Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*-नरसिंहपुर जिले में जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया
Ramkishan Kuswaha
तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*-नरसिंहपुर जिले में जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का 45दिन वाला नियम खत्म अब 25दिन में ही होगी बुकिंग1
- शराब की ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर बहुजन चेतना विकास मोर्चा का बड़ा आरोप, प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा? 30 सितंबर को विरोध प्रदर्शन की तैयारी | पोलखोल न्यूज़ नरसिंहपुर। 10 सितम्बर 2020 जिले में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और ग्रामीण अंचलों में कथित अवैध शराब की बिक्री को लेकर बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस मामले में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि संगठन की ओर से पूर्व में 1 सितंबर 2026 को कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपकर गांव-गांव अवैध शराब की बिक्री और ओवररेटिंग की शिकायत की गई थी, लेकिन उनके अनुसार अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने 30 सितंबर 2026 को जिला आबकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। संगठन की ओर से कलेक्टर को दिए आवेदन में प्रदर्शन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने कहा कि शराब की निर्धारित दर से अधिक वसूली और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई होना जरूरी है। संगठन ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने क्या कहा और विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या तैयारी है, देखिए पोलखोल न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।1
- शिवपुरी शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाएं, पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला।1
- भानुप्रतापपुर -अवैध शराब बाटलिग की तैयारी का पुलिस ने किया खुलासा1
- मेहरागांव पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद पंचायत के सामने धरना ‘जवाब दो-हिसाब दो’ के नारों से गूंजा परिसर, पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय भूमि की जांच की मांग मेहरागांव पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद पंचायत के सामने धरना ‘जवाब दो-हिसाब दो’ के नारों से गूंजा परिसर, पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय भूमि की जांच की मांग सांईखेड़ा। ग्राम पंचायत मेहरागांव में कथित भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में अनियमितताओं और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब धरना-प्रदर्शन में बदल गया है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत साईंखेड़ा के सामने धरना शुरू कर पंचायत से जवाब और विकास कार्यों का हिसाब मांगना शुरू किया है। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। धरना स्थल पर “भ्रष्टाचार बंद करो”, “जवाब दो-हिसाब दो”, “गांव का पैसा गांव पर लगाओ”, “हमारा गांव-हमारा अधिकार, पारदर्शी पंचायत हमारी मांग” जैसे नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच की विदेश यात्रा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि “सरपंच घूमें सात समंदर पार, यहां पंचायत में हाहाकार, जनता त्रस्त—सरपंच विदेश यात्रा में मस्त”। स्कूल की भूमि पर कथित कब्जे का भी मामला ग्रामीणों ने शासकीय स्कूल की भूमि पर कथित अतिक्रमण का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की बाउंड्री से लगी शासकीय भूमि में जेसीबी से खुदाई कराए जाने के कारण स्कूल की नींव एवं पिलर प्रभावित हुए हैं तथा दीवार में दरारें आई हैं। ग्रामीणों ने इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण, सीमांकन और जांच की मांग की है। सीसी सड़क के निर्माण को लेकर भी आपत्ति वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत श्मशान की ओर बनाई जा रही सीसी सड़क को लेकर भी आपत्ति सामने आई है। ग्राम मेहरागांव निवासी वीरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा कलेक्टर नरसिंहपुर को दिए आवेदन में बताया गया है कि रास्ता मद खसरा क्रमांक 308/0.3240 हेक्टेयर से वर्षों से श्मशान के लिए आवागमन होता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अन्य मद की भूमि पर ऊंची पुलिया का निर्माण किया जाता है तो समीप स्थित कृषि भूमि में कटाव की आशंका है, जिससे उपजाऊ जमीन प्रभावित हो सकती है। आवेदन में मांग की गई है कि शासकीय रास्ता मद की भूमि से ही सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि निजी कृषि भूमि को नुकसान से बचाया जा सके। निष्पक्ष जांच और सार्वजनिक हिसाब की मांग धरना दे रहे ग्रामीणों ने पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, भूमि संबंधी मामलों और शासकीय राशि के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत की राशि जनता के विकास के लिए है और उसके खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। जनपद पंचायत साईंखेड़ा के सामने चल रहे इस धरना प्रदर्शन के चलते मेहरागांव पंचायत का मामला अब प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। इनका कहना है - विशाल सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साईं खेड़ा ग्राम पंचायत मेहरा गांव की जांच हेतु टीम गठित की जा रही है जांच के बाद सभी विषयों को प्रस्तुत किया जाएगा ।4
- दमोह -पटेरा थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सपन्न1
- जनपद पंचायत चांवरपाठा मे सामान्य बैठक कार्यक्रम का हुआ आयोजन शामिल हुए तेन्दूखेडा विधायक1
- *नरसिंहपुर में PMFME सब्सिडी फिर शुरू कराने की मांग, राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा अनुस्मारक ज्ञापन!* नरसिंहपुर। 10 सितम्बर 2026 राष्ट्रवादी किसान आर्मी, जिला नरसिंहपुर द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत गुड़ भट्टी स्थापना पर मिलने वाले अनुदान (सब्सिडी) को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम अनुस्मारक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। संगठन का कहना है कि इससे पहले 5 अगस्त 2026 को डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गन्ना उत्पादक किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई तथा शासन को सकारात्मक अनुशंसा भेजने की मांग की गई थी। संगठन के अनुसार, अब तक इस संबंध में ठोस प्रगति की जानकारी नहीं मिली है। अनुस्मारक आवेदन में PMFME योजना के तहत गुड़ भट्टी स्थापना के लिए अनुदान व्यवस्था को नरसिंहपुर जिले में शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने तथा इस संबंध में राज्य शासन को प्रस्ताव/अनुशंसा तत्काल भेजने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि सब्सिडी उपलब्ध होने से गन्ने का मूल्य संवर्धन, किसानों की आय तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।1
- EXPRESS MP CG NEWS1