logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मची धूम, बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला भजनों पर थिरकती हुई नजर आईं, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

15 hrs ago
user_Ravendra Jadon Patrkar
Ravendra Jadon Patrkar
Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मची धूम, बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला भजनों पर थिरकती हुई नजर आईं, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नीम करोली बाबा का अनोखा किस्सा, 20 मिनट तक राज्यपाल को करना पड़ा इंतजार! 🙏 नीम करोली बाबा का अनोखा किस्सा, 20 मिनट तक राज्यपाल को करना पड़ा इंतजार! हाल ही में चर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं। बाबा लक्ष्मण दास के नाम से भी प्रसिद्ध नीम करोली बाबा की सादगी और उनके भक्तों से जुड़े अनेक अनुभव आज भी लोगों को आकर्षित करते हैं। 📖 केशव दास की पुस्तक 'Barefoot in the Heart' में भक्तों द्वारा बताए गए ऐसे ही एक किस्से का उल्लेख मिलता है। किस्से के अनुसार, एक बार बाबा एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान एक भक्त को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल बाबा से फोन पर बात करना चाहते हैं। जब भक्त ने बाबा को यह बात बताई तो उन्होंने बेहद सहजता से बाथरूम का रुख किया और अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर में कमरे का फोन बजा। दूसरी ओर राज्यपाल थे और वे बाबा से बात करना चाहते थे। भक्त ने बताया कि बाबा अभी बाथरूम में हैं और उन्हें इंतजार करना होगा। बताया जाता है कि राज्यपाल करीब 20 मिनट तक फोन पर लाइन पर इंतजार करते रहे, जबकि बाबा बाहर आने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे थे। ✨ इस किस्से को बाबा के भक्त उनकी सादगी और सभी लोगों को समान दृष्टि से देखने वाली भावना से जोड़कर देखते हैं। आपका क्या मानना है—क्या बाबा का यह अंदाज उनकी सहजता और समानता की सोच को दर्शाता है? 🙏 जय श्री राम | जय हनुमान #NeemKaroliBaba #नीमकरोलीबाबा #Baba #Spirituality #Hanuman #सनातन #आध्यात्मिकता #HindNews247
    1
    नीम करोली बाबा का अनोखा किस्सा, 20 मिनट तक राज्यपाल को करना पड़ा इंतजार!
🙏 नीम करोली बाबा का अनोखा किस्सा, 20 मिनट तक राज्यपाल को करना पड़ा इंतजार!
हाल ही में चर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं। बाबा लक्ष्मण दास के नाम से भी प्रसिद्ध नीम करोली बाबा की सादगी और उनके भक्तों से जुड़े अनेक अनुभव आज भी लोगों को आकर्षित करते हैं।
📖 केशव दास की पुस्तक 'Barefoot in the Heart' में भक्तों द्वारा बताए गए ऐसे ही एक किस्से का उल्लेख मिलता है।
किस्से के अनुसार, एक बार बाबा एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान एक भक्त को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल बाबा से फोन पर बात करना चाहते हैं।
जब भक्त ने बाबा को यह बात बताई तो उन्होंने बेहद सहजता से बाथरूम का रुख किया और अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ ही देर में कमरे का फोन बजा। दूसरी ओर राज्यपाल थे और वे बाबा से बात करना चाहते थे। भक्त ने बताया कि बाबा अभी बाथरूम में हैं और उन्हें इंतजार करना होगा।
बताया जाता है कि राज्यपाल करीब 20 मिनट तक फोन पर लाइन पर इंतजार करते रहे, जबकि बाबा बाहर आने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे थे।
✨ इस किस्से को बाबा के भक्त उनकी सादगी और सभी लोगों को समान दृष्टि से देखने वाली भावना से जोड़कर देखते हैं।
आपका क्या मानना है—क्या बाबा का यह अंदाज उनकी सहजता और समानता की सोच को दर्शाता है?
🙏 जय श्री राम | जय हनुमान
#NeemKaroliBaba #नीमकरोलीबाबा #Baba #Spirituality #Hanuman #सनातन #आध्यात्मिकता #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के तत्वाधान में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया* फिरोजाबाद। आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को सिरसागंज नगर के सुमंगलम मैरेज हॉल में,कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह बड़े ही सुंदर, शानदार एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। भव्य कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं महिला शक्ति का सम्मान किया गया। यह आयोजन समाज में शिक्षा, अनुभव और नारी शक्ति के महत्व को समर्पित रहा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिरसागंज को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह जो कि अपने पिता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वानंद कुलश्रेष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि युवा अध्यक्ष संजीव कुलश्रेष्ठ ने भगवान् श्री चित्रगुप्त जी महाराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की सुमधुर लय में स्तुति गाकर आरती की। सर्वप्रथम कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह सिंह को पगड़ी पहनकर व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के संरक्षक कुलदीप कुलश्रेष्ठ,सचिव सुधीर कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष धीरज कुलश्रेष्ठ, कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ, अभिनव कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि सर्वानंद कुलश्रेष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि युवा अध्यक्ष संजीव कुमार कुलश्रेष्ठ को पगड़ी पहनकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रीय महासचिव संजय मोहन कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ ने किया। राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा आगरा के अध्यक्ष शशि कुमार कुलश्रेष्ठ एवं कार्यालय सचिव विशाल कुलश्रेष्ठ व आशीष कुलश्रेष्ठ, निशांत कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण सचिव अभिनव कुलश्रेष्ठ ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा मैनपुरी के संयुक सचिव मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ एवं उपाध्यक्ष राधेश्याम कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा फिरोजाबाद के अध्यक्ष सर्वेश कुमार कुलश्रेष्ठ सचिव प्रदीप कुमार कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा फिरोजाबाद की महिला शाखा की अध्यक्ष अपर्णा कुलश्रेष्ठ व सचिव तरु कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण सारिका कुलश्रेष्ठ,लवली कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर कुलश्रेष्ठ परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें कृष्ण भजन और सुंदर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम में छात्र शीर्ष कुलश्रेष्ठ ने वंशी की सुमधुर धुन बजाकर विशेष प्रस्तुति दी। इस बच्चे की वंशी की धुन ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर फिरोजाबाद कुलश्रेष्ठ सभा की महिला अध्यक्ष अपर्णा कुलश्रेष्ठ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज में महिला शाखा का गठन भी किया जिसमें महिला अध्यक्ष वंदना कुलश्रेष्ठ, सचिव नीलम कुलश्रेष्ठ व सांस्कृतिक मंत्री संध्या को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में युवा शाखा का भी गठन किया गया जिसमें कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ को युवा अध्यक्ष एवं अभिनव कुलश्रेष्ठ को युवा सचिव बनाया गया। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने शिक्षिका सारिका कुलश्रेष्ठ, शिक्षक अभिनव कुलश्रेष्ठ, कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ,शिक्षिका सीमा कुलश्रेष्ठ,शुची कुलश्रेष्ठ, प्रीती कुलश्रेष्ठ, कुमारी आरजू कुलश्रेष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में श्रीमती सूर्यकांता एवं श्री सतीश बाबू कुलश्रेष्ठ,श्री कृष्णा नंदन, सुनीता व सुभाष को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि आज शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर, कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज के इस मंच पर से आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। सबसे पहले मैं भारत के पूर्व सेराष्ट्रपति, महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करता हूँ, और आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। सिरसागंज की सर जमी पर पले बढ़े अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ को बधाई जिनको कुलश्रेष्ठ समाज ने अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ जी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने समाज को एक माला में पिरोया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आगे जब भी कभी भी मेरे सहयोग की जरूरत होगी तो मैं हमेशा कुलश्रेष्ठ समाज का हरसंभव सहयोग करूंगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ ने बोलते हुए कहा कि आज का दिन दोहरी खुशी का दिन है। एक तरफ हम उन गुरुओं का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने हमें अक्षर ज्ञान दिया, और दूसरी तरफ उन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने अपने अनुभव से इस समाज को दिशा दी। एक ने हमें पढ़ना सिखाया, दूसरे ने जीना सिखाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वानंद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मैं कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज को बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने पहली बार इतना भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। कुलश्रेष्ठ समाज को जोड़कर रखना, अपनी संस्कृति को बचाए रखना और नई पीढ़ी को संस्कार देना - इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। शिक्षक और बुजुर्ग, दोनों ही हमारी कुलश्रेष्ठ परंपरा की नींव हैं। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वो हमेशा समाज को बनाता रहता है। और हमारे वरिष्ठजन हमारे परिवार के वो बरगद हैं, जिनकी छाया में पूरा परिवार सुरक्षित रहता है। अंत में कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज के अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुलश्रेष्ठ समाज की दो प्यारी बेटियां शुभी कुलश्रेष्ठ व आरजू कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ की सभी ने सराहना की और उन्हें इस विशाल समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिसए हार्दिक बधाई दी।
    1
    *कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज  के तत्वाधान में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया*

