logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएच 552 हाइवे पर पहुंची बाघिन ने रोकी राह,सड़क किनारे गाय का किया शिकार सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क से निकलकर आज एक बार फिर मादा बाघिन टी 39 हाइवे पर जा पहुंची। रणथंभौर नेशनल पार्क में होकर गुजर रहे टोंक शिवपुरी एनएच 552 पर देर शाम बोदल गांव के नजदीक मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकल कर हाइवे पर जा पहुंची। जहा बाघिन ने हाईवे के किनारे एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठी रही। वही बाघिन के हाईवे पर पहुंचने से राहगीरों में दहशत बन गई ओर काफी देर तक सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा।सूचना के बाद वन विभाग के डीएफओ मानस सिंह एवं विभाग की टीम एवं पुलिस मौके पर पहुंची ओर बाघिन के मूवमेंट से लोगों को दूर करवाया। करीबन 20 से 25 मिनट तक बाघिन सड़क किनारे शिकार के करीब बैठी रहे जिसके बाद बाघिन ने अपना रुख जंगल की ओर किया तब जाकर हाइवे पर आवाजाही शुरू हुई। वही रणथंभौर केजीएफ का मानव सिंह ने बताया कि आज शाम करीबन 6:30 बजे मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकलकर बोदल गांव के नजदीक हाइवे पर पहुंच गई जहां बाघिन ने एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठ गई।डीएफओ ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल रूप से मौके पर पहुंची।डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बाघिन को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे से हटाकर जंगल क्षेत्र की ओर बाघिन का रुख करवाया। जिसके बाद मार्ग को सुचारु करवाया गया। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि वर्तमान में बाघिन सुरक्षित हे ओर बाघिन का मूवमेंट जंगल क्षेत्र में है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोकेशन सवाई माधोपुर

3 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

एनएच 552 हाइवे पर पहुंची बाघिन ने रोकी राह,सड़क किनारे गाय का किया शिकार सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क से निकलकर आज एक बार फिर मादा बाघिन टी 39 हाइवे पर जा पहुंची। रणथंभौर नेशनल पार्क में होकर गुजर रहे टोंक शिवपुरी एनएच 552 पर देर शाम बोदल गांव के नजदीक मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकल कर हाइवे पर जा पहुंची। जहा बाघिन ने हाईवे के किनारे एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठी रही। वही बाघिन के हाईवे पर पहुंचने से राहगीरों में दहशत बन गई ओर काफी देर तक सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा।सूचना के बाद वन विभाग के डीएफओ मानस सिंह एवं विभाग की टीम एवं पुलिस मौके पर पहुंची ओर बाघिन के मूवमेंट से लोगों को दूर करवाया। करीबन 20 से 25 मिनट तक बाघिन सड़क किनारे शिकार के करीब बैठी रहे जिसके बाद बाघिन ने अपना रुख जंगल की ओर किया तब जाकर हाइवे पर आवाजाही शुरू हुई। वही रणथंभौर केजीएफ का मानव सिंह ने बताया कि आज शाम करीबन 6:30 बजे मादा बाघिन टी 39 जंगल से निकलकर बोदल गांव के नजदीक हाइवे पर पहुंच गई जहां बाघिन ने एक गाय का शिकार किया और उसके पास बैठ गई।डीएफओ ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल रूप से मौके पर पहुंची।डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बाघिन को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे से हटाकर जंगल क्षेत्र की ओर बाघिन का रुख करवाया। जिसके बाद मार्ग को सुचारु करवाया गया। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि वर्तमान में बाघिन सुरक्षित हे ओर बाघिन का मूवमेंट जंगल क्षेत्र में है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोकेशन सवाई माधोपुर

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर* *दिनांक-14.04.2026* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0207/2026 धारा 308(5)/317(2)/117(2)/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) व मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) बरामद हुए बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय सुलतानपुर रवाना किया गया। *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12/04/2026 को वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना अभियुक्तगणो द्वारा धन उगाही को लेकर दुकान के परिसर में घुसकर वादी के पुत्र को लोहे की राड से सिर में मारना जिससे हाथ मे फ्रैक्चर हो जाना व व उसके गले से सोने की चैन व काउन्टर से 63200 रुपये ले लेना व जानमाल की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाते हुये गिरफ्तारी की गयी । अभियुक्त का नाम पता- 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष बरामदगी – • मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) • मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) गिरफ्तार करने वाली टीम • उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा • उ0नि0 वेदप्रकाश शर्मा • उ0नि0 प्रदीप कुमार • का0 सर्वेश मिश्रा
    1
    *थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर* 
*दिनांक-14.04.2026* 
पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0207/2026 धारा 308(5)/317(2)/117(2)/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) व मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) बरामद हुए बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।  विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय  सुलतानपुर रवाना किया  गया।   
*संक्षिप्त विवरण-* 
दिनांक 12/04/2026 को वादी मुकदमा  की तहरीरी सूचना अभियुक्तगणो द्वारा धन उगाही को लेकर दुकान के परिसर में घुसकर वादी के पुत्र को लोहे की राड  से सिर में मारना जिससे हाथ मे फ्रैक्चर हो जाना व व उसके गले से सोने की चैन व काउन्टर से 63200 रुपये ले लेना व जानमाल की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाते हुये गिरफ्तारी की गयी ।
अभियुक्त का नाम पता-  
1.	मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 
