अमेठी में धूम धाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135 वी जयंती अमेठी कस्बे में आज 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाम को रामलीला मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयंती समारोह के तहत कस्बे में रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा बाईपास महमूदपुर रामनाथपुर से होते हुए यह यात्रा मुंशीगंज रोड होकर पूरे अमेठी कस्बे में भ्रमण करती रही। इस दौरान सावित्रीबाई फुले और बाबा साहेब की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं को फूल-मालाओं से सजाकर झांकियों में शामिल किया गया। कुल 37 झांकियां निकाली गईं, जिनके साथ ट्रैक्टर, चारपहिया और दोपहिया वाहनों का लंबा काफिला भी नजर आया। शोभायात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं, युवतियों और युवाओं की भी भारी भागीदारी देखने को मिली। डीजे की धुन पर लोग पूरे उत्साह के साथ झूमते और थिरकते नजर आए, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कराया और शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर लोगों और वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन पुलिस की सतर्कता से व्यवस्था सुचारू बनी रही। इस मौके पर भीम आर्मी से इश्तियाक अहमद,हरिश्चंद्र कोरी,विनोद ,ललित , संजीव भारती सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष सम्मिलित रहे।
अमेठी में धूम धाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135 वी जयंती अमेठी कस्बे में आज 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाम को रामलीला मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयंती समारोह के तहत कस्बे में रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा बाईपास महमूदपुर रामनाथपुर से होते हुए यह यात्रा मुंशीगंज रोड होकर पूरे अमेठी कस्बे में भ्रमण करती रही। इस दौरान सावित्रीबाई फुले और बाबा साहेब की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं को फूल-मालाओं से सजाकर झांकियों में शामिल किया गया। कुल 37 झांकियां निकाली गईं, जिनके साथ ट्रैक्टर, चारपहिया और दोपहिया वाहनों का लंबा काफिला भी नजर आया। शोभायात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं, युवतियों और युवाओं की भी भारी भागीदारी देखने को मिली। डीजे की धुन पर लोग पूरे उत्साह के साथ झूमते और थिरकते नजर आए, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कराया और शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर लोगों और वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन पुलिस की सतर्कता से व्यवस्था सुचारू बनी रही। इस मौके पर भीम आर्मी से इश्तियाक अहमद,हरिश्चंद्र कोरी,विनोद ,ललित , संजीव भारती सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष सम्मिलित रहे।
- आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोनारी कला भादर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ' जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर केक काटकर बाबा जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर भारत चलकर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है एवं श्रेष्ठ जनों माताओं एवं बुजुर्गों को बाबा जी के जयंती के शुभ अवसर अंगवस्त्र भेंटकर बाबा जी के द्वारा किये गये महान कार्यों को जन जन तक पहुंचाया। विजय पाल उपाध्याय राम अवध कोरी जी,राम उजागिर कोरी जी, अनूप कुमार बौद्ध,अमन बौद्ध, राम चरित पाल जी, आकाश बौद्ध जी, घेर्राउ कोरी जी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।1
- अमेठी जिले में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस्माइलपुर छोटा गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा नेता पूर्व अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने सम्मिलित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं सोनारी कला भादर में आयोजित एक अन्य भव्य कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उन्होंने माताओं, बुजुर्गों एवं सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राम अवध कोरी, राम उजागिर कोरी, अनूप कुमार बौद्ध, अमन बौद्ध, राम चरित पाल, आकाश बौद्ध, घेर्राउ कोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। दोनों ही कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन किया गया।1
- थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25,000/- रुपये इनामिया 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद अमेठी ll थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 2 (ख) (i) (ii)(3) (1) यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र गोरखू उर्फ मुस्तकीम निवासी ग्राम नारा अनपुर थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर व अमेठी में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।2
- सैकड़ो व्यापारी रहे मौजूद संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके कार्यो को याद किया।इस दौरान मिशन शक्ति के तहत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। दरअसल आज पूरे जिले में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के सभी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनको याद किया जा रहा है।इसी कड़ी में अमेठी के गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ पर मौजूद सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया।वही इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत कई महिलाओं को।जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।हम व्यापारी है तो हमे सबको साथ लेकर चलना चाहिए।हमारे यहां जो भी काम करते है हमे उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानना चाहिए।इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल,परिक्रमा कनॉजिया,अजय, सोनू कसौधन,विकास,कमल अग्रहरि,दुर्गेश सोनी,पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी,राजू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।1
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान बोले हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत घबराएं हुए हैं, सोचो डिप्टी सीएम ने सीएम की तस्वीर हटा दी और सीएम, डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते हैं‼️1
- आसपुर देवसरा। भीखमपुर दहेज की माग पूरी न होने के चलते ससुराल के लोग शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। प्रताड़ना की हद तब पार हो गई। जब उसे मासूम बच्ची के साथ मारपीट कर मुंबई से भगा दिया गया। मासूम बेटी की तबीयत बिगड़ी ससुराली जनों की उपेक्षा के चलते समुचित इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी चंदन सरोज पुत्री मुरलीधर सरोज का विवाह 15 जून 2020 को प्रेमचंद निवासी ग्राम उड़ैयाडीह के साथ हिंदू रीत रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से पूरा परिवार मुंबई में निवास करता है। विवाहित चंदन की मां ने हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था। पर ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल डेढ़ लाख रुपए नगद टीवी वाशिंग मशीन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इस दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई, जो दिमागगी रूप से दिव्यांग थी। आरोप है कि बीते 19 मार्च 2026 को 11 बजे रात को पति ससुर देवर सास ननद एक राय होकर मुंबई स्थित उसके आवास से दहेज की माग पूरी न होने को लेकर मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद मुंबई में रह रही उसने रिश्ते में बुआ को जानकारी दी तो वह लोग आए और उसे अपने घर ले गए। चंदन के भाई ने यहां से टिकट भेजा और उसे भीखमपुर गांव बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए बनारस ले जाया गया पर ससुराल वालों ने इलाज का खर्च नहीं दिया। जो कुछ भी मायके वालों से हो सका उतना ही इलाज हो सका। समुचित इलाज के अभाव में बेटी ने इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व दम तोड़ दिया। ससुराल में बेटी की मौत की जानकारी देने के बाद भी ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति उसे देखने तक नहीं आया। जिससे परेशान विवाहिता ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे भाई समेत परिजनों के साथ थाने आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।1
- *थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर* *दिनांक-14.04.2026* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0207/2026 धारा 308(5)/317(2)/117(2)/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) व मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) बरामद हुए बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय सुलतानपुर रवाना किया गया। *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12/04/2026 को वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना अभियुक्तगणो द्वारा धन उगाही को लेकर दुकान के परिसर में घुसकर वादी के पुत्र को लोहे की राड से सिर में मारना जिससे हाथ मे फ्रैक्चर हो जाना व व उसके गले से सोने की चैन व काउन्टर से 63200 रुपये ले लेना व जानमाल की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाते हुये गिरफ्तारी की गयी । अभियुक्त का नाम पता- 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष बरामदगी – • मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) • मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) गिरफ्तार करने वाली टीम • उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा • उ0नि0 वेदप्रकाश शर्मा • उ0नि0 प्रदीप कुमार • का0 सर्वेश मिश्रा1
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जगदीशपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र गोरखू उर्फ मुस्तकीम (उम्र करीब 43 वर्ष), निवासी ग्राम नारा अनपुर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक, जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 तमंचा और 01 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर और अमेठी जनपदों में चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1