फिरोजाबाद।  आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को सिरसागंज नगर के सुमंगलम मैरेज हॉल में,कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह  बड़े ही सुंदर, शानदार एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। भव्य कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं महिला शक्ति का सम्मान किया गया। यह आयोजन समाज में शिक्षा, अनुभव और नारी शक्ति के महत्व को समर्पित रहा।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिरसागंज को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह जो कि अपने पिता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों को  पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वानंद कुलश्रेष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि युवा अध्यक्ष संजीव कुलश्रेष्ठ ने भगवान् श्री चित्रगुप्त जी महाराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की सुमधुर लय में स्तुति गाकर आरती की।  
सर्वप्रथम कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने  मुख्य अतिथि को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह सिंह को पगड़ी पहनकर व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के संरक्षक कुलदीप कुलश्रेष्ठ,सचिव सुधीर कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष धीरज कुलश्रेष्ठ, कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ, अभिनव कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि सर्वानंद कुलश्रेष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि युवा अध्यक्ष संजीव कुमार कुलश्रेष्ठ को पगड़ी पहनकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रीय महासचिव संजय मोहन कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ ने किया। राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा आगरा के अध्यक्ष शशि कुमार कुलश्रेष्ठ एवं कार्यालय सचिव विशाल कुलश्रेष्ठ व आशीष कुलश्रेष्ठ, निशांत कुलश्रेष्ठ का  माल्यार्पण सचिव अभिनव कुलश्रेष्ठ ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा मैनपुरी के संयुक सचिव मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ एवं उपाध्यक्ष राधेश्याम कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा फिरोजाबाद के अध्यक्ष सर्वेश कुमार कुलश्रेष्ठ सचिव प्रदीप कुमार कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ  ने किया। कुलश्रेष्ठ सभा फिरोजाबाद की महिला शाखा की अध्यक्ष अपर्णा कुलश्रेष्ठ व सचिव तरु कुलश्रेष्ठ का माल्यार्पण सारिका कुलश्रेष्ठ,लवली कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर कुलश्रेष्ठ परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न  सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें कृष्ण भजन और सुंदर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम में छात्र शीर्ष कुलश्रेष्ठ ने वंशी की सुमधुर धुन बजाकर विशेष प्रस्तुति दी। इस बच्चे की वंशी की धुन ने सभी को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर फिरोजाबाद कुलश्रेष्ठ सभा की महिला अध्यक्ष अपर्णा कुलश्रेष्ठ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज में महिला शाखा का गठन भी किया जिसमें महिला अध्यक्ष  वंदना कुलश्रेष्ठ, सचिव नीलम कुलश्रेष्ठ व सांस्कृतिक मंत्री संध्या को  जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में युवा शाखा का भी गठन किया गया जिसमें कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ को युवा अध्यक्ष एवं अभिनव कुलश्रेष्ठ को युवा सचिव बनाया गया।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने शिक्षिका  सारिका कुलश्रेष्ठ, शिक्षक अभिनव कुलश्रेष्ठ, कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ,शिक्षिका सीमा कुलश्रेष्ठ,शुची कुलश्रेष्ठ, प्रीती कुलश्रेष्ठ, कुमारी आरजू कुलश्रेष्ठ एवं  वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में श्रीमती सूर्यकांता एवं श्री सतीश बाबू  कुलश्रेष्ठ,श्री कृष्णा नंदन, सुनीता व  सुभाष को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि आज शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर, कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज के इस मंच पर से आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। सबसे पहले मैं भारत के पूर्व सेराष्ट्रपति, महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करता हूँ, और आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। सिरसागंज की सर जमी पर पले बढ़े अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ को बधाई जिनको कुलश्रेष्ठ समाज ने अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ जी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने  समाज को एक माला में पिरोया है वह सराहनीय है।  उन्होंने कहा कि आगे जब भी कभी भी मेरे सहयोग की जरूरत होगी तो मैं हमेशा कुलश्रेष्ठ समाज का हरसंभव सहयोग करूंगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ ने बोलते हुए कहा कि आज का दिन दोहरी खुशी का दिन है। एक तरफ हम उन गुरुओं का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने हमें अक्षर ज्ञान दिया, और दूसरी तरफ उन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने अपने अनुभव से इस समाज को दिशा दी। एक ने हमें पढ़ना सिखाया, दूसरे ने जीना सिखाया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वानंद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मैं कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज को बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने पहली बार इतना भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। कुलश्रेष्ठ समाज को जोड़कर रखना, अपनी संस्कृति को बचाए रखना और नई पीढ़ी को संस्कार देना - इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। शिक्षक और बुजुर्ग, दोनों ही हमारी कुलश्रेष्ठ परंपरा की नींव हैं।
शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वो हमेशा समाज को बनाता रहता है। और हमारे वरिष्ठजन हमारे परिवार के वो बरगद हैं, जिनकी छाया में पूरा परिवार सुरक्षित रहता है।
अंत में कुलश्रेष्ठ सभा सिरसागंज के अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुलश्रेष्ठ समाज की दो प्यारी बेटियां शुभी कुलश्रेष्ठ व आरजू कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। 
इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए कुलश्रेष्ठ सभा, सिरसागंज के अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ  की सभी ने सराहना की और उन्हें इस विशाल समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिसए हार्दिक बधाई दी।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप निशांत त्रिवेदी संवाददात फर्रुखाबाद। बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर दबंगों ने हमला बोल दिया। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जांच की कार्रवाई कर रहे जेई को आरोपियों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जेई के सरकारी कागजात भी छीन लिए गए। मारपीट में जेई के हाथ में फ्रैक्चर और आंख में चोट लगने का आरोप है। घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र डिवीजन फतेहगढ़ के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन और विद्युत नगरीय उपखंड प्रथम फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी अजय कुमार को लोको रोड स्थित बरसाती गैरेज के पास बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। दोनों अधिकारी दोपहर करीब दो बजे मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कथित रूप से बिजली चोरी पकड़े जाने पर जेई मुख्तार हुसैन चोरी के साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भवन के मुखिया सुभाष चंद्र अहिरवार, उनके पुत्र रजत और अन्य परिजनों ने जांच का विरोध शुरू
    1
    बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप
बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप
निशांत त्रिवेदी संवाददात
फर्रुखाबाद। बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर दबंगों ने हमला बोल दिया। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जांच की कार्रवाई कर रहे जेई को आरोपियों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जेई के सरकारी कागजात भी छीन लिए गए। मारपीट में जेई के हाथ में फ्रैक्चर और आंख में चोट लगने का आरोप है। घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र डिवीजन फतेहगढ़ के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन और विद्युत नगरीय उपखंड प्रथम फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी अजय कुमार को लोको रोड स्थित बरसाती गैरेज के पास बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। दोनों अधिकारी दोपहर करीब दो बजे मौके पर जांच करने पहुंचे।
जांच के दौरान कथित रूप से बिजली चोरी पकड़े जाने पर जेई मुख्तार हुसैन चोरी के साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भवन के मुखिया सुभाष चंद्र अहिरवार, उनके पुत्र रजत और अन्य परिजनों ने जांच का विरोध शुरू
    user_Nishant trivedi
    Nishant trivedi
    Credit reporting agency फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दबंगों ने सड़क पर जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी कागज छीने,हाथ में फ्रैक्चर फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोलेपुर क्षेत्र में जांच के दौरान जेई (अवर अभियंता) मुख्तार हुसैन पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को सड़क पर गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा और विभागीय प्रपत्र भी छीन लिए। हमले में जेई का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है और आंख समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जांच में सही मिली थी बिजली चोरी की शिकायत जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन (प्रथम) के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, उपखंड अधिकारी प्रथम अजय कुमार के साथ 'बिजली मित्र' ऐप पर आई शिकायत (संख्या 155310) की जांच करने पहुंचे थे। यह शिकायत लोको रोड बरसाती गैरेज के पास भोलेपुर निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार के परिसर से जुड़ी थी। मौके पर जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। साक्ष्य जुटाते ही भड़के पिता-पुत्र जब जेई मुख्तार हुसैन चोरी का साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर रहे थे, तभी मकान मालिक सुभाष चंद्र अहिरवार और उनका बेटा रजत कुमार आपा खो बैठे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को बीच सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित जेई दिल के मरीज, पुलिस ने कराया मेडिकल पीड़ित जेई मुख्तार हुसैन पूर्व से ही हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट आई है और हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फतेहगढ़ पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। दबंगों ने सड़क पर जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी कागज छीने,हाथ में फ्रैक्चर फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोलेपुर क्षेत्र में जांच के दौरान जेई (अवर अभियंता) मुख्तार हुसैन पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को सड़क पर गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा और विभागीय प्रपत्र भी छीन लिए। हमले में जेई का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है और आंख समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जांच में सही मिली थी बिजली चोरी की शिकायत जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन (प्रथम) के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, उपखंड अधिकारी प्रथम अजय कुमार के साथ 'बिजली मित्र' ऐप पर आई शिकायत (संख्या 155310) की जांच करने पहुंचे थे। यह शिकायत लोको रोड बरसाती गैरेज के पास भोलेपुर निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार के परिसर से जुड़ी थी। मौके पर जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। साक्ष्य जुटाते ही भड़के पिता-पुत्र जब जेई मुख्तार हुसैन चोरी का साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर रहे थे, तभी मकान मालिक सुभाष चंद्र अहिरवार और उनका बेटा रजत कुमार आपा खो बैठे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को बीच सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित जेई दिल के मरीज, पुलिस ने कराया मेडिकल पीड़ित जेई मुख्तार हुसैन पूर्व से ही हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट आई है और हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फतेहगढ़ पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
    1
    दबंगों ने सड़क पर जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी कागज छीने,हाथ में फ्रैक्चर





फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोलेपुर क्षेत्र में जांच के दौरान जेई (अवर अभियंता) मुख्तार हुसैन पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को सड़क पर गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा और विभागीय प्रपत्र भी छीन लिए। हमले में जेई का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है और आंख समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

जांच में सही मिली थी बिजली चोरी की शिकायत
जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन (प्रथम) के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, उपखंड अधिकारी प्रथम अजय कुमार के साथ 'बिजली मित्र' ऐप पर आई शिकायत (संख्या 155310) की जांच करने पहुंचे थे। यह शिकायत लोको रोड बरसाती गैरेज के पास भोलेपुर निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार के परिसर से जुड़ी थी। मौके पर जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई।

साक्ष्य जुटाते ही भड़के पिता-पुत्र
जब जेई मुख्तार हुसैन चोरी का साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर रहे थे, तभी मकान मालिक सुभाष चंद्र अहिरवार और उनका बेटा रजत कुमार आपा खो बैठे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को बीच सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।

पीड़ित जेई दिल के मरीज, पुलिस ने कराया मेडिकल
पीड़ित जेई मुख्तार हुसैन पूर्व से ही हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट आई है और हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फतेहगढ़ पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
दबंगों ने सड़क पर जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी कागज छीने,हाथ में फ्रैक्चर
फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोलेपुर क्षेत्र में जांच के दौरान जेई (अवर अभियंता) मुख्तार हुसैन पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को सड़क पर गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा और विभागीय प्रपत्र भी छीन लिए। हमले में जेई का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है और आंख समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
जांच में सही मिली थी बिजली चोरी की शिकायत
जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन (प्रथम) के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, उपखंड अधिकारी प्रथम अजय कुमार के साथ 'बिजली मित्र' ऐप पर आई शिकायत (संख्या 155310) की जांच करने पहुंचे थे। यह शिकायत लोको रोड बरसाती गैरेज के पास भोलेपुर निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार के परिसर से जुड़ी थी। मौके पर जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई।
साक्ष्य जुटाते ही भड़के पिता-पुत्र
जब जेई मुख्तार हुसैन चोरी का साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर रहे थे, तभी मकान मालिक सुभाष चंद्र अहिरवार और उनका बेटा रजत कुमार आपा खो बैठे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को बीच सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।
पीड़ित जेई दिल के मरीज, पुलिस ने कराया मेडिकल
पीड़ित जेई मुख्तार हुसैन पूर्व से ही हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट आई है और हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फतेहगढ़ पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन फर्रुखाबाद। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को पत्रकारों ने आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित मारपीट की जांच किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार करने का साहस न हो। अरविंद शुक्ला ने ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता की ताकत है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकार अनुराग दुबे, आर्यन बाजपेई, मनीष श्रीवास्तव, रवि चौहान, गौरव शुक्ला, राहुल कठेरिया, सुमित जोशी, मनीष यादव, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुमारी किरण, श्याम सिंह यादव, रैना कुशवाहा, कमलकांत (के.के.), अमित गुप्ता, बलवीर कुशवाहा, शिवकिशोर, राजेंद्र मिश्रा, शानू खान, बृजमोहन सिंह एवं अतुल जैन सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को पत्रकारों ने आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित मारपीट की जांच किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाया जाए।
इस मौके पर अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार करने का साहस न हो।
अरविंद शुक्ला ने ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता की ताकत है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकार अनुराग दुबे, आर्यन बाजपेई, मनीष श्रीवास्तव, रवि चौहान, गौरव शुक्ला, राहुल कठेरिया, सुमित जोशी, मनीष यादव, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुमारी किरण, श्याम सिंह यादव, रैना कुशवाहा, कमलकांत (के.के.), अमित गुप्ता, बलवीर कुशवाहा, शिवकिशोर, राजेंद्र मिश्रा, शानू खान, बृजमोहन सिंह एवं अतुल जैन सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्रेकिंग बाढ़ प्रभावित गांव समैची पुर चितार में बाढ़ की चपेट में आने से कटे मकान व झोपड़ी गंगा में हुए समाहित जिला अधिकारी अंकुर लाठर ने राहत - बचाव कार्य के लिए गांव में भेजी टीम अपर जिला अधिकारी, एसडीएम सिंचाई विभाग,एनडीआरएफ ने गांव में पहुंचकर स्थित का लिया जायजा गांव के सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से उनके सामान को सुरक्षित कर भेजा बाढ़ शरणालय मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव कर रहा मदद जिला अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ब्लॉक शमशाबाद के समैचीपुर चितार का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग बाढ़ प्रभावित गांव समैची पुर चितार में बाढ़ की चपेट में आने से कटे मकान व झोपड़ी गंगा में हुए समाहित जिला अधिकारी अंकुर लाठर ने राहत - बचाव कार्य के लिए गांव में भेजी टीम अपर जिला अधिकारी, एसडीएम सिंचाई विभाग,एनडीआरएफ ने गांव में पहुंचकर स्थित का लिया जायजा गांव के सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से उनके सामान को सुरक्षित कर भेजा बाढ़ शरणालय मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव कर रहा मदद जिला अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ब्लॉक शमशाबाद के समैचीपुर चितार का मामला
    2
    फर्रुखाबाद ब्रेकिंग

