Shuru
Apke Nagar Ki App…
TRAFFIC
S KUMAR
TRAFFIC
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- होली के त्यौहार को लेकर शासन की मजबूत प्रशासन ने चौराहे पर लगाया चेकिंग अभियान ,कई बाइक हुई सीज और कई बाइक हुई चालान , चेकिंग को लेकर सड़कों पर काफी राहत देखने को मिला,, पिपरी थाना इंस्पेक्टर और रेणुकूट चौकी इंचार्ज तमाम पुलिस बल चौराहे पर चेकिंग करते नजर आए1
- आज दिनांक 03.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे यूपी-112 के माध्यम से थाना कमलानगर पुलिस को एक युवक की मृत्यु के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल श्मशान घाट, बल्केश्वर पहुंचे। मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि प्रातः लगभग 05:30 बजे सीने में दर्द होने पर दीपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, जिसमें मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) पाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इसी प्रकरण के संबंध में सोशल मीडिया पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मृत्यु हुई है। उक्त सूचना पूर्णतः असत्य एवं निराधार है। घटनास्थल पर किसी प्रकार का डीजे नहीं बज रहा था। घटना के संबंध में एसीपी छत्ता,शेषमणि उपाध्याय की बाइट। Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- DOSTI INDIA4
- आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक महिला संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने महिला को खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे को देख घबराहट में उठाया कदम मिली जानकारी के अनुसार, महिला का छोटा बच्चा पहले ही ट्रेन के अंदर जा चुका था। जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी, महिला घबरा गई और दौड़कर कोच का हैंडल पकड़ने की कोशिश करने लगी। इसी आपाधापी में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर दूर तक घिसटती चली गई। मौजूद लोगों ने दिखाई तत्परता प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और मुस्तैद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तुरंत दौड़कर महिला को सुरक्षित दूरी पर खींचा। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में फंस सकती थी। इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रेलवे की अपील: 'जान जोखिम में न डालें' रेलवे अधिकारियों ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए यात्रियों से एक बार फिर अपील की है: चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास बिल्कुल न करें। यदि बच्चा या सामान ट्रेन में छूट जाए, तो तुरंत अलार्म चेन खींचें या स्टेशन स्टाफ की मदद लें। जल्दबाजी आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। खास बात: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे एक मां की ममता और घबराहट ने उसे खतरे में डाल दिया। रेलवे प्रशासन अब यात्रियों को जागरूक करने के लिए इस वीडियो का इस्तेमाल चेतावनी के तौर पर कर सकता है।1
- villege chota surehra Etmadpur agra1
- दिनांक 03-03-2026 को थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला नई बस्ती में ई-रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भी जानकारी साझा की गई है। #MTFNews #Firozabad #UPNews #BreakingNews1
- फिरोजाबाद में होली का रंग अब बाजारों में चढ़ने लगा है। जैसे-जैसे त्योहार नज़दीक आ रहा है, गुलाल की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार बाजार में RB मुर्गा ब्रांड का गुलाल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक खुद नाम लेकर इसी ब्रांड की डिमांड कर रहे हैं। वहीं मोर मुकुट ब्रांड का गुलाल भी बिक्री में पीछे नहीं है। बाजार में सॉफ्ट और आकर्षक रंगों वाले नए गुलाल भी आए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रंगों के इस त्योहार पर बाजारों में रौनक है और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- ⚠️ होली पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई 🛑 सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर पुलिस की नजर 🎙️ एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने दी मामले में आधिकारिक बाइट1