Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, बाइक भी तोड़ी; दो युवकों को किया गिरफ्तार कोटा में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, बाइक भी तोड़ी; दो युवकों को किया गिरफ्तार
Anubhav Mittal Journalist
कोटा में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, बाइक भी तोड़ी; दो युवकों को किया गिरफ्तार कोटा में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, बाइक भी तोड़ी; दो युवकों को किया गिरफ्तार
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा के शिवपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय सड़क राजमार्ग रावतभाटा मेन रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों से सवार एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। युवक पूर्व से दिव्यांग था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक शिवपुरा क्षेत्र में निवास करता था तथा मूल रूप से बारां जिले के सीसवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बीड़ी के बंडल को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, गुटखा-बीड़ी की दुकान के पास कहासुनी के बाद तीन बाइक सवार युवकों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की पीठ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।खून से लथपथ हालत में घायल युवक ने मौके पर मदद की गुहार लगाई। उसके एक साथी ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।1
- कोटा में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, बाइक भी तोड़ी; दो युवकों को किया गिरफ्तार1
- कोटा के वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी का मीडिया हाउस परिवार ने किया जन्मदिन पर स्वागत1
- जंग का आज 36 वां दिन: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने इज़राइल को एक अवैध राज्य घोषित कर दिया है और उसे फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से हटने का आदेश दिया है...1
- कोटा राजस्थान – चम्बल पर 256 करोड़ के हाई लेवल ब्रिज का हुआ शिलान्यास, विकास को मिलेगी रफ्तार कोटा। कनेक्टिविटी और विकास को नई गति देने की दिशा में क्षेत्र को महत्वपूर्ण परियोजना का सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कोटा जिले के इटावा खंड स्थित ढीपरी चम्बल और बून्दी जिले के चाणदा खुर्द के बीच चम्बल नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित 256 करोड़ रुपए के उच्च स्तरीय पुल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हाईलेवल ब्रिज के साथ सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कुल 281 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस पुल के साथ कई परियोजनाएं वन विभाग की आपत्तियों के कारण वर्षों से अटकी हुई थीं, जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। चंबल क्षेत्र में करीब 30 किलोमीटर के दायरे में कई पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा। झरेल पुल के निर्माण से सवाईमाधोपुर से संपर्क बेहतर होगा और शहनावदा और मध्यप्रदेश के पनवाड़ा के बीच पार्वती नदी पर नए हाईलेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रेल कनेक्टिविटी से भी जुड़ेगा क्षेत्र बिरला ने कहा कि ढीपरी पुल बनने के बाद एक्सप्रेस-वे तक पहुंच और आसान होगी। साथ ही दिल्ली की दूरी करीब 4 घंटे और उज्जैन महाकाल मंदिर तक पहुंच लगभग 3.30 घंटे रह जाएगी। श्योपुर से दीगोद तक रेल कनेक्टिविटी के लिए सर्वे पूरा हो चुका है और भविष्य में यह क्षेत्र रेल सेवा से भी जुड़ेगा। बिरला ने कहा कि चम्बल का पानी अंतिम छोर तक पहुंचे इस लक्ष्य से काम कर रहे हैं, नौनेरा डेम के माध्यम से हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाएगा, जिससे माताओं-बहनों को विशेष लाभ मिलेगा। सरसब्ज होंगे किसनों के खेत- मीणा कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हाड़ौती और पूर्वी राजस्थान को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि चंबल का पानी अलवर तक पहुंचेगा, लेकिन डबल इंजन सरकार की ताकत से यह संभव हो रहा है। लगभग 78 हजार करोड़ रुपये की लागत से राम जल सेतु (PKC-ERCP) परियोजना के माध्यम से राजस्थान के 21 जिलों तक पानी पहुंचाया जाएगा। अब वो दिन दूर नहीं जब हमारे किसानों के खेत भी सरसब्ज होंगे। गड़बड़ी करने वाले भुगतेंगे अंजाम कृषि मंत्री मीणा ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों और गरीबों को मुआवजा दिलाना सरकार का संकल्प है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नकली खाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 127 लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं और भविष्य में केन्द्र सरकार सख्त कानून लान वाली है। जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि फसल बीमा में गड़बड़ी करने वाले लोग अंजाम भुगतेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि क्षेत्र को 350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। आज़ादी के बाद इतने व्यापक काम कभी नहीं हुए, जितने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला केकार्यकाल में हो रहे हैं। यह रहे मौजूद इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, इटावा प्रधान रिंकू मीणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, पूर्व प्रधान विजय शंकर नागर, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, जिला महामंत्री विशाल शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष पवन हाड़ा, जिला मंत्री सुल्तान बैरवा, लेखराज बैरवा, राजेश प्रजापति, वरिष्ठजन प्रमुख सीताराम मीणा, रणजीत आर्य, खातौली मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र सुमन, ढीपरी चम्बल अध्यक्ष मुकेश नागर व इन्द्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश गोचर व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- कोटा, राजस्थान BREAKING NEWS 🗞️ कोटा मे आम जनता के सामने हाथ जोड़कर गिडगिड़ा रहे पुलिस अधिकारी कोटा पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज देवेश भारद्वाज हैं। इनकी कोई गलती नहीं है, फिर भी हाथ जोड़ने को मजबूर हैं। दरअसल मामला इनके मातहतों से जुड़ा है। कोटा के घोड़े वाला सर्किलच पर कोटा के व्यापारी मुकेश कुमार और ट्रैफिक पुलिस कर्मी का विवाद हो गया। मुकेश का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की और 2000 रुपए का चालान काट दिया। पुलिस कर्मी की पिटाई से उनके चेहरे पर चोट लग गई और खून निकलने लगा। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल गर्मा गया। स्थिति बिगड़ती देख ट्रैफिक थाना इंचार्ज देवेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। माहौल को संभालने के लिए उन्होंने मुकेश से हाथ तक जोड़ लिए। इतना ही नहीं व्यापारी का गस्सा शांत करने के लिए कराने की कोशिश की। माहौल को संभालने के लिए उन्होंने मुकेश से हाथ तक जोड़ लिए। इतना ही नहीं व्यापारी का गस्सा शांत करने के लिए कराने की कोशिश की। माहौल को संभालने के लिए उन्होंने मुकेश से हाथ तक जोड़ लिए। इतना ही नहीं व्यापारी का गुस्सा शांत करने के लिए उन्होंने यहां तक कह दिया कि, "मेरे कपड़े फाड़ दो न...! हाथ जोड़कर कपड़े फड़वाऊंगा...! चू भी निकल जाए मुंह से तो कहना...!" ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन मामला नहीं संभला। जिसके बाद दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए गुमानपुरा थाने भेज दिया गया है। अब पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- गंगापुर सिटी के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।1