2.	मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष 
बरामदगी – 
•	मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद)
•	मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद)
गिरफ्तार करने वाली टीम
•	उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा
•	उ0नि0 वेदप्रकाश शर्मा
•	उ0नि0 प्रदीप कुमार
•	का0 सर्वेश मिश्रा
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की फोटो बनाकर जमीन पर रखकर उन पर पर से कुचलना का मामला सामने आया है यह मामला पाटन तो नहीं चल पाया है कहां का है लेकिन आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी मिली है जिसके द्वारा यह वीडियो फैलाया जा रहा था कृपया इस व्यक्ति को चिन्हित कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें
    3
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की फोटो बनाकर जमीन पर रखकर उन पर पर से कुचलना का मामला सामने आया है यह मामला पाटन तो नहीं चल पाया है कहां का है लेकिन आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी मिली है जिसके द्वारा यह वीडियो फैलाया जा रहा था कृपया इस व्यक्ति को चिन्हित कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Local News Reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लम्भुआ: कुर्मीयाने रामपुर में बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शांति व उत्साह के साथ आयोजन लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के कुर्मीयाने रामपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही है। इस अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में जनसैलाब जैसा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रातः काल से खीर दान का आयोजन जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। साथ ही धम्माचार्य द्वारा धम्म दीक्षा का कार्यक्रम भी निरंतर संचालित हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली लम्भुआ की पुलिस टीम मौके पर मुस्तैद है। प्रशासन की निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ
    2
    लम्भुआ: कुर्मीयाने रामपुर में बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शांति व उत्साह के साथ आयोजन
लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के कुर्मीयाने रामपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही है। इस अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में जनसैलाब जैसा दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रातः काल से खीर दान का आयोजन जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। साथ ही धम्माचार्य द्वारा धम्म दीक्षा का कार्यक्रम भी निरंतर संचालित हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली लम्भुआ की पुलिस टीम मौके पर मुस्तैद है। प्रशासन की निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोनारी कला भादर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ' जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर केक काटकर बाबा जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर भारत चलकर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है एवं श्रेष्ठ जनों माताओं एवं बुजुर्गों को बाबा जी के जयंती के शुभ अवसर अंगवस्त्र भेंटकर बाबा जी के द्वारा किये गये महान कार्यों को जन जन तक पहुंचाया। विजय पाल उपाध्याय राम अवध कोरी जी,राम उजागिर कोरी जी, अनूप कुमार बौद्ध,अमन बौद्ध, राम चरित पाल जी, आकाश बौद्ध जी, घेर्राउ कोरी जी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
    1
    आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोनारी कला भादर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ' जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर केक काटकर बाबा जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर भारत चलकर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है 
एवं श्रेष्ठ जनों माताओं एवं बुजुर्गों को बाबा जी के जयंती के शुभ अवसर अंगवस्त्र भेंटकर बाबा जी के द्वारा किये गये महान कार्यों को जन जन तक पहुंचाया।
विजय पाल उपाध्याय राम अवध कोरी जी,राम उजागिर कोरी जी, अनूप कुमार बौद्ध,अमन बौद्ध, राम चरित पाल जी, आकाश बौद्ध जी, घेर्राउ कोरी जी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *चांदा कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण ढंग से निकली बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा* सुल्तानपुर जनपद के थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान चांदा कोतवाली पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था देखने को मिली।यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल को जगह-जगह तैनात किया गया था। खासकर प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर एक गाड़ी अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी थाना कोतवाली चांदा में बुलाई गई थी।पूरे आयोजन की निगरानी क्षेत्राधिकारी लंभुआ रितिका कपूर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा एवं क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां के नेतृत्व में की गई। इनके निर्देशन में शोभायात्रा को सफलतापूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर कई सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समर्पण के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
    4
    *चांदा कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण ढंग से निकली बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा*
सुल्तानपुर जनपद के थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान चांदा कोतवाली पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था देखने को मिली।यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल को जगह-जगह तैनात किया गया था। खासकर प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर एक गाड़ी अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी थाना कोतवाली चांदा में बुलाई गई थी।पूरे आयोजन की निगरानी क्षेत्राधिकारी लंभुआ रितिका कपूर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा एवं क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां के नेतृत्व में की गई। इनके निर्देशन में शोभायात्रा को सफलतापूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
