे से लगी भक्तों की कतार, महाआरती व भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
सिसई (गुमला)। पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के शुभ संयोग पर भदौली पंचायत के ग्राम पोटरो स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए अहले सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव”, “ॐ नमः शिवाय” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने बाबा बुढ़ा महादेव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन एवं जलाभिषेक कराने के लिए प्राचीन बुढ़ा महादेव सेवा समिति की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। समिति द्वारा विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी कराई गई।
शाम सात बजे मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महाआरती के बाद आयोजित विशेष भजन संध्या में डोम्बा कीर्तन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
वहीं, बुढ़ा महादेव सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए रात्रि में भंडारे की भी व्यवस्था की गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • 5 लाख के इनामी उग्रवादी रामदेव लोहरा समेत JJMP के 4 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद गुमला: गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ SZM रामदेव लोहरा समेत संगठन के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डुमरी थाना क्षेत्र स्थित ओरापाट के जंगल में घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में रामदेव लोहरा पिता बालमुकुंद लोहरा,ग्राम बिगाड़ा,थाना+जिला लातेहार सब-जोनल मेंबर, 05 लाख रुपये का इनामी।अरविंद नायक पिता: सहदेव नायक, ग्राम: कोते, थाना+जिला: लातेहार एरिया कमांडर।मुनेश्वर सिंह पिता: सोहराय सिंह, ग्राम: किता मक्का, थाना: जोबांग, जिला: लोहरदगा सदस्य।जितेंद्र लोहरा ग्राम: उजरा, थाना: डुमरी, जिला: गुमला सदस्यशामिल थे।बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री 01 AK-56 राइफल एवं 02 मैगजीन,01 SLR राइफल एवं मैगजीन,01 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल,01 रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल,01 देशी कट्टा,जिंदा कारतूस (कुल 146) AK-56 का 88, SLR का 13, सेमी-ऑटोमैटिक का 39, 7.65 एमएम पिस्टल का 05 एवं देशी कट्टा का 01 जिंदा राउंड।01 वॉकी-टॉकी, 09 मोबाइल फोन, 02 वाई-फाई डंगल, 01 मोटरसाइकिल और प्रतिबंधित JJMP के उग्रवादी पर्चे सामग्री शामिल है।पुलिस अधीक्षक, गुमला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि 5 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी रामदेव लोहरा अपने दस्ता सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में संगठन के विस्तार और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से भ्रमणशील है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने ओरापाट जंगल में त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और 01 सब-जोनल मेंबर, 01 एरिया कमांडर तथा 02 दस्ता सदस्यों को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी रामदेव लोहरा का पूर्व में भी भाकपा (माओवादी) और भाकपा (माले) में आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर संगठन के पुनर्गठन और सहयोगियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की छापेमारी जारी है।इस सफल अभियान में एसडीपीओ चैनपुर श्रुति के साथ डुमरी थाना प्रभारी शशिकांत,रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार, डुमरी थाना एसआई मनोज कुमार, घाघरा स०अ०नि० विकास कुमार, डुमरी स०अ०नि० लगन महतो एवं नक्सल क्यू०आर०टी० टीम गुमला शामिल थी।
    2
    5 लाख के इनामी उग्रवादी रामदेव लोहरा समेत JJMP के 4 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद
गुमला: गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ SZM रामदेव लोहरा समेत संगठन के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डुमरी थाना क्षेत्र स्थित ओरापाट के जंगल में घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में रामदेव लोहरा पिता बालमुकुंद लोहरा,ग्राम बिगाड़ा,थाना+जिला लातेहार सब-जोनल मेंबर, 05 लाख रुपये का इनामी।अरविंद नायक पिता: सहदेव नायक, ग्राम: कोते, थाना+जिला: लातेहार एरिया कमांडर।मुनेश्वर सिंह पिता: सोहराय सिंह, ग्राम: किता मक्का, थाना: जोबांग, जिला: लोहरदगा सदस्य।जितेंद्र लोहरा ग्राम: उजरा, थाना: डुमरी, जिला: गुमला  सदस्यशामिल थे।बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री 01 AK-56 राइफल एवं 02 मैगजीन,01 SLR राइफल एवं मैगजीन,01 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल,01 रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल,01 देशी कट्टा,जिंदा कारतूस (कुल 146) AK-56 का 88, SLR का 13, सेमी-ऑटोमैटिक का 39, 7.65 एमएम पिस्टल का 05 एवं देशी कट्टा का 01 जिंदा राउंड।01 वॉकी-टॉकी, 09 मोबाइल फोन, 02 वाई-फाई डंगल, 01 मोटरसाइकिल और प्रतिबंधित JJMP के उग्रवादी पर्चे सामग्री शामिल है।पुलिस अधीक्षक, गुमला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि 5 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी रामदेव लोहरा अपने दस्ता सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में संगठन के विस्तार और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से भ्रमणशील है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने ओरापाट जंगल में त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और 01 सब-जोनल मेंबर, 01 एरिया कमांडर तथा 02 दस्ता सदस्यों को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी रामदेव लोहरा का पूर्व में भी भाकपा (माओवादी) और भाकपा (माले) में आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर संगठन के पुनर्गठन और सहयोगियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की छापेमारी जारी है।इस सफल अभियान में एसडीपीओ चैनपुर श्रुति के साथ डुमरी थाना प्रभारी शशिकांत,रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार, डुमरी थाना एसआई मनोज कुमार, घाघरा स०अ०नि० विकास कुमार, डुमरी स०अ०नि० लगन महतो एवं नक्सल क्यू०आर०टी० टीम गुमला शामिल थी।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए पात्रता एवं प्रावधानों के अनुरूप त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विद्यालय में शिक्षक के प्रतिनियोजन से पठन-पाठन प्रभावित होने, उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्ति के आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति, घाघरा में अतिक्रमण हटाने एवं शौचालय से संबंधित समस्या, विशुनपुर बाजार शेड की मरम्मत एवं नाली निर्माण तथा पालकोट में भूमि विवाद एवं कथित अतिक्रमण से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें तथा आवेदकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल सुनिश्चित करें। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं
गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए पात्रता एवं प्रावधानों के अनुरूप त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विद्यालय में शिक्षक के प्रतिनियोजन से पठन-पाठन प्रभावित होने, उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्ति के आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति, घाघरा में अतिक्रमण हटाने एवं शौचालय से संबंधित समस्या, विशुनपुर बाजार शेड की मरम्मत एवं नाली निर्माण तथा पालकोट में भूमि विवाद एवं कथित अतिक्रमण से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें तथा आवेदकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल सुनिश्चित करें।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • aap log Tak Sara news Ko pahunchane Ka Prayas kar rahe hain aap log video ko Jyada Se Jyada share kijiega
    1
    aap log Tak Sara news Ko pahunchane Ka Prayas kar rahe hain aap log video ko Jyada Se Jyada share kijiega
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • राँची राज्य सरकार के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फ़ैसले के बाद, जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई थी और जिन्होंने अपने पदों पर काम भी किया था, वे अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग करते हुए प्रोजेक्ट भवन में धरना दिया।
    1
    राँची
राज्य सरकार के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फ़ैसले के बाद, जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई थी और जिन्होंने अपने पदों पर काम भी किया था, वे अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग करते हुए प्रोजेक्ट भवन में धरना दिया।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.