Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नदिया उफान पर गांव में बह रहा पानी ग्रामीण परेशान
द कहर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नदिया उफान पर गांव में बह रहा पानी ग्रामीण परेशान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप निशांत त्रिवेदी संवाददात फर्रुखाबाद। बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर दबंगों ने हमला बोल दिया। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जांच की कार्रवाई कर रहे जेई को आरोपियों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जेई के सरकारी कागजात भी छीन लिए गए। मारपीट में जेई के हाथ में फ्रैक्चर और आंख में चोट लगने का आरोप है। घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र डिवीजन फतेहगढ़ के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन और विद्युत नगरीय उपखंड प्रथम फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी अजय कुमार को लोको रोड स्थित बरसाती गैरेज के पास बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। दोनों अधिकारी दोपहर करीब दो बजे मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कथित रूप से बिजली चोरी पकड़े जाने पर जेई मुख्तार हुसैन चोरी के साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भवन के मुखिया सुभाष चंद्र अहिरवार, उनके पुत्र रजत और अन्य परिजनों ने जांच का विरोध शुरू1
- दबंगों ने सड़क पर जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी कागज छीने,हाथ में फ्रैक्चर फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोलेपुर क्षेत्र में जांच के दौरान जेई (अवर अभियंता) मुख्तार हुसैन पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को सड़क पर गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा और विभागीय प्रपत्र भी छीन लिए। हमले में जेई का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है और आंख समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जांच में सही मिली थी बिजली चोरी की शिकायत जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन (प्रथम) के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, उपखंड अधिकारी प्रथम अजय कुमार के साथ 'बिजली मित्र' ऐप पर आई शिकायत (संख्या 155310) की जांच करने पहुंचे थे। यह शिकायत लोको रोड बरसाती गैरेज के पास भोलेपुर निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार के परिसर से जुड़ी थी। मौके पर जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। साक्ष्य जुटाते ही भड़के पिता-पुत्र जब जेई मुख्तार हुसैन चोरी का साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर रहे थे, तभी मकान मालिक सुभाष चंद्र अहिरवार और उनका बेटा रजत कुमार आपा खो बैठे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को बीच सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित जेई दिल के मरीज, पुलिस ने कराया मेडिकल पीड़ित जेई मुख्तार हुसैन पूर्व से ही हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट आई है और हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फतेहगढ़ पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। दबंगों ने सड़क पर जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी कागज छीने,हाथ में फ्रैक्चर फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोलेपुर क्षेत्र में जांच के दौरान जेई (अवर अभियंता) मुख्तार हुसैन पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को सड़क पर गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा और विभागीय प्रपत्र भी छीन लिए। हमले में जेई का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है और आंख समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जांच में सही मिली थी बिजली चोरी की शिकायत जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन (प्रथम) के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, उपखंड अधिकारी प्रथम अजय कुमार के साथ 'बिजली मित्र' ऐप पर आई शिकायत (संख्या 155310) की जांच करने पहुंचे थे। यह शिकायत लोको रोड बरसाती गैरेज के पास भोलेपुर निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार के परिसर से जुड़ी थी। मौके पर जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। साक्ष्य जुटाते ही भड़के पिता-पुत्र जब जेई मुख्तार हुसैन चोरी का साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर रहे थे, तभी मकान मालिक सुभाष चंद्र अहिरवार और उनका बेटा रजत कुमार आपा खो बैठे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को बीच सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित जेई दिल के मरीज, पुलिस ने कराया मेडिकल पीड़ित जेई मुख्तार हुसैन पूर्व से ही हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट आई है और हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फतेहगढ़ पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।1
- दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन फर्रुखाबाद। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को पत्रकारों ने आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित मारपीट की जांच किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार करने का साहस न हो। अरविंद शुक्ला ने ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता की ताकत है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकार अनुराग दुबे, आर्यन बाजपेई, मनीष श्रीवास्तव, रवि चौहान, गौरव शुक्ला, राहुल कठेरिया, सुमित जोशी, मनीष यादव, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुमारी किरण, श्याम सिंह यादव, रैना कुशवाहा, कमलकांत (के.के.), अमित गुप्ता, बलवीर कुशवाहा, शिवकिशोर, राजेंद्र मिश्रा, शानू खान, बृजमोहन सिंह एवं अतुल जैन सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।1
- CITY NEWS: आकाश कश्यप हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप1
- महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ब्रेकिंग न्यूज़ महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन फर्रुखाबाद में दिल्ली की महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में पत्रकारों ने जताया रोष। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ जिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की गई। किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से मामले की जांच कराने की उठाई गई मांग। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों पर कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की मांग। अरविंद शुक्ला ने कहा—पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, उनके सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। ज्ञापन सौंपने पहुंचे पत्रकारों ने पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। अरविंद शुक्ला ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।1
- *प्रेस नोट - जनपद कन्नौज* *दिनांक- 07.09.2026* *अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में महिला थाना पुलिस बल के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/पासवर्ड साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति सचेत किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। कन्नौज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। *प्रेस नोट - जनपद कन्नौज* *दिनांक- 07.09.2026* *अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में महिला थाना पुलिस बल के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/पासवर्ड साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति सचेत किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। कन्नौज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग बाढ़ प्रभावित गांव समैची पुर चितार में बाढ़ की चपेट में आने से कटे मकान व झोपड़ी गंगा में हुए समाहित जिला अधिकारी अंकुर लाठर ने राहत - बचाव कार्य के लिए गांव में भेजी टीम अपर जिला अधिकारी, एसडीएम सिंचाई विभाग,एनडीआरएफ ने गांव में पहुंचकर स्थित का लिया जायजा गांव के सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से उनके सामान को सुरक्षित कर भेजा बाढ़ शरणालय मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव कर रहा मदद जिला अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ब्लॉक शमशाबाद के समैचीपुर चितार का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग बाढ़ प्रभावित गांव समैची पुर चितार में बाढ़ की चपेट में आने से कटे मकान व झोपड़ी गंगा में हुए समाहित जिला अधिकारी अंकुर लाठर ने राहत - बचाव कार्य के लिए गांव में भेजी टीम अपर जिला अधिकारी, एसडीएम सिंचाई विभाग,एनडीआरएफ ने गांव में पहुंचकर स्थित का लिया जायजा गांव के सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से उनके सामान को सुरक्षित कर भेजा बाढ़ शरणालय मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव कर रहा मदद जिला अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ब्लॉक शमशाबाद के समैचीपुर चितार का मामला2
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नदिया उफान पर गांव में बह रहा पानी ग्रामीण परेशान1