इस मौके पर कई सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समर्पण के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी जिले में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस्माइलपुर छोटा गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा नेता पूर्व अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने सम्मिलित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं सोनारी कला भादर में आयोजित एक अन्य भव्य कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उन्होंने माताओं, बुजुर्गों एवं सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राम अवध कोरी, राम उजागिर कोरी, अनूप कुमार बौद्ध, अमन बौद्ध, राम चरित पाल, आकाश बौद्ध, घेर्राउ कोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। दोनों ही कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन किया गया।
    1
    अमेठी जिले में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वही इस्माइलपुर छोटा गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा नेता पूर्व अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने सम्मिलित होकर  बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
वहीं सोनारी कला भादर में आयोजित एक अन्य भव्य कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उन्होंने माताओं, बुजुर्गों एवं सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राम अवध कोरी, राम उजागिर कोरी, अनूप कुमार बौद्ध, अमन बौद्ध, राम चरित पाल, आकाश बौद्ध, घेर्राउ कोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दोनों ही कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
पूरे क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन किया गया।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर लम्भुआ, सुल्तानपुर। सीताराम वर्मा ने क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सामाजिक समरसता और संविधान के महत्व का संदेश दिया।कुर्मीयाने रामपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का विधिवत अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि देश के संविधान निर्माता थे, जिनकी बदौलत आज हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्राप्त हुआ है।इसके बाद विधायक चौकिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित लोगों को उनके विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के क्रम में ही चौकिया गांव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में विधायक द्वारा अपनी निधि से लगवाई गई स्ट्रीट लाइट का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर 
लम्भुआ, सुल्तानपुर। सीताराम वर्मा ने क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सामाजिक समरसता और संविधान के महत्व का संदेश दिया।कुर्मीयाने रामपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का विधिवत अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि देश के संविधान निर्माता थे, जिनकी बदौलत आज हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्राप्त हुआ है।इसके बाद विधायक चौकिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित लोगों को उनके विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के क्रम में ही चौकिया गांव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में विधायक द्वारा अपनी निधि से लगवाई गई स्ट्रीट लाइट का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हेडलाइन: महेश्वर के पीएम श्री कन्या स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई छात्राओं सहित शिक्षकों ने दिए प्रेरक उद्बोधन मुख्य बिंदु: • अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में गरिमामय आयोजन • छात्राओं ने समानता, शिक्षा व अधिकारों पर रखे विचार • अतिथियों ने बताए अंबेडकर के संघर्ष और आदर्श • सामाजिक समरसता का संकल्प, स्वल्पाहार वितरण एंकर - मंगलवार को महेश्वर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर आधारित भाषण एवं प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व को अपने शब्दों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गाडगे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी, वहीं मनोज गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ी शक्ति बताया है और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। प्रभारी प्राचार्य प्रवीण भावसार ने अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह दहाड़ना सीख जाता है” को दोहराते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
    2
    हेडलाइन:
महेश्वर के पीएम श्री कन्या स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई 
छात्राओं सहित शिक्षकों ने दिए प्रेरक उद्बोधन
मुख्य बिंदु:
• अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में गरिमामय आयोजन
• छात्राओं ने समानता, शिक्षा व अधिकारों पर रखे विचार
• अतिथियों ने बताए अंबेडकर के संघर्ष और आदर्श
• सामाजिक समरसता का संकल्प, स्वल्पाहार वितरण
एंकर -
मंगलवार को महेश्वर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर आधारित भाषण एवं प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व को अपने शब्दों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गाडगे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी, वहीं मनोज गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ी शक्ति बताया है और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। प्रभारी प्राचार्य प्रवीण भावसार ने अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह दहाड़ना सीख जाता है” को दोहराते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.