Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग: झूठी सूचना देकर युवक ने पुलिस को किया अलर्ट, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी रसूलाबाद क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट और जेवरात लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कई घंटों तक मामले की जांच में जुटी रही। बाद में युवक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने गुस्से में आकर गलत सूचना दे दी थी। इस घटना से पुलिस का समय और संसाधन दोनों बर्बाद हुए। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है
कुमार पंकज
ब्रेकिंग: झूठी सूचना देकर युवक ने पुलिस को किया अलर्ट, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी रसूलाबाद क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट और जेवरात लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कई घंटों तक मामले की जांच में जुटी रही। बाद में युवक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने गुस्से में आकर गलत सूचना दे दी थी। इस घटना से पुलिस का समय और संसाधन दोनों बर्बाद हुए। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग: झूठी सूचना देकर युवक ने पुलिस को किया अलर्ट, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी रसूलाबाद क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट और जेवरात लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कई घंटों तक मामले की जांच में जुटी रही। बाद में युवक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने गुस्से में आकर गलत सूचना दे दी थी। इस घटना से पुलिस का समय और संसाधन दोनों बर्बाद हुए। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है1
- लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय आठ बाइक सवार लुटेरों ने कार रोककर वारदात को दिया अंजाम, पूरी बारात सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में दिनदहाड़े बारात के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से वापस औरैया अपने घर लौट रही बारात की कार को बीच रास्ते में रोककर बदमाशों ने दूल्हा और ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बारात वापस अपने घर औरैया लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में करीब आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लुटेरों ने बारात की कार को घेरकर रोक लिया। अचानक हुए हमले से बाराती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने दूल्हे और कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान करीब पांच से छह बदमाश कार के अंदर घुस गए और दुल्हन को डराते-धमकाते हुए उसके कानों के कुंडल समेत अन्य जेवर छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, इस घटना से आक्रोशित और सहमे बारातियों ने घर लौटने के बजाय सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। कोतवाली में दुल्हन ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जबकि दूल्हे, ड्राइवर और अन्य बारातियों ने भी लुटेरों की संख्या और वारदात के तरीके की जानकारी दी। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात4
- आईजीआरएस निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस प्रदेश में नंबर-1, लेकिन वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल कानपुर देहात। जनशिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले की पुलिस प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंची है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले के 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और शिवली थाने शामिल हैं। इन थानों में शिकायतों का पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया, जिसकी वजह से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई। हालांकि इस बीच अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। फिलहाल आधिकारिक रैंकिंग के आधार पर पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जमीनी स्तर पर भी उतनी ही प्रभावी दिखाई दे। पत्रकारिता का दायित्व केवल सरकारी आंकड़ों को दोहराना नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को सामने लाना भी है। ऐसे में जहां उपलब्धि की सराहना जरूरी है, वहीं उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है।1
- संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स परिवार का मूल मंत्र है। श्रीमती ऊषा यादब डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया| नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया। श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया2
- आठव होली में जम कर उड़ा अबीर गुलाल आठव होली में गांव गांव अबीर हलाल उड़ा युवाओं ने एक दूसरे को सुभकामनाएँ दी ।1