बाढ़ प्रभावित गांव समैची पुर चितार में बाढ़ की चपेट में आने से कटे मकान व झोपड़ी गंगा में हुए समाहित 

जिला अधिकारी अंकुर लाठर ने राहत - बचाव कार्य के लिए गांव में भेजी टीम 

अपर जिला अधिकारी, एसडीएम सिंचाई विभाग,एनडीआरएफ ने गांव में पहुंचकर स्थित का लिया जायजा

गांव के सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से उनके सामान को सुरक्षित कर भेजा बाढ़ शरणालय 

मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव कर रहा मदद

जिला अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

ब्लॉक शमशाबाद के समैचीपुर चितार का मामला
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
बाढ़ प्रभावित गांव समैची पुर चितार में बाढ़ की चपेट में आने से कटे मकान व झोपड़ी गंगा में हुए समाहित 
जिला अधिकारी अंकुर लाठर ने राहत - बचाव कार्य के लिए गांव में भेजी टीम 
अपर जिला अधिकारी, एसडीएम सिंचाई विभाग,एनडीआरएफ ने गांव में पहुंचकर स्थित का लिया जायजा
गांव के सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से उनके सामान को सुरक्षित कर भेजा बाढ़ शरणालय 
मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव कर रहा मदद
जिला अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
ब्लॉक शमशाबाद के समैचीपुर चितार का मामला
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • CITY NEWS: आकाश कश्यप हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप
    1
    CITY NEWS: आकाश कश्यप हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर अकाश कश्यप हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने का आरोप, राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने सीएम से लगाई गुहार फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कॉलोनी निवासी अकाश कश्यप पुत्र महराम की 29 अगस्त 2026 को हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र सौंपा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप द्वारा दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी मृतक के परिजनों को लगातार जानमाल की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। संगठन ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में मुकदमे की धाराओं में कार्रवाई किए जाने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, एक परिजन को सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन किया जाएगा।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
अकाश कश्यप हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने का आरोप, राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने सीएम से लगाई गुहार
फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कॉलोनी निवासी अकाश कश्यप पुत्र महराम की 29 अगस्त 2026 को हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र सौंपा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप द्वारा दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी मृतक के परिजनों को लगातार जानमाल की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। संगठन ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में मुकदमे की धाराओं में कार्रवाई किए जाने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, एक परिजन को सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन किया जाएगा।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नदिया उफान पर गांव में बह रहा पानी ग्रामीण परेशान
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नदिया उफान पर गांव में बह रहा पानी ग्रामीण परेशान
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.