*नरसिंहपुर में PMFME सब्सिडी फिर शुरू कराने की मांग, राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा अनुस्मारक ज्ञापन!* नरसिंहपुर। 10 सितम्बर 2026 राष्ट्रवादी किसान आर्मी, जिला नरसिंहपुर द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत गुड़ भट्टी स्थापना पर मिलने वाले अनुदान (सब्सिडी) को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम अनुस्मारक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। संगठन का कहना है कि इससे पहले 5 अगस्त 2026 को डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गन्ना उत्पादक किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई तथा शासन को सकारात्मक अनुशंसा भेजने की मांग की गई थी। संगठन के अनुसार, अब तक इस संबंध में ठोस प्रगति की जानकारी नहीं मिली है। अनुस्मारक आवेदन में PMFME योजना के तहत गुड़ भट्टी स्थापना के लिए अनुदान व्यवस्था को नरसिंहपुर जिले में शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने तथा इस संबंध में राज्य शासन को प्रस्ताव/अनुशंसा तत्काल भेजने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि सब्सिडी उपलब्ध होने से गन्ने का मूल्य संवर्धन, किसानों की आय तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।

- नरसिंहपुर ब्रेकिंग: हाईवे के गड्ढे में दोपहिया वाहन अनियंत्रित, रिटायर्ड शिक्षक रामफल घायल; 112 और 1033 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया नरसिंहपुर ! 10 सितम्बर 2026 अभी अभी नरसिंहपुर जिले में घुबघट ग्राम के पास हाईवे पर सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण एक दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामफल बरूआ घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामफल अपने गांव निवारी से नरसिंहपुर शहर की ओर दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान घुबघट ग्राम के पास हाईवे पर बडे गड्ढे में वाहन अनियंत्रित हो गया और वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद 112 और 1033 की मदद से घायल रामफल को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। हादसे के बाद सड़क की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।1
- https://youtu.be/aljdLfY77Jc?si=r9-cwzLz9LtpIoic Gadarwara लिलवानी कोठिया में हुए दिनेश कौरव हत्या कांड के मामले को लेकर कौरव समाज ने सौंपा ज्ञापन1
- गाडरवारा: 18 करोड़ की लागत से बना नया रेलवे ओवरब्रिज धंसा, निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका 6 महीने में ही सड़क पर दिखने लगा सरिया, 'डॉली इंफ्रास्ट्रक्चर' की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल1
- मंजीरे-हारमोनियम के साथ ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन,...1
- तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*-नरसिंहपुर जिले में जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया1
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की नगर एवं ग्रामीण मंडल की हुई बैठक पिपरिया - भारतीय जनता पार्टी की पिपरिया नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय गल्ला मंडी में किया गया । यह बैठक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रखी गई थी जिसमें 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न सेवा एवं जनहितैषी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया । बैठक में नर्मदापुरम जिला महामंत्री मंडल प्रभारी मुकेश मैना एवं पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया । इस दौरान बैठक में गोपालदास दुदानी, पार्वती शर्मा, ममता ठाकुदास नागवंशी, सविता राज, ललिता पुर्वीया, मनोज शर्मा, यूसुफ बेग, अरविंद राय, गिरधर मल्ल, राजेंद्र उपाध्याय, पार्षदगण, नगर मंडल की कार्यकारणी, बूथ अध्यक्ष साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।4
- ब्रह्मांड घाट बरमान खुर्द का दृश्य जिला नरसिंहपुर नर्मदे हर जिंदगी भर 🙏1
- शराब की ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर बहुजन चेतना विकास मोर्चा का बड़ा आरोप, प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा? 30 सितंबर को विरोध प्रदर्शन की तैयारी | पोलखोल न्यूज़ नरसिंहपुर। 10 सितम्बर 2020 जिले में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और ग्रामीण अंचलों में कथित अवैध शराब की बिक्री को लेकर बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस मामले में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि संगठन की ओर से पूर्व में 1 सितंबर 2026 को कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपकर गांव-गांव अवैध शराब की बिक्री और ओवररेटिंग की शिकायत की गई थी, लेकिन उनके अनुसार अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने 30 सितंबर 2026 को जिला आबकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। संगठन की ओर से कलेक्टर को दिए आवेदन में प्रदर्शन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने कहा कि शराब की निर्धारित दर से अधिक वसूली और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई होना जरूरी है। संगठन ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने क्या कहा और विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या तैयारी है, देखिए पोलखोल न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।1