Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौहल्ला नई बस्ती में ई-रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद दिनांक 03-03-2026 को थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला नई बस्ती में ई-रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भी जानकारी साझा की गई है। #MTFNews #Firozabad #UPNews #BreakingNews
MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
मौहल्ला नई बस्ती में ई-रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद दिनांक 03-03-2026 को थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला नई बस्ती में ई-रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भी जानकारी साझा की गई है। #MTFNews #Firozabad #UPNews #BreakingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैं रामजीत सिंह पौनियां पुत्र श्री सतीश चंद्र पौनिया निवासी बदनपुर पोस्ट टूंडला जिला फिरोजाबाद का निवासी हूँ मेरे पापा जी की जमीन का कोर्ट में मुकद्दमा विचाराधीन है उसी जमीन पर कब्जा कर लिया है प्रधान जी और अज्ञात लोगों ने रातों रात में मैंने थाने में भी तहरीर दी विधायक जी के पास भी गया लेकिन मुझे न्याय नहीं मिलता प्रधान जी ने मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए थे हरिजन एक्ट के और मुझे थाने में भी बंद करा दिया था आज मैं अगर आत्महत्या कर के मरता हूँ तो उसका जिम्मेदार सबसे पहले प्रधान जी ही होंगे मेरा मोबाइल नंबर 84493063633
- DOSTI INDIA4
- उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज यादव ने अलीगढ़ वीडियो से होली पर एक अपील की है उन्होंने सभी से होली के महापर्व पर कहा है की होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है किसी पर भी जबरन रंग व गुलाल ना डालें उन्होंने कहा कि कुछ लोग शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाते है तो उस पर अभियोग दर्ज़ कर मोटरसाइकिल को सीज किया जाएगा | डी जे संचालको को भी नोटिस दिया गया है कि आपत्तिजनक या अश्लील गाने ना बजाये | होली पर डीजे पर शराब पीकर ना जाए जिससे झगड़ा होने से बचा जाये अगर ऐसा कृत्य करते हुए कोई व्यक्ति मिलता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी | उन्होने कहा है होली पर प्रेम व आपसी सौहार्द बनाये रखें | Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- थाना फतेहाबाद ब्रेकिंग,,,, चिनाई करके लॉट रहा था फतेहाबाद तभी खण्डेर के पास ट्रक ने मारी टक्कर1
- आज सुबह तड़के 4 बजे अरनोटा पुल पर भीषण हादसा आगरा-बाह हाईवे पर सुबह करीब 4:00 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार बाह की ओर जा रहे बालू से भरे ट्रक में स्विफ्ट कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो की मौके पर मौत, सात घायल सभी लोग नोएडा से अपने घर भिंड (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। होली मनाने जा रहे परिवार पर कहर टूट पड़ा। नींद की झपकी बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को आई नींद की झपकी हादसे का कारण बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से फतेहाबाद सीएससी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।2
- अब खामेनेई की पत्नी ने भी तोड़ा दम, अमेरिकी हमले में हुई थीं बुरी तरह घायल ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरेह खोजास्तेह बागरजादेह था। वह हालिया अमेरिकी हमले में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। बता दें कि अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं, जवाब में ईरान भी अमेरिका के विभिन्न ठिकानों को निशाने पर लिए हुए है।1
- आप देख रहे हैं MTF news बड़ी खबर फिरोजाबाद के आगरा गेट स्थित एक स्कूल के बाहर ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया मामला आगरा गेट स्थित किड्स कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर का है। आरोप है कि स्कूल के गार्ड ने एक वृद्ध व्यक्ति और उसके बेटे के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे ई-रिक्शा खड़ा कर रहे थे, तभी गार्ड ने इसका विरोध किया और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और मारपीट का आरोप लगाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित पक्ष ने स्कूल प्रबंधन के वर्चस्व का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आ पाएगी। इस खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए MTF News के साथ।1
- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण द्वारा समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें। उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- Post by S KUMAR2