logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरामपुर के विख्यात समाजसेवी और "ब्लडमैन" के नाम से सुप्रसिद्ध आलोक अग्रवाल को 28 जून को तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा जाएगा, जिससे उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से भी अधिक समय से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें ये सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं, जो उनके लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य "संवेदना-2 सम्मान समारोह" में आलोक अग्रवाल को नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पिछले वर्ष 23 मार्च को एक विशाल रक्तदान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रक्तदान के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से लगातार दी जा रही उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा भी उन्हें एक विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 के वार्षिक मंडल पुरस्कार समारोह में भी वर्षभर मानव सेवा और रक्तदान जागरूकता के लिए किए गए उनके कार्यों हेतु उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आलोक अग्रवाल ने बलरामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाई है। उनके प्रयासों से अब तक दर्जनों रक्तदान शिविरों का आयोजन हो चुका है, जिससे हजारों यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है और अनगिनत जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका है। यही कारण है कि वे रक्तदान आंदोलन का एक सशक्त चेहरा बन चुके हैं। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं में कई वर्षों से कार्यरत आलोक अग्रवाल का मानना है कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता को जीवित रखने का सबसे पवित्र माध्यम है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को व्यक्तिगत सम्मान न बताते हुए सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंक के चिकित्सकों, टेक्नीशियनों, काउंसलरों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगियों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा, "यदि रक्तदाता आगे न आएं तो कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। यह सम्मान उन हजारों अनाम रक्तवीरों का सम्मान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने के लिए नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं।" एक ही दिन में तीन-तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित होने जा रहे आलोक अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल बलरामपुर जनपद बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

7 hrs ago
user_अंकुर गर्ग
अंकुर गर्ग
Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
aa2e5a87-a410-40bd-9fc1-58e3e222aa73

बलरामपुर के विख्यात समाजसेवी और "ब्लडमैन" के नाम से सुप्रसिद्ध आलोक अग्रवाल को 28 जून को तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा जाएगा, जिससे उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से भी अधिक समय से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें ये सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं, जो उनके लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य "संवेदना-2 सम्मान समारोह" में आलोक अग्रवाल को नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल लाइफ सेवर

b7ad7212-dbea-4367-b13d-57830140bbe4

अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पिछले वर्ष 23 मार्च को एक विशाल रक्तदान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रक्तदान के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से लगातार दी जा रही उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा भी उन्हें एक विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 के वार्षिक मंडल पुरस्कार समारोह में भी वर्षभर मानव सेवा और रक्तदान जागरूकता के लिए किए गए उनके कार्यों हेतु उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आलोक अग्रवाल ने

81830557-b616-49ca-8587-46b70c82dc79

बलरामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाई है। उनके प्रयासों से अब तक दर्जनों रक्तदान शिविरों का आयोजन हो चुका है, जिससे हजारों यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है और अनगिनत जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका है। यही कारण है कि वे रक्तदान आंदोलन का एक सशक्त चेहरा बन चुके हैं। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं में कई वर्षों से कार्यरत आलोक अग्रवाल का मानना है कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता को जीवित रखने का सबसे पवित्र माध्यम है। उन्होंने अपनी

76ed58b0-571d-4b37-88dc-d0e7e19d3b44

इस उपलब्धि को व्यक्तिगत सम्मान न बताते हुए सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंक के चिकित्सकों, टेक्नीशियनों, काउंसलरों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगियों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा, "यदि रक्तदाता आगे न आएं तो कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। यह सम्मान उन हजारों अनाम रक्तवीरों का सम्मान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने के लिए नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं।" एक ही दिन में तीन-तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित होने जा रहे आलोक अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल बलरामपुर जनपद बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्थानीय निवासियों को अपने घर के ठीक बगल में जमा कचरे से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि घर के पास स्थित तालाब में भी कचरे का ढेर लगा हुआ है। निवासियों की शिकायत है कि उनके क्षेत्र में कचरा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।
    1
    स्थानीय निवासियों को अपने घर के ठीक बगल में जमा कचरे से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि घर के पास स्थित तालाब में भी कचरे का ढेर लगा हुआ है। निवासियों की शिकायत है कि उनके क्षेत्र में कचरा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।
    user_Durgesh kumar shukla
    Durgesh kumar shukla
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अयोध्या की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक और पारिवारिक तल्खी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे दो धुर विरोधी रिश्तेदारों के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक युवा नेता ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की माता के लिए अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से वर्षों से राजनीतिक मतभेद के चलते अलग-थलग पड़े ममेरे भाई आशीष पाण्डेय (दीपू) का दर्द सार्वजनिक रूप से छलक उठा। उन्होंने गाली देने वाले नेता पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि "मां किसी की भी हो, उसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गाली देने वाले को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अन्यथा उसकी ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।" उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक पवन पाण्डेय समाजवादी पार्टी से विधायक और मंत्री रह चुके हैं, जबकि आशीष पाण्डेय के पिता जयशंकर पांडे भी दो बार विधायक और एक बार मंत्री पद पर रहे हैं। स्वयं आशीष पाण्डेय भी सपा के टिकट पर अयोध्या नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से दूरी और संवादहीनता बनी हुई थी, और वे एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं। मां के सम्मान पर की गई इस अभद्र टिप्पणी ने अब अयोध्या की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, जिसमें यह सवाल उठ रहा है कि क्या राजनीतिक लड़ाई में किसी की मां-बहन के सम्मान को निशाना बनाना उचित है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गाली देने वाली नेता से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं।
    1
    अयोध्या की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक और पारिवारिक तल्खी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे दो धुर विरोधी रिश्तेदारों के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक युवा नेता ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की माता के लिए अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

इस घटना से वर्षों से राजनीतिक मतभेद के चलते अलग-थलग पड़े ममेरे भाई आशीष पाण्डेय (दीपू) का दर्द सार्वजनिक रूप से छलक उठा। उन्होंने गाली देने वाले नेता पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि "मां किसी की भी हो, उसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गाली देने वाले को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अन्यथा उसकी ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक पवन पाण्डेय समाजवादी पार्टी से विधायक और मंत्री रह चुके हैं, जबकि आशीष पाण्डेय के पिता जयशंकर पांडे भी दो बार विधायक और एक बार मंत्री पद पर रहे हैं। स्वयं आशीष पाण्डेय भी सपा के टिकट पर अयोध्या नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से दूरी और संवादहीनता बनी हुई थी, और वे एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं।

मां के सम्मान पर की गई इस अभद्र टिप्पणी ने अब अयोध्या की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, जिसमें यह सवाल उठ रहा है कि क्या राजनीतिक लड़ाई में किसी की मां-बहन के सम्मान को निशाना बनाना उचित है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गाली देने वाली नेता से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं।
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • अयोध्या जनपद के विकास खंड हैरिग्टनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहन स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम देवी मंत्रोच्चारण और हवन के तत्पश्चात शुरू कराया गया। भंडारे में दोपहर से लेकर देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, और बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर के पुजारी पंचराम मौर्या ने जानकारी दी कि यह भंडारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया था। क्षेत्रवासियों के अनुसार, मां काली माता मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है, और यही वजह है कि यह भंडारा कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। इस विशाल भंडारे में ओम प्रकाश मौर्या, अजय कुमार शर्मा, मनोरम मौर्या, दिनेश मौर्या, अजीत मोर्या, राणा सिंह जोहन के अनोखे संगीतकार, अमरनाथ मौर्या, अमित मौर्या, सतीश कुमार मौर्या, अमन कुमार मौर्या, हनुमान मौर्या, अमित मौर्या, कुंदन कनौजिया, गुल्लू कनौजिया, पप्पू लाल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सज्जन मौर्य, अजीत मौर्या, अमित मौर्या, दुर्गेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिवपूजन मौर्या सहित समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    3
    अयोध्या जनपद के विकास खंड हैरिग्टनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहन स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम देवी मंत्रोच्चारण और हवन के तत्पश्चात शुरू कराया गया। भंडारे में दोपहर से लेकर देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, और बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर के पुजारी पंचराम मौर्या ने जानकारी दी कि यह भंडारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया था। क्षेत्रवासियों के अनुसार, मां काली माता मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है, और यही वजह है कि यह भंडारा कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया।

इस विशाल भंडारे में ओम प्रकाश मौर्या, अजय कुमार शर्मा, मनोरम मौर्या, दिनेश मौर्या, अजीत मोर्या, राणा सिंह जोहन के अनोखे संगीतकार, अमरनाथ मौर्या, अमित मौर्या, सतीश कुमार मौर्या, अमन कुमार मौर्या, हनुमान मौर्या, अमित मौर्या, कुंदन कनौजिया, गुल्लू कनौजिया, पप्पू लाल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सज्जन मौर्य, अजीत मौर्या, अमित मौर्या, दुर्गेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिवपूजन मौर्या सहित समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
  • अयोध्या के बीकापुर में आयोजित एक बड़े सम्मेलन के दौरान, बीएसपी नेता जितेंद्र सिंह बबलू ने मंच से राजकुमार भाटी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें खुला चैलेंज दिया। अपने संबोधन में बबलू ने ब्राह्मण समाज के सम्मान और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात की, स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, जिससे क्षेत्र में सियासी गर्माहट बढ़ गई है।
    1
    अयोध्या के बीकापुर में आयोजित एक बड़े सम्मेलन के दौरान, बीएसपी नेता जितेंद्र सिंह बबलू ने मंच से राजकुमार भाटी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें खुला चैलेंज दिया।

अपने संबोधन में बबलू ने ब्राह्मण समाज के सम्मान और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात की, स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, जिससे क्षेत्र में सियासी गर्माहट बढ़ गई है।
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के विकास खंड हैरिग्टनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहन स्थित मां काली माता मंदिर में आज एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देवी मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के बाद शुरू हुए इस भंडारे में दोपहर से देर रात तक श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा, जिन्होंने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर के पुजारी पंचराम मौर्या ने जानकारी दी कि यह भंडारा हर वर्ष की भांति इस साल भी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। क्षेत्रवासियों के अनुसार, मां काली माता मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है, और यह भंडारा कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस विशाल भंडारे में मुख्य रूप से ओम प्रकाश मौर्या, अजय कुमार शर्मा, मनोरम मौर्या, दिनेश मौर्या, अजीत मोर्या, राणा सिंह जोहन के अनोखे संगीतकार, अमरनाथ मौर्या, अमित मौर्या, सतीश कुमार मौर्या, अमन कुमार मौर्या, हनुमान मौर्या, अमित मौर्या, कुंदन कनौजिया, गुल्लू कनौजिया, पप्पू लाल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सज्जन मौर्य, अजीत मौर्या, अमित मौर्या, दुर्गेश गुप्ता, राजेश गुप्ता और शिवपूजन मौर्या सहित समस्त ग्राम व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    4
    अयोध्या जनपद के विकास खंड हैरिग्टनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहन स्थित मां काली माता मंदिर में आज एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देवी मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के बाद शुरू हुए इस भंडारे में दोपहर से देर रात तक श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा, जिन्होंने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर के पुजारी पंचराम मौर्या ने जानकारी दी कि यह भंडारा हर वर्ष की भांति इस साल भी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। क्षेत्रवासियों के अनुसार, मां काली माता मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है, और यह भंडारा कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

इस विशाल भंडारे में मुख्य रूप से ओम प्रकाश मौर्या, अजय कुमार शर्मा, मनोरम मौर्या, दिनेश मौर्या, अजीत मोर्या, राणा सिंह जोहन के अनोखे संगीतकार, अमरनाथ मौर्या, अमित मौर्या, सतीश कुमार मौर्या, अमन कुमार मौर्या, हनुमान मौर्या, अमित मौर्या, कुंदन कनौजिया, गुल्लू कनौजिया, पप्पू लाल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सज्जन मौर्य, अजीत मौर्या, अमित मौर्या, दुर्गेश गुप्ता, राजेश गुप्ता और शिवपूजन मौर्या सहित समस्त ग्राम व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    9 hrs ago
  • भरत तिवारी से जुड़े मामले को लेकर ADG सुधांशु कुमार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
    1
    भरत तिवारी से जुड़े मामले को लेकर ADG सुधांशु कुमार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    10 hrs ago
  • विपक्षी नेताओं और ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर "भरत एनकाउंटर" के विरोध में सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने बिहार पुलिस के खिलाफ "मुर्दाबाद" के नारे लगाए और साथ ही सम्राट चौधरी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
    4
    विपक्षी नेताओं और ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर "भरत एनकाउंटर" के विरोध में सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने बिहार पुलिस के खिलाफ "मुर्दाबाद" के नारे लगाए और साथ ही सम्राट चौधरी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर में अग्निकांड का एक मामला सामने आया है। इस घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र अपनी जान बचाने के लिए इमारत की छत से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर में अग्निकांड का एक मामला सामने आया है। इस घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र अपनी जान बचाने के लिए इमारत की छत से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.