जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाये वादकारी रायबरेली : मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 दिनांक 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक चल रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा वादकारियों से अपील की गयी कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत वैवाहिक विवाद के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बटवारें से सम्बन्धित मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले से सम्बन्धित अधिकाधिक मामलों को जिनमें सुलह-समझौता की अधिक संभावना बन रही हो, को उक्त अभियान के अन्तर्गत जिला मध्यस्थता केन्द्र ए०डी०आर० सेन्टर, छजलापुर, रायबरेली प्रेषित करा कर उक्त अभियान का लाभ उठा सकते है।
जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाये वादकारी रायबरेली : मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 दिनांक 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक चल रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा वादकारियों से अपील की गयी कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत वैवाहिक विवाद के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बटवारें से सम्बन्धित मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले से सम्बन्धित अधिकाधिक मामलों को जिनमें सुलह-समझौता की अधिक संभावना बन रही हो, को उक्त अभियान के अन्तर्गत जिला मध्यस्थता केन्द्र ए०डी०आर० सेन्टर, छजलापुर, रायबरेली प्रेषित करा कर उक्त अभियान का लाभ उठा सकते है।
- ग्राम प्रहरियों की गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका – मनोज कुमार पाण्डेय रायबरेली : मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने आज रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद रायबरेली में राना बेनी माधव बख्श सिंह ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश, मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मा० मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्राम प्रहरियों ने देखा और सुना। इसके उपरांत पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले जनपद रायबरेली के 10 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा० मंत्री ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्राम प्रहरी पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गांवों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें सम्मान प्रदान करने की पहल की गई है। यह ग्राम प्रहरियों के योगदान के प्रति संवेदनशीलता तथा उनकी भूमिका के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण स्तर पर पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं, इसलिए उनके कार्यों की सराहना एवं सम्मान किया जाना आवश्यक है। आज जनपद के 658 ग्राम प्रहरी इस योजना से लाभान्वित हुवे है। मा० मंत्री जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं एवं निर्णयों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा अपेक्षा की कि वे आगे भी पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, क्षेत्राधिकारी सुजीत राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- अलावलपुर में दबंगों का उत्पात! घर पर पहुंचकर मारपीट और पथराव, पीड़ित को गंभीर चोटें रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में दबंगों द्वारा एक पीड़ित के घर पर पहुंचकर मारपीट और ईंट-पत्थर चलाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ लोग पीड़ित के घर पहुंचे और वहां मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विवाद बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सहायता नंबर 112 की टीम मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की विस्तृत कार्रवाई की जानकारी अभी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- ऊंचाहार में ठाकुर इन होटल के अंदर पति को दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाने के शक में किया हाइवोल्टेज ड्रामा,,,, रायबरेली के ऊंचाहार में ठाकुर इन होटल के अंदर पति को दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाने के शक में हाइवोल्टेज ड्रामा किया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद होटल मैनेजर और 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पति और उसके साथियों को पीछे के रास्ते से भगा दिया गया। पुलिस और होटल प्रबंधन ने काफी देर बाद होटल का दरवाजा खुलवाया और दो लड़कियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जबकि महिला के पति के होटल में होने के सबूत मिले हैं। पूरा मामला कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले से जुड़ा है। के ही कस्बे के नामचीन मिठाई की दुकान संचालक की पत्नी का उसके पति से काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा है। पत्नी को पति पर दूसरी पत्नी से अवैध संबंधों का गहरा शक है। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। पत्नी का आरोप है कि मिठाई की दूकान संचालक पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। पैतृक जमीन बेचकर सलोन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली अय्याशी करता है। पत्नी को लंबे समय से पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का गहरा शक था। कई बार उस महिला से पत्नी की नोकझोक ही चुकी थी। बीती रात महिला की सटीक जानकारी मिली कि उसका पति अपने तीन साथियों और दो दूसरी महिलाओं के साथ सलोन रोड पर एनटीपीसी गेट नंबर 1 स्थित ठाकुर इन होटल में जन्म दिन मानने के साथ होटल के कमरे में अय्याशी कर रहा है। सूचना मिलते ही महिला होटल पहुंची और वहां जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पत्नी के होटल पहुंचते ही हडकंप मचा गया। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। सफलता न मिलने पर पत्नी ने 112 पुलिस को सूचना दी। घंटों चले बाद चले इस वोल्टेज ड्रामा के बाद देर रात पुलिस ने होटल प्रबंधन के साथ दूसरी चाभी से दरवाजा खोला कमरे में दो लड़कियां मिली । महिला का पति तो नहीं मिला किंतु उसके और साथियों के वहां होने के सबूत मिले हैं। महिला का दावा है कि उसके पति के कपड़े और उसके घर के डीजे साउंड समेत अन्य वस्तुएं मिली हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाए हैं कि होटल प्रबंधन और पुलिस ने जानबूझकर देरी किया और उसे बाहर निकालकर पीछे के रास्ते से उसके पति और साथियों को भगा दिया। 112 पुलिस ने महिलाओं से पूछ तांच के बाद कोतवाली ले गई है। परेशान महिला ने पुलिस से न्याय की उम्मीद जताई है। सोमवार की दोपहर जानकारी देते हुए नवागंतुक कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। महिला को काफी साल पहले से पति कोतवाली लाई गई महिला के साथ अवैध संबंधों का शक है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।1
- आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर कस्बे के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। - गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया गया। → इस दौरान एसडीएम मंझनपुर, थाना पुलिस, महिला थाना पुलिस और जोनल दंगा नियंत्रण टीम मौजूद रही। - पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। - त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। - पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना है, ताकि आमजन बिना किसी भय के त्योहार मना सकें। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर कस्बे के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। - गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया गया। → इस दौरान एसडीएम मंझनपुर, थाना पुलिस, महिला थाना पुलिस और जोनल दंगा नियंत्रण टीम मौजूद रही। - पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। - त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। - पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना है, ताकि आमजन बिना किसी भय के त्योहार मना सकें।1
- कौशाम्बी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी सत्यनारायण ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ मंझनपुर कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। गश्त के दौरान एसडीएम मंझनपुर, थाना पुलिस, महिला थाना पुलिस, जोनल दंगा नियंत्रण टीम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम मौजूद रही। कौशाम्बी पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की बात कही।1
- बिहरिया में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी दीपक भूकर ने रोपे पौधे हथिगवां क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए उठाया गया कदम एएसपी और सीओ कुण्डा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम कुण्डा/प्रतापगढ़। जनपद में जनसुरक्षा, मजबूत कानून-व्यवस्था और आमजन को त्वरित पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ बुधवार को हथिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी बिहरिया का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ इस नई चौकी का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी: इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायण वैस मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नई पुलिस चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुस्तैदी से कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना हथिगवां श्री सत्येन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण और सम्मानित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रतापगढ़ पुलिस ने दोहराया कि वह जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं1
- भट्टा मालिक से मारपीट, स्कार्पियो से पीछा कर अपहरण का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच रायबरेली-लालगंज तहसील क्षेत्र के खीरो स्थित खुस्टी की पुलिया के पास स्थित एलके ब्रिक फील्ड में साझेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित ने अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुबख्शगंज थाने में तहरीर दी है।गुरबक्शगंज थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बदायूं जनपद के थाना बजीरगंज के ग्राम सिसेया निवासी अफसर अली पुत्र पुत्तन ने बताया कि वह उक्त ईंट भट्टे का आधा साझीदार है। आरोप है कि दूसरे साझीदार कौशलकिशोर पुत्र गयालाल निवासी बलुआखेड़ा,पोस्ट मवई, थाना मौरावां, जनपद उन्नाव अपने भाई, तीन भतीजों अखिलेश, अनुज पुत्र रामलखन, मुंशी पवन व तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद कर रहा है।पीड़ित के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने भट्ठे पर उसके व उसके बेटे के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। वह मोटरसाइकिल से रायबरेली जा रहा था तो आरोपी सफेद स्कार्पियो से उसका पीछा करने लगे। भीतरगांव में ग्रामीण बैंक के पास मिश्रा मेडिकल स्टोर के सामने रोककर हाथापाई की और अपहरण करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर वह आगे बढ़ा तो आनंदी देवी इंटर कॉलेज के सामने फिर रोककर मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और गाड़ी में रखी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी *थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे -* घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पीड़ित व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाये वादकारी रायबरेली : मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 दिनांक 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक चल रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा वादकारियों से अपील की गयी कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत वैवाहिक विवाद के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बटवारें से सम्बन्धित मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले से सम्बन्धित अधिकाधिक मामलों को जिनमें सुलह-समझौता की अधिक संभावना बन रही हो, को उक्त अभियान के अन्तर्गत जिला मध्यस्थता केन्द्र ए०डी०आर० सेन्टर, छजलापुर, रायबरेली प्रेषित करा कर उक्त अभियान का लाभ उठा सकते है।1