logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीमराव अम्बेडकर जयंती पर हुए भब्य कार्य क्रम भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोनारी कला भादर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ' जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर केक काटकर बाबा जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर भारत चलकर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है एवं श्रेष्ठ जनों माताओं एवं बुजुर्गों को बाबा जी के जयंती के शुभ अवसर अंगवस्त्र भेंटकर बाबा जी के द्वारा किये गये महान कार्यों को जन जन तक पहुंचाया। विजय पाल उपाध्याय राम अवध कोरी जी,राम उजागिर कोरी जी, अनूप कुमार बौद्ध,अमन बौद्ध, राम चरित पाल जी, आकाश बौद्ध जी, घेर्राउ कोरी जी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_Madusoodan
Madusoodan
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

भीमराव अम्बेडकर जयंती पर हुए भब्य कार्य क्रम भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोनारी कला भादर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ' जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर केक काटकर बाबा जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर भारत चलकर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है एवं श्रेष्ठ जनों माताओं एवं बुजुर्गों को बाबा जी के जयंती के शुभ अवसर अंगवस्त्र भेंटकर बाबा जी के द्वारा किये गये महान कार्यों को जन जन तक पहुंचाया। विजय पाल उपाध्याय राम अवध कोरी जी,राम उजागिर कोरी जी, अनूप कुमार बौद्ध,अमन बौद्ध, राम चरित पाल जी, आकाश बौद्ध जी, घेर्राउ कोरी जी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मदिवस पर व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके कार्यो को याद किया। मिशन शक्ति के तहत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया अमेठी के गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया।वही इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत खुशी पाण्डेय बीनू मैरी श्रीवास्तव सहित कई महिलाओं को।जिलाध्यक्ष महेश सोनी नेसम्मानित किया गया।व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।हम व्यापारी है तो हमे सबको साथ लेकर चलना चाहिए।हमारे यहां जो भी काम करते है हमे उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानना चाहिए।इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल,परिक्रमा कनॉजिया,अजय, सोनू कसौधन,विकास,कमल अग्रहरि,दुर्गेश सोनी,पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी,राजू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    1
    अमेठी में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती  जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मदिवस पर व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके कार्यो को याद किया। मिशन शक्ति के तहत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया
अमेठी के गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर   व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया।वही इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत खुशी पाण्डेय बीनू मैरी श्रीवास्तव सहित कई महिलाओं को।जिलाध्यक्ष महेश सोनी नेसम्मानित किया गया।व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।हम व्यापारी है तो हमे सबको साथ लेकर चलना चाहिए।हमारे यहां जो भी काम करते है हमे उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानना चाहिए।इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल,परिक्रमा कनॉजिया,अजय, सोनू कसौधन,विकास,कमल अग्रहरि,दुर्गेश सोनी,पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी,राजू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हेडलाइन: महेश्वर के पीएम श्री कन्या स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई छात्राओं सहित शिक्षकों ने दिए प्रेरक उद्बोधन मुख्य बिंदु: • अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में गरिमामय आयोजन • छात्राओं ने समानता, शिक्षा व अधिकारों पर रखे विचार • अतिथियों ने बताए अंबेडकर के संघर्ष और आदर्श • सामाजिक समरसता का संकल्प, स्वल्पाहार वितरण एंकर - मंगलवार को महेश्वर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर आधारित भाषण एवं प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व को अपने शब्दों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गाडगे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी, वहीं मनोज गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ी शक्ति बताया है और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। प्रभारी प्राचार्य प्रवीण भावसार ने अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह दहाड़ना सीख जाता है” को दोहराते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
    2
    हेडलाइन:
महेश्वर के पीएम श्री कन्या स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई 
छात्राओं सहित शिक्षकों ने दिए प्रेरक उद्बोधन
मुख्य बिंदु:
• अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में गरिमामय आयोजन
• छात्राओं ने समानता, शिक्षा व अधिकारों पर रखे विचार
• अतिथियों ने बताए अंबेडकर के संघर्ष और आदर्श
• सामाजिक समरसता का संकल्प, स्वल्पाहार वितरण
एंकर -
मंगलवार को महेश्वर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर आधारित भाषण एवं प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व को अपने शब्दों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गाडगे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी, वहीं मनोज गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ी शक्ति बताया है और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। प्रभारी प्राचार्य प्रवीण भावसार ने अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह दहाड़ना सीख जाता है” को दोहराते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • कौशाम्बी कस्बा करारी मे भारत देश के रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई कस्बा वालों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों का उमड़ा जन सैलाब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती को सकुशल संपन्न करने के लिए इलाकई थाना पूरी तरह से मुस्तैयत रहा कौशाम्बी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करारी कस्बे में निकली भव्य शोभा यात्रा, गाने बाजे के साथ डीजे से निकाली गई शोभा यात्रा, हजारों अंबेडकर अनुयाई शोभा यात्रा में हुए शामिल, नीले झंडों से सराबोर रहा पूरा कस्बा, जय भीम जय आंबेडकर के नारों से गूंजा कस्बा, जय भीम के गीतों पर महिलाएं और युवतियां भी नाचती आई नजर, कार्यक्रम में महिलाएं युवतियां युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा , पूरे जिले में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही भीम जयंती, नीले झंडों का दिखा हुजूम, हजारों की संख्या में लोगों का दिखा हुजूम। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात।
    1
    कौशाम्बी कस्बा करारी मे  भारत देश के रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई
कस्बा वालों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों का उमड़ा जन सैलाब 
डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती को सकुशल संपन्न करने के लिए इलाकई थाना पूरी तरह से मुस्तैयत रहा 
कौशाम्बी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करारी कस्बे में निकली भव्य शोभा यात्रा, गाने बाजे के साथ डीजे से निकाली गई शोभा यात्रा, हजारों अंबेडकर अनुयाई शोभा यात्रा में हुए शामिल, नीले झंडों से सराबोर रहा पूरा कस्बा, जय भीम जय आंबेडकर के नारों से गूंजा कस्बा, जय भीम के गीतों पर महिलाएं और युवतियां भी नाचती आई नजर, कार्यक्रम में महिलाएं युवतियां युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा , पूरे जिले में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही भीम जयंती, नीले झंडों का दिखा हुजूम, हजारों की संख्या में लोगों का दिखा हुजूम। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी भीषण आग आग की चपेट में आकर 7 बकरियां व दो गायो की जिंदा जलकर हुई मौत घर पर रखा लगभग 30 बोरी गेहूं व 30 बोरी धान के साथ पांच बोरी सरसों जलकर हुआ खाक आग बुझाने का प्रयास कर रहे ग्रह स्वामी समरजीत आग में झुलसे अग्निशमन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची ग्रामीण व अग्नि सामान की गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एक दर्जन सदस्य मौके पर पहुँचे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंगद का पुरवा मजरे प्यारेपुर गांव की घटना। बाइट-- धीरेंद्र प्रताप सिंह (अग्निशमन प्रभारी)
    3
    रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी भीषण आग
आग की चपेट में आकर 7 बकरियां व दो गायो की जिंदा जलकर हुई मौत
घर पर रखा लगभग 30 बोरी गेहूं व 30 बोरी धान के साथ पांच बोरी सरसों जलकर हुआ खाक
आग बुझाने का प्रयास कर रहे ग्रह स्वामी समरजीत आग में झुलसे
अग्निशमन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची ग्रामीण व अग्नि सामान की गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एक दर्जन सदस्य मौके पर पहुँचे
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंगद का पुरवा मजरे प्यारेपुर गांव की घटना।
बाइट-- धीरेंद्र प्रताप सिंह (अग्निशमन प्रभारी)
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    11 hrs ago
  • जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अम्बेडकर चौराहे पर डा0 अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। डीएम ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर लोगों को बधाई दी और बताया कि अम्बेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे बल्कि एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, कानूनविद, लेखक और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी थे।
    1
    जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अम्बेडकर चौराहे पर डा0 अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। डीएम ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर लोगों को बधाई दी और बताया कि अम्बेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे बल्कि एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, कानूनविद, लेखक और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी थे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रतापगढ़। सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने की प्रेसवार्ता, अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का दिया विवरण, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई व पीडब्ल्यूडी से जिले में बनेगी सड़कें : सांसद, सौभाग्य योजना के अंतर्गत 200 गांवों में बिजली की व्यवस्था की : सांसद, किसानों को उचित मूल्य व रोजगार के लिए संसद में आंवला फैक्ट्री का प्रस्ताव रखा : डॉ. एसपी सिंह पटेल, रेलवे में अंडरपास, ओवरब्रिज, प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव भेजा है : सांसद, इस दौरान उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी कांति सिंह भी रही मौजूद,
    2
    प्रतापगढ़।
सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने की प्रेसवार्ता,
अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का दिया विवरण,
सांसद निधि, पीएमजीएसवाई व पीडब्ल्यूडी से जिले में बनेगी सड़कें : सांसद,
सौभाग्य योजना के अंतर्गत 200 गांवों में बिजली की व्यवस्था की : सांसद,
किसानों को उचित मूल्य व रोजगार के लिए संसद में आंवला फैक्ट्री का प्रस्ताव रखा : डॉ. एसपी सिंह पटेल,
रेलवे में अंडरपास, ओवरब्रिज, प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव भेजा है : सांसद,
इस दौरान उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी कांति सिंह भी रही मौजूद,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमेठी कस्बे में आज 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाम को रामलीला मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयंती समारोह के तहत कस्बे में रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा बाईपास महमूदपुर रामनाथपुर से होते हुए यह यात्रा मुंशीगंज रोड होकर पूरे अमेठी कस्बे में भ्रमण करती रही। इस दौरान सावित्रीबाई फुले और बाबा साहेब की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं को फूल-मालाओं से सजाकर झांकियों में शामिल किया गया। कुल 37 झांकियां निकाली गईं, जिनके साथ ट्रैक्टर, चारपहिया और दोपहिया वाहनों का लंबा काफिला भी नजर आया। शोभायात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं, युवतियों और युवाओं की भी भारी भागीदारी देखने को मिली। डीजे की धुन पर लोग पूरे उत्साह के साथ झूमते और थिरकते नजर आए, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कराया और शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर लोगों और वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन पुलिस की सतर्कता से व्यवस्था सुचारू बनी रही। इस मौके पर भीम आर्मी से इश्तियाक अहमद,हरिश्चंद्र कोरी,विनोद ,ललित , संजीव भारती सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष सम्मिलित रहे।
    1
    अमेठी कस्बे में आज 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाम को रामलीला मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जयंती समारोह के तहत कस्बे में रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।  यह यात्रा बाईपास महमूदपुर रामनाथपुर से होते  हुए यह यात्रा मुंशीगंज रोड होकर पूरे अमेठी कस्बे में भ्रमण करती रही। इस दौरान सावित्रीबाई फुले और बाबा साहेब की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं को फूल-मालाओं से सजाकर झांकियों में शामिल किया गया। कुल 37 झांकियां निकाली गईं, जिनके साथ ट्रैक्टर, चारपहिया और दोपहिया वाहनों का लंबा काफिला भी नजर आया।
शोभायात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं, युवतियों और युवाओं की भी भारी भागीदारी देखने को मिली। डीजे की धुन पर लोग पूरे उत्साह के साथ झूमते और थिरकते नजर आए, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।
क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कराया और शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर लोगों और वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन पुलिस की सतर्कता से व्यवस्था सुचारू बनी रही।
इस मौके पर भीम आर्मी से इश्तियाक अहमद,हरिश्चंद्र कोरी,विनोद ,ललित , संजीव भारती सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष सम्मिलित रहे।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एनएच 552 हाइवे पर पहुंची बाघिन ने रोकी राह,सड़क किनारे गाय का किया शिकार सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क से निकलकर आज एक बार फिर मादा बाघिन टी 39 हाइवे पर जा पहुंची। रणथंभौर नेशनल पार्क में होकर गुजर रहे टोंक शिवपुरी एनएच 552 पर देर शाम बोदल गांव के नजदीक मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकल कर हाइवे पर जा पहुंची। जहा बाघिन ने हाईवे के किनारे एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठी रही। वही बाघिन के हाईवे पर पहुंचने से राहगीरों में दहशत बन गई ओर काफी देर तक सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा।सूचना के बाद वन विभाग के डीएफओ मानस सिंह एवं विभाग की टीम एवं पुलिस मौके पर पहुंची ओर बाघिन के मूवमेंट से लोगों को दूर करवाया। करीबन 20 से 25 मिनट तक बाघिन सड़क किनारे शिकार के करीब बैठी रहे जिसके बाद बाघिन ने अपना रुख जंगल की ओर किया तब जाकर हाइवे पर आवाजाही शुरू हुई। वही रणथंभौर केजीएफ का मानव सिंह ने बताया कि आज शाम करीबन 6:30 बजे मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकलकर बोदल गांव के नजदीक हाइवे पर पहुंच गई जहां बाघिन ने एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठ गई।डीएफओ ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल रूप से मौके पर पहुंची।डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बाघिन को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे से हटाकर जंगल क्षेत्र की ओर बाघिन का रुख करवाया। जिसके बाद मार्ग को सुचारु करवाया गया। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि वर्तमान में बाघिन सुरक्षित हे ओर बाघिन का मूवमेंट जंगल क्षेत्र में है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोकेशन सवाई माधोपुर
    1
    एनएच 552 हाइवे पर पहुंची बाघिन ने रोकी राह,सड़क किनारे गाय का किया शिकार
सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क से निकलकर आज एक बार फिर मादा बाघिन टी 39 हाइवे पर जा पहुंची। रणथंभौर नेशनल पार्क में होकर गुजर रहे टोंक शिवपुरी एनएच 552 पर देर शाम बोदल गांव के नजदीक मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकल कर हाइवे पर जा पहुंची। जहा बाघिन ने हाईवे के किनारे एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठी रही। वही बाघिन के हाईवे पर पहुंचने से राहगीरों में दहशत बन गई ओर काफी देर तक सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा।सूचना के बाद वन विभाग के डीएफओ मानस सिंह एवं विभाग की टीम एवं पुलिस मौके पर पहुंची ओर बाघिन के मूवमेंट से लोगों को दूर करवाया। करीबन 20 से 25 मिनट तक बाघिन सड़क किनारे शिकार के करीब बैठी रहे जिसके बाद बाघिन ने अपना रुख जंगल की ओर किया तब जाकर हाइवे पर आवाजाही शुरू हुई। 
वही रणथंभौर केजीएफ का मानव सिंह ने बताया कि आज शाम करीबन 6:30 बजे मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकलकर बोदल गांव के नजदीक हाइवे पर पहुंच गई जहां बाघिन ने एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठ गई।डीएफओ ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल रूप से मौके पर पहुंची।डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बाघिन को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे से हटाकर जंगल क्षेत्र की ओर बाघिन का रुख करवाया। जिसके बाद मार्ग को सुचारु करवाया गया। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि वर्तमान में बाघिन सुरक्षित हे ओर बाघिन का मूवमेंट जंगल क्षेत्र में है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है।
लोकेशन सवाई माधोपुर
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • पीलीभीत: निर्माण में भ्रष्टाचार देख भड़के विधायक, ईंटें तोड़कर दिखाई 'पोल' पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के पुठिया गांव में बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का गुस्सा फूट पड़ा। औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने जब मौके पर मौजूद ईंटों को एक-दूसरे से टकराया, तो वे तुरंत चकनाचूर हो गईं। विधायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल में मानक दरकिनार कर पीली और दोयम दर्जे की ईंटें लगाई जा रही थीं। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और दोषी ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक का ईंट तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा तोड़कर दिखाई 'पोल' पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के पुठिया गांव में बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का गुस्सा फूट पड़ा। औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने जब मौके पर मौजूद ईंटों को एक-दूसरे से टकराया, तो वे तुरंत चकनाचूर हो गईं। विधायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल में मानक दरकिनार कर पीली और दोयम दर्जे की ईंटें लगाई जा रही थीं। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और दोषी ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक का ईंट तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा
    1
    पीलीभीत: निर्माण में भ्रष्टाचार देख भड़के विधायक, ईंटें तोड़कर दिखाई 'पोल'
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के पुठिया गांव में बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का गुस्सा फूट पड़ा। औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने जब मौके पर मौजूद ईंटों को एक-दूसरे से टकराया, तो वे तुरंत चकनाचूर हो गईं।
विधायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल में मानक दरकिनार कर पीली और दोयम दर्जे की ईंटें लगाई जा रही थीं। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और दोषी ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक का ईंट तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा तोड़कर दिखाई 'पोल'
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के पुठिया गांव में बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का गुस्सा फूट पड़ा। औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने जब मौके पर मौजूद ईंटों को एक-दूसरे से टकराया, तो वे तुरंत चकनाचूर हो गईं।
विधायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल में मानक दरकिनार कर पीली और दोयम दर्जे की ईंटें लगाई जा रही थीं। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और दोषी ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक का ईंट तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.