सोरखण्ड कलां की सरपंच प्राची गालव को जिले में मिला प्रथम स्थान बारां जिले की ग्राम पंचायत सोरखंड कलां की सरपंच श्रीमती प्राची गालव ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दैनिक भास्कर द्वारा कराए गए सर्वे में सरपंच प्राची को 4.7 की उच्च रेटिंग प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उन्हें जिले के शीर्ष सरपंचों में प्रथम स्थान मिला। इस सर्वे में जिले के टॉप-10 में कुल 19 सरपंचों ने स्थान बनाया, जिसमें सोरखंड कलां की सरपंच का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यह उपलब्धि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, सड़क निर्माण, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन के कारण संभव हो सकी। ग्राम पंचायत क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों और जनसहभागिता से किए गए प्रयासों की बदौलत यह सम्मान प्राप्त हुआ है। सरपंच प्राची गालव ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे सोरखंड कलां ग्राम पंचायत का सम्मान है और आगे भी इसी प्रकार गांव के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और जनकल्याण की योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाता रहेगा। ग्रामीणों एवं पंचायत क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सरपंच प्राची गालव को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी गांव विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

- User8519Baran, Rajasthan🙏on 25 March
- सारथल थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह रही कि हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक का दोहिता (नाती) ही निकला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार 27 मार्च 2026 को भैरूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बड़े भाई बद्रीलाल (80) का शव खेत के कुएं में मिला, जिसके सिर पर गहरी चोट और पैर बंधे हुए थे।1
- छाबड़ा क्षेत्र के भीलवाड़ा ऊंचा गांव में हुई ओलावृष्टि1
- शाहबाद उपखंड मुख्यालय के चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा कर्मियों ने नायब तहसीलदार आशीष गौतम को जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक बारां, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बारां एवं उपखण्ड अधिकारी शाहाबाद, पुलिस उप अधीक्षक शाहबाद व थानाधिकारी, पुलिस थाना केलवाडा के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि शेख आरिफ इकबाल पर लगाए गए आरोप झूठे हैं बीसीएमओ मार्च 2020 से ब्लॉक शाहबाद में पदस्थापित हैं, पदस्थापन के बाद इनका व्यवहार एवं कार्य हम सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा है। इनके द्वारा हमें आज तक किसी भी प्रकार का मानसिक रूप से कोई परेशान नहीं किया गया है। ना ही कभी बीसीएमओ शाहबाद को कार्यालय समय में नशे में देखा है, और ना ही आज तक इन्होंने किसी को प्रताडित किया है। यह जो आरोप लगाये हैं मिथ्यापूर्ण एवं निराधार है उक्त आरोप केवल व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा गया प्रतीत होता है। ज्ञापन के माध्यम से ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष रूप से जांच किये जाने की मांग की3
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार को रहेंगे केशोरायपाटन के दौरे पर,36 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास 41
- कोटा के शिवपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय सड़क राजमार्ग रावतभाटा मेन रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों से सवार एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। युवक पूर्व से दिव्यांग था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक शिवपुरा क्षेत्र में निवास करता था तथा मूल रूप से बारां जिले के सीसवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बीड़ी के बंडल को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, गुटखा-बीड़ी की दुकान के पास कहासुनी के बाद तीन बाइक सवार युवकों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की पीठ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।खून से लथपथ हालत में घायल युवक ने मौके पर मदद की गुहार लगाई। उसके एक साथी ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।1
- कोटा में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, बाइक भी तोड़ी; दो युवकों को किया गिरफ्तार1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के गांव मोहनपुर में ओलावृष्टि1