30 लाख रुपये की ठगी में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक व्यक्ति को धरपकड़ा, दूसरा फ़रार, रसूलाबाद 30 लाख रुपये की ठगी में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक व्यक्ति को धरपकड़ा, दूसरा फ़रार, कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हलचल सी मच गई जब अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने 30 लाख रुपये की ठगी में एक व्यक्ति को धरपकड़ा तो वही दूसरा व्यक्ति फरार ,मामला सामने आया है कि आशीष यादव पुत्र रामकुमार निवासी रसूलाबाद नगर को अयोध्या में 30 लाख रुपये की प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर की गई ठगी, के आरोप में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक विवेक प्रताप सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह नामक निवासी लतपूर्वा सिकंदपुर रसूलाबाद को धरपकड़ा तो वही ठगी के आरोप में निर्देश यादव पुत्र कृपाशंकर निवासी कुरंगना रसूलाबाद,अयोध्या एसटीएफ पुलिस की पकड़ से हुये फ़रार, एसटीएफ पुलिस ने एक को अपने हिरासत में लेकर अन्य की तलाश में जुटी है, आपको बता दे पत्रकार हुई वार्ता में आशीष कुमार यादव ने बताया है कि निर्देश यादव व विवेक प्रताप सिंह तथा 7 अन्य लोगो ने मिलकर अयोध्या में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम 30 लाख रुपये की ठगी कर चकमा दे रहे थे जहाँ उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था अयोध्या पुलिस की कार्यवाही। में उक्त लोग जेल भेजे गए थे,आज रसूलाबाद में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है तो वही दूसरा आरोपी फ़रार हो गया है,पुलिस अन्य की तलाश कर रही है,
30 लाख रुपये की ठगी में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक व्यक्ति को धरपकड़ा, दूसरा फ़रार, रसूलाबाद 30 लाख रुपये की ठगी में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक व्यक्ति को धरपकड़ा, दूसरा फ़रार, कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हलचल सी मच गई जब अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने 30 लाख रुपये की ठगी में एक व्यक्ति को धरपकड़ा तो वही दूसरा व्यक्ति फरार ,मामला सामने आया है कि आशीष यादव पुत्र रामकुमार निवासी रसूलाबाद नगर को अयोध्या में 30 लाख रुपये की प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर की गई ठगी, के आरोप में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक विवेक प्रताप सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह नामक निवासी लतपूर्वा सिकंदपुर रसूलाबाद को धरपकड़ा तो वही ठगी के आरोप में निर्देश यादव पुत्र कृपाशंकर निवासी कुरंगना रसूलाबाद,अयोध्या एसटीएफ पुलिस की पकड़ से हुये फ़रार, एसटीएफ पुलिस ने एक को अपने हिरासत में लेकर अन्य की तलाश में जुटी है, आपको बता दे पत्रकार हुई वार्ता में आशीष कुमार यादव ने बताया है कि निर्देश यादव व विवेक प्रताप सिंह तथा 7 अन्य लोगो ने मिलकर अयोध्या में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम 30 लाख रुपये की ठगी कर चकमा दे रहे थे जहाँ उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था अयोध्या पुलिस की कार्यवाही। में उक्त लोग जेल भेजे गए थे,आज रसूलाबाद में अयोध्या एसटीएफ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है तो वही दूसरा आरोपी फ़रार हो गया है,पुलिस अन्य की तलाश कर रही है,
- ब्रेकिंग: झूठी सूचना देकर युवक ने पुलिस को किया अलर्ट, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी रसूलाबाद क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट और जेवरात लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कई घंटों तक मामले की जांच में जुटी रही। बाद में युवक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने गुस्से में आकर गलत सूचना दे दी थी। इस घटना से पुलिस का समय और संसाधन दोनों बर्बाद हुए। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है1
- रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।2
- लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय आठ बाइक सवार लुटेरों ने कार रोककर वारदात को दिया अंजाम, पूरी बारात सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में दिनदहाड़े बारात के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से वापस औरैया अपने घर लौट रही बारात की कार को बीच रास्ते में रोककर बदमाशों ने दूल्हा और ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बारात वापस अपने घर औरैया लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में करीब आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लुटेरों ने बारात की कार को घेरकर रोक लिया। अचानक हुए हमले से बाराती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने दूल्हे और कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान करीब पांच से छह बदमाश कार के अंदर घुस गए और दुल्हन को डराते-धमकाते हुए उसके कानों के कुंडल समेत अन्य जेवर छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, इस घटना से आक्रोशित और सहमे बारातियों ने घर लौटने के बजाय सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। कोतवाली में दुल्हन ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जबकि दूल्हे, ड्राइवर और अन्य बारातियों ने भी लुटेरों की संख्या और वारदात के तरीके की जानकारी दी। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिलेंडर मामले पर बयान -1
- Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात4
- आईजीआरएस निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस प्रदेश में नंबर-1, लेकिन वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल कानपुर देहात। जनशिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले की पुलिस प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंची है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले के 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और शिवली थाने शामिल हैं। इन थानों में शिकायतों का पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया, जिसकी वजह से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई। हालांकि इस बीच अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। फिलहाल आधिकारिक रैंकिंग के आधार पर पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जमीनी स्तर पर भी उतनी ही प्रभावी दिखाई दे। पत्रकारिता का दायित्व केवल सरकारी आंकड़ों को दोहराना नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को सामने लाना भी है। ऐसे में जहां उपलब्धि की सराहना जरूरी है, वहीं उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है।1
- संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी अनजान बम्बे में गिर जाते हैं बच्चे, बरसात में तो गाँव मे जाना होता मुश्किल रसूलाबाद कानपुर देहात। ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान है लगभग चार वर्ष पहले ठेकेदार अधूरी पुलिया का काम छोड़कर चला गया जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।बारापुर व धर्मूपुर को जोड़ने वाली बंबा की पुलिया पर स्लैब लेंटर न होने से हादसे बढ़ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार ग्रामीणों ने समस्या को रखा लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सैकड़ों लोगों का उक्त टूटी पुलिया से आना-जाना होता है। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। रसूलाबाद क्षेत्र के बारापुर में निकली बिरहुन माइनर में पुलिया नहीं बनी स्थानीय ग्रामीणों ने अपने पैसे से कुलावा डालकर मिट्टी से पाटकर आवाजाही आस्थायी रूप से शुरू की है। ग्रामीण सुभाष,नीरज कुमार, शैलेंद्र यादव,कल्लू, रघुवंश, शिवम, कन्हैया ,पिंटू पाल, बृजेश, राजू ने बताया कि चार वर्षों से समस्या है। कसमढा बंबा से निकली माइनर बिरहुन,लक्कापुरवा, बारापुर, कनपटियापुर होते हुए मल्हपुर तक जाती है। इस समस्या को लेकर जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।1