Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी तेज हवा के कारण 11 हजार लाइन पर गिरा पेड! गौरीगंज तहसील के सुजानपुर के मऊ पावर हाउस का मामला!
Rakesh Rawat
अमेठी तेज हवा के कारण 11 हजार लाइन पर गिरा पेड! गौरीगंज तहसील के सुजानपुर के मऊ पावर हाउस का मामला!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rakesh Rawat1
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जगदीशपुर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीक अहमद (31 वर्ष) पुत्र खलील अहमद, निवासी ग्राम कोछित, थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 66/2026 में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, रफीक अहमद एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों—जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज—में चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामी व थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक क्षेत्र के गांव कोछित निवासी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी के जगदीशपुर, अमेठी व गौरीगंज में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसपी अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अमेठी, गौरीगंज और जगदीशपुर में विभिन्न गंभीर धाराओं में कुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जगदीशपुर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीक अहमद (31 वर्ष) पुत्र खलील अहमद, निवासी ग्राम कोछित, थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 66/2026 में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, रफीक अहमद एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों—जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज—में चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन अमेठी अवधी साहित्य संस्थान ने बुधवार को स्थानीय डाक बंगले के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें संस्थान के दिवंगत गीतकार के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए संस्थान के सदस्य सुरेश शुक्ल 'नवीन'कवि की असामायिक मृत्यु हो गई जिससे सभी कवियों में शोक फैल गया बुधवार को आयोजित।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि गोलोकवासी सुर सम्राट स्व.सुरेश शुक्ल नवीन साहित्य जगत में सदैव अमर रहेंगे। सभा की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि आज हमने सुमधुर गीतकार खो दिया।अरदास है दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे।संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह 'निरास' ने कहा कि हिरवा निकरि गा समजवा का छोड़िके।बरिष्ट साहित्यकार गुलाम मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने कहा कि नवीन के श्रृंगार में अध्यात्म झलकता रहा। डॉ केशरी शुक्ल ने कहा कि कोकिल कंठी देदीप्यमान नक्षत्र नवीन सदैव साहित्य जगत में अमर रहेंगे। राजकुमारी संसृति ने कहा-जब भी कलम उठेगी मेरी तेरे नाम की। जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने कहा - जीवन में मौत कितनी बड़ी है? समीर मिश्र ने कहा -बिनु नवीन तुम्हारी जैसी कोई मूर्ति नही होगी। अमर बहादुर सिंह अमर, अजय अनहद,देवी प्रसाद,दिवस प्रताप सिंह,स्वामी नाथ पाल उपस्थित रहे सभा का संचालन जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।4
- संग्रामपुर। क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं की सफलता पर उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 100 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा ऋषु ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में खुशबू यादव ने 67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दोनों मेधावी छात्राओं को समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदु यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल मेहनत से ही नहीं मिलती, बल्कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षिका शोभा सिंह, मिथिलेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- शर्मा जी On the fire in bangal chunav1
- अमेठी में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट लिया इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने तपती गर्मी से परेशान लोगों को सुकून पहुंचाया। बारिश के साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। खासकर गौरीगंज क्षेत्र में आसमान से गिरे ओलों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। ओले गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम के चलते सड़कों पर भी चहल-पहल कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से हाल बेहाल था, लेकिन इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।1