logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर- मालिरा के जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या से इलाके में सनसनी मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालिरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Khulasha news
Khulasha news
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मुजफ्फरनगर- मालिरा के जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या से इलाके में सनसनी मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालिरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिग न्यूज लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के नाम पर सड़कों पर महंगी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल थाना बीकेटी क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच। सड़क से लेकर SR Global School के अंदर तक स्टंटबाजी, गाड़ी के गेट पर बैठकर बनाई रील चंद व्यूज और लाइक्स के लिए युवाओं ने डाली जान जोखिम में, ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी आए दिन सामने आ रहे स्टंटबाजी के वीडियो, प्रशासन पर उठ रहे सवाल लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल -आखिर कब लगेगी स्टंट बाजों पर लगाम? वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही पहचान, जल्द हो सकती है सख्त कार्रवाई।
    1
    बिग न्यूज 
लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के नाम पर सड़कों पर महंगी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल थाना बीकेटी क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच। 
सड़क से लेकर SR Global School के अंदर तक स्टंटबाजी, गाड़ी के गेट पर बैठकर बनाई रील चंद व्यूज और लाइक्स के लिए युवाओं ने डाली जान जोखिम में, ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी आए दिन सामने आ रहे स्टंटबाजी के वीडियो, प्रशासन पर उठ रहे सवाल लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल -आखिर कब लगेगी स्टंट बाजों पर लगाम?
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही पहचान, जल्द हो सकती है सख्त कार्रवाई।
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है। रिया किन्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र से जुड़ा था, जहां लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, विरोधी पक्ष द्वारा उन पर गलत आरोप लगाए गए और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए स्टे लिया गया। “लेकिन ऊपर वाले के यहां इंसाफ होता है, और आखिरकार सच्चाई की जीत हुई,” उन्होंने कहा। वकीलों को ‘देवता’ बताया, शील्ड देकर किया सम्मानित रिया किन्नर ने इस मुकदमे में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं हरीश टुटेजा और रोहित टुटेजा की सराहना करते हुए उन्हें “देवता समान” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों वकीलों ने कानूनी तथ्यों और मजबूत दलीलों के आधार पर स्टे को खारिज कराया और उन्हें न्याय दिलाया। इसी क्रम में रिया किन्नर रामराज पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि “अगर सच्चे और ईमानदार वकील साथ हों तो न्याय अवश्य मिलता है।” “पुरकाजी अब मेरा क्षेत्र” — जनता से अपील रिया किन्नर ने बयान में यह भी कहा कि पुरकाजी क्षेत्र अब उनका है और वह यहां सामाजिक कार्यों को और मजबूती देंगी। उन्होंने पुरकाजी की जनता से अपील की कि बधाई और समर्थन केवल उन्हें दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अन्य किन्नरों द्वारा उन पर निराधार आरोप लगाए गए थे, लेकिन अदालत के फैसले ने उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी है। क्षेत्र में चर्चा का विषय इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुरकाजी क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया है, जबकि विरोधी पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रिया किन्नर ने कहा कि वह आगे भी समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रहेंगी और महिला एकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य जारी रखेंगी।
    1
    मुजफ्फरनगर/पुरकाजी।
राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है।
रिया किन्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र से जुड़ा था, जहां लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, विरोधी पक्ष द्वारा उन पर गलत आरोप लगाए गए और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए स्टे लिया गया। “लेकिन ऊपर वाले के यहां इंसाफ होता है, और आखिरकार सच्चाई की जीत हुई,” उन्होंने कहा।
वकीलों को ‘देवता’ बताया, शील्ड देकर किया सम्मानित
रिया किन्नर ने इस मुकदमे में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं हरीश टुटेजा और रोहित टुटेजा की सराहना करते हुए उन्हें “देवता समान” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों वकीलों ने कानूनी तथ्यों और मजबूत दलीलों के आधार पर स्टे को खारिज कराया और उन्हें न्याय दिलाया।
इसी क्रम में रिया किन्नर रामराज पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि “अगर सच्चे और ईमानदार वकील साथ हों तो न्याय अवश्य मिलता है।”
“पुरकाजी अब मेरा क्षेत्र” — जनता से अपील
रिया किन्नर ने बयान में यह भी कहा कि पुरकाजी क्षेत्र अब उनका है और वह यहां सामाजिक कार्यों को और मजबूती देंगी। उन्होंने पुरकाजी की जनता से अपील की कि बधाई और समर्थन केवल उन्हें दिया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अन्य किन्नरों द्वारा उन पर निराधार आरोप लगाए गए थे, लेकिन अदालत के फैसले ने उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
क्षेत्र में चर्चा का विषय
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुरकाजी क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया है, जबकि विरोधी पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
रिया किन्नर ने कहा कि वह आगे भी समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रहेंगी और महिला एकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य जारी रखेंगी।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: रिया किन्नर ने जीता चर्चित केस, वकीलों को बताया ‘देवता’
    1
    मुजफ्फरनगर: रिया किन्नर ने जीता चर्चित केस, वकीलों को बताया ‘देवता’
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक एवं कट्टर हिंदूवादी विचारधारा से परिपूर्ण सुरेश चौहान जी का आज मुजफ्फरनगर हृदय स्थल शिव चौक पर आगमन के दौरान शिवसेना नेताओं ने किया पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं महादेव के श्री चरणों में नमन करते हुए सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान जी ने कहा कि हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा कुछ विधर्मी भारत का भाईचारा बिगड़ने का जो प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देना है/ वही शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा (मु.नगर) लक्ष्मीनगर की पावन धरती पर पधारे प्रत्येक देशभक्ति एवं कट्टर सनातनी हमारे लिए पूजनीय है हम सभी ऐसे हिंदू वीरों का हौसला बढ़ाते आए हैं और हमेशा बढ़ते रहेंगे/ इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी नगर अध्यक्ष कल्पना ठाकुर सोनिया तोमर शिवम पंडित राहुल सैनी नगर अध्यक्ष विद्यार्थी सेना आकाश सैनी अजय सैनी आदि/
    4
    सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक एवं कट्टर हिंदूवादी विचारधारा से परिपूर्ण सुरेश चौहान जी का आज मुजफ्फरनगर हृदय स्थल शिव चौक पर आगमन के दौरान शिवसेना नेताओं ने किया पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं महादेव के श्री चरणों में नमन करते हुए सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान जी ने कहा कि हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा कुछ विधर्मी भारत का भाईचारा बिगड़ने का जो प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देना है/ वही शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा (मु.नगर) लक्ष्मीनगर की पावन धरती पर पधारे प्रत्येक देशभक्ति एवं कट्टर सनातनी हमारे लिए पूजनीय है हम सभी ऐसे हिंदू वीरों का हौसला बढ़ाते आए हैं और हमेशा बढ़ते रहेंगे/
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी नगर अध्यक्ष कल्पना ठाकुर सोनिया तोमर शिवम पंडित राहुल सैनी नगर अध्यक्ष विद्यार्थी सेना आकाश सैनी अजय सैनी आदि/
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का सीमेंटेड हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। गिरा हुआ भारी सीमेंटेड ब्लॉक नीचे से गुजर रहे ऑटो और कार पर आ गिरा, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
    1
    मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का सीमेंटेड हिस्सा अचानक नीचे गिर गया।
गिरा हुआ भारी सीमेंटेड ब्लॉक नीचे से गुजर रहे ऑटो और कार पर आ गिरा, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Radhika Singh
    1
    Post by Radhika Singh
    user_Radhika Singh
    Radhika Singh
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निर्धना में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। गांव मे स्थित 'भगवती ज्वेलर्स' नामक दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। मुज़फ्फरनगर निवासी ​दुकान के मालिक गौरव वर्मा पुत्र राकेश वर्मा के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान आसपास लोगों की आवाजाही होने के कारण वे घबरा गए और मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि दुकान के अंदर से किसी भी प्रकार के माल की हानि नहीं हुई है। ​ ​यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से ताले तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। ​ सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पीड़ित गौरव वर्मा ने इस संबंध में थाना चरथावल में लिखित तहरीर दी है और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    2
    मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निर्धना में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। गांव मे स्थित 'भगवती ज्वेलर्स' नामक दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया।
मुज़फ्फरनगर निवासी ​दुकान के मालिक गौरव वर्मा पुत्र राकेश वर्मा के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान आसपास लोगों की आवाजाही होने के कारण वे घबरा गए और मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि दुकान के अंदर से किसी भी प्रकार के माल की हानि नहीं हुई है।
​
​यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से ताले तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
​
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पीड़ित गौरव वर्मा ने इस संबंध में थाना चरथावल में लिखित तहरीर दी है और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिग न्यूज आयोजित एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तय संख्या से कहीं अधिक बाराती पहुंच गए, जिसके चलते खाने की व्यवस्था कम पड़ गई और विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, लड़की पक्ष ने लगभग 150 बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी, लेकिन बारात में करीब 300 से अधिक लोग शामिल हो गए। जैसे ही भोजन परोसा जाने लगा, कुछ ही देर में कई व्यंजन समाप्त हो गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ बारातियों ने भोजन कम पड़ने पर नाराजगी जताई, जबकि लड़की पक्ष का कहना था कि तय संख्या से दोगुने लोगों के आने की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद अतिरिक्त भोजन की व्यवस्था की गई, तब जाकर समारोह दोबारा सामान्य हो सका। हालांकि इस घटना से दोनों परिवारों के रिश्तों में खटास आने की चर्चा है।
    1
    बिग न्यूज 
आयोजित एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तय संख्या से कहीं अधिक बाराती पहुंच गए, जिसके चलते खाने की व्यवस्था कम पड़ गई और विवाद खड़ा हो गया।
जानकारी के अनुसार, लड़की पक्ष ने लगभग 150 बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी, लेकिन बारात में करीब 300 से अधिक लोग शामिल हो गए। जैसे ही भोजन परोसा जाने लगा, कुछ ही देर में कई व्यंजन समाप्त हो गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ बारातियों ने भोजन कम पड़ने पर नाराजगी जताई, जबकि लड़की पक्ष का कहना था कि तय संख्या से दोगुने लोगों के आने की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद अतिरिक्त भोजन की व्यवस्था की गई, तब जाकर समारोह दोबारा सामान्य हो सका। हालांकि इस घटना से दोनों परिवारों के रिश्तों में खटास आने की चर्चा है।
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेडी में 7 महीने से अपनी भाभी के नाम का राशन ले जाने वाले कपिल का हुआ भंडाफोड़ जिसमें पीड़ित शीतल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 महीने से उसके नाम का राशन उसका देवर कपिल ले जा रहा था इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला राशन लेने राशन डीलर की दुकान पर पहुंची तब राशन डीलर ने बताया कि तुम्हारा राशन तुम्हारा देवर कपिल ले गया है इस बात को लेकर कपिल और उसकी भाभी में विवाद हो गया जिसके बाद महिला ने स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत भी की इसके बाद दोनों का आपसी समझौता भी हो गया लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो तब सामने आई जब कपिल ने राशन डीलर पर राशन न देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को सोपा जिसमें राशन डीलर का कहना है कि भाभी और देवर का राशन को लेकर विवाद हुआ था और अब दोनों में समझौता हो गया है
    1
    जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेडी में 7 महीने से अपनी भाभी के नाम का राशन ले जाने वाले कपिल का हुआ भंडाफोड़ जिसमें पीड़ित शीतल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 महीने से उसके नाम का राशन उसका देवर कपिल ले जा रहा था इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला राशन लेने राशन डीलर की दुकान पर पहुंची तब राशन डीलर ने बताया कि तुम्हारा राशन तुम्हारा देवर कपिल ले गया है इस बात को लेकर कपिल और उसकी भाभी में विवाद हो गया जिसके बाद महिला ने स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत भी की इसके बाद दोनों का आपसी समझौता भी हो गया लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो तब सामने आई जब कपिल ने राशन डीलर पर राशन न देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को सोपा जिसमें राशन डीलर का कहना है कि भाभी और देवर का राशन को लेकर विवाद हुआ था और अब दोनों में समझौता हो गया है
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.