दलित युवक ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज न होने की शिकायत माधौगढ़/जालौन: जनपद जालौन माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर निवासी एक दलित युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे खेत जाते समय आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और डीजल पाइप से गले में फंदा डालकर जान लेने का प्रयास किया गया। साथ ही जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी का भी उल्लेख किया गया है। पीड़ित ने घटना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में होने का दावा किया है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि चौकी जगम्मनपुर व थाना रामपुरा में शिकायत देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद भी संतोषजनक कार्रवाई न होने तथा जांच में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर मामले को संज्ञान में लेकर जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

- दलित युवक ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज न होने की शिकायत माधौगढ़/जालौन: जनपद जालौन माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर निवासी एक दलित युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे खेत जाते समय आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और डीजल पाइप से गले में फंदा डालकर जान लेने का प्रयास किया गया। साथ ही जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी का भी उल्लेख किया गया है। पीड़ित ने घटना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में होने का दावा किया है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि चौकी जगम्मनपुर व थाना रामपुरा में शिकायत देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद भी संतोषजनक कार्रवाई न होने तथा जांच में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर मामले को संज्ञान में लेकर जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।1
- जालौन जिले के जालौन गल्ला मंडी में बने गेंहू खरीद केंद्र से जुड़ी खबर नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नवीन गल्ला मंडी में बने गेंहू खरीद केंद्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां गड़बड़झाले का आरोप लगाया गया है1
- जालौन तहसील परिसर में बाइक हटाने का अनोखा तरीका / वीडियो वायरल /बाइक को लाठी में फंसाकर टांगते हुए* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ खबरों का सिलसिला जारी *जालौन तहसील परिसर में बाइक हटाने का अनोखा तरीका / वीडियो वायरल /बाइक को लाठी में फंसाकर टांगते हुए* जनपद जालौन के कोंच तहसील परिसर में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब बाइक खड़ी करने को लेकर प्रशासनिक कार्यवाही की चर्चा का विषय बन गई वहीं जानकारी के मुताबिक तहसील परिसर में एक बाइक साइड से खड़ी नहीं थी जिस पर एसडीएम नाराज हो गए आप को बता दें कि बताया जा रहा है कि एसडीएम ने तत्काल कोतवाली पुलिस को फोन कर बाइक हटाने के निर्देश दिए सूचना मिलते ही दो दरोगाओं समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई वहीं इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाइक को लाठी में फंसाकर टांगते हुए कोतवाली पहुंचाया वहीं घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं वहीं पूरा मामला जालौन के कोंच तहसील परिसर का बताया जा रहा है3
- हमीरपुर में बुधवार को यमुना नदी में नाव पलट गई। नाव में महिला-बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। नाविक ने तीन को बचा लिया, लेकिन 6 लोग लापता हो गए। इनमें एक महिला और 5 बच्चे हैं। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर शाम करीब 6 बजे का है। नाव सवार यमुना नदी के उस पार एक टापू पर खरबूजा-ककड़ी खाने गए थे। लौटते समय नदी के बीच नाव पलट गई। नाव भी लापता है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अंधेरा होने की वजह से लापता लोगों की तलाश नहीं हो पा रही है। रेस्क्यू के लिए NDRF को बुलाया गया है। सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने लापता लोगों को जल्द-से-जल्द ढूंढने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया है।रिश्तेदारी में आए थे सभी मामला कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया का है। यह गांव यमुना नदी के किनारे बसा है। गांव निवासी श्रीपाल की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को विदाई के बाद शाम करीब 6 बजे रिश्तेदारी में आए 10 लोग नाव पर सवार होकर यमुना पार चले गए। वहां पर सभी ने खरबूजा और ककड़ी तोड़ी। खाने के बाद सभी नाव से लौट रहे थे। लेकिन यमुना नदी में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। नाव धीरू चला रहा था। उसने विष्णु, रिंकू और पारुल को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन आकांक्षा (9), रानी (9), ब्रजरानी (25), लभ्यांश (5), गोरेलाल (6) और आदित्य (11) लापता हो गए।अंधेरा होने से रेस्क्यू में दिक्कत हादसे की सूचना मिलते ही नदी के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कत हो रही है। बचाए गए तीनों लोगों को कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नदी किनारे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और लापता लोगों की तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें लगाने के निर्देश दिए।#new #india #news #vairal #letest1
- जालौन के कोंच में भाजपा मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- लहार में एसडीएम विजय सिंह यादव ने अवैध शराब के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की, उसे जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया। मौके से भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिससे महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों का जवाब मिला। एसडीएम ने आबकारी विभाग को सात दिनों के भीतर सभी अवैध अड्डों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।1
- जनपद जालौन के नागराज धाम में एक अनूठा दरबार लग रहा है, जहाँ महाराज सत्या जी ज्योतिष विद्या से बिना पूछे ही लोगों की समस्याओं का समाधान बता रहे हैं। हर सोमवार को यहाँ सैकड़ों श्रद्धालु अपनी परेशानियों का हल पाने की उम्मीद में पहुंचते हैं, जिससे इस धाम के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन में एक महिला ने युवक पर सरेआम छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। रामपुरा थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने क्षेत्राधिकारी